मुंबई के शिवाजी पार्क समेत देश के कई शहरों में छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। इस बीच पुलिस वैन के सामने डटकर खड़ी एक छात्रा की तस्वीर चर्चा में रही। उसने कहा कि डर के आगे झुकने के बजाय उसने विरोध दर्ज कराने का फैसला किया। #Mumbai#StudentProtest
92.6% अंक लाने वाली अंशिका यादव का सपना डॉक्टर बनने का है, लेकिन आर्थिक तंगी राह में सबसे बड़ी चुनौती है। अंशिका के साथ वैभव, श्वेता, हरीश, सुप्रिया, आर्यन, अंश, मीनाक्षी, जानवी और हुमैरा की भी आर्थिक सहायता करें। #HelpAStar#education
विक्रोली और घाटकोपर (ईस्ट) की कई सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे अब भी लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। CC रोड का दावा अपनी जगह, लेकिन सर्विस रोड और बाजार क्षेत्र की सड़कें हादसों को खुला न्योता दे रही हैं।
#Mumbai#Potholes#MumbaiRains@mybmc
BMC के अस्पतालों में हेल्थ मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (HMIS) परियोजना पर भारी खर्च के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। अब नए सॉफ्टवेयर के साथ इसे फिर से लागू करने की तैयारी की जा रही है। @mybmc#Mumbai#HMIS
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री @Dev_Fadnavis ने भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत की। सरकार का कहना है कि इस पहल से स्थानीय भूमिपुत्रों को रोजगार मिलेगा, अवैध वसूली पर रोक लगेगी और यात्रियों को ऐप आधारित, पारदर्शी व सुरक्षित टैक्सी सेवा उपलब्ध होगी। #navimumbai#transport
मुंबई में 10 वर्षीय बच्चे का टीबी, अस्थमा और निमोनिया का इलाज चलता रहा, लेकिन असली वजह बचपन से श्वासनली में फंसा पेन का ढक्कन निकला। ब्रोंकोस्कोपी के बाद समस्या का पता चला और सर्जरी से क्षतिग्रस्त फेफड़े का हिस्सा हटाना पड़ा। #Mumbai#Health#Bronchoscopy
मीनाक्षी ने 10वीं में 92.6% अंक हासिल कर सीए बनने का सपना देखा है, लेकिन आर्थिक तंगी उसके रास्ते में चुनौती है। मीनाक्षी, वैभव, श्वेता, हरीश, सुप्रिया, आर्यन, अंश, जानवी और हुमैरा जैसे अन्य मेधावी विद्यार्थियों पढ़ाई के लिए आगे बढ़कर आर्थिक सहयोग करें। #NBTHelpAStar#education
मॉनसून में सड़कों की मरम्मत के दावों के बीच BMC मुख्यालय के पास ही कई गड्ढे दिखाई दिए। @NBTMumbai की पड़ताल में सामने आया कि मरीन लाइंस से मुंबा देवी की ओर जाने वाली सड़क पर जगह-जगह सड़क उखड़ी हुई है।
@mybmc#Mumbai#BMC#Potholes#Monsoon
मुंबई के VN देसाई अस्पताल की हालत पर गंभीर सवाल। कैजुअल्टी में छत का प्लास्टर गिरने से मरीज बाल-बाल बचा। वहीं कूपर हॉस्टल के छात्रों ने गंदे पानी की शिकायत भी उठाई है। मरीजों और छात्रों की सुरक्षा व सुविधाओं पर तत्काल कार्रवाई जरूरी है।
@mybmc@mybmchealth#Mumbai#Healthcare
महाराष्ट्र के कोल्हापुर को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात। 35,000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम के साथ मल्टी-स्पोर्ट्स हब और क्रिकेट संग्रहालय भी विकसित किया जाएगा।
#Maharashtra#Cricket@Dev_Fadnavis@BCCI@MahaDGIPR
10 साल में पहली बार BEST अपने स्वामित्व वाली 5,000 नई बसें खरीदेगा। करीब ₹6,500 करोड़ की इस खरीद से मुंबई की बस सेवा को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
@myBESTBus@mybmc@CMOMaharashtra
जनता का सरकारी वकीलों पर भरोसा कम!
LADCS रिपोर्ट में कानूनी सहायता व्यवस्था की कई चुनौतियां सामने आई हैं। मुंबई में सिर्फ 6 डिफेंस काउंसिल पर 771 मामलों का बोझ, जबकि पूरे महाराष्ट्र में भी संसाधनों की कमी चिंता का विषय बनी हुई है। #Mumbai#Maharashtra#LegalAid@CMOMaharashtra
90.2 प्रतिशत लाने वाली जानवी सिंह बनना चाहती हैं डॉक्टर लेकिन सीमित आर्थिक संसाधन इस सपने को पूरा करने की राह में बाधा है। जानवी की तरह ही वैभव, श्वेता, हरीश, सुप्रिया, आर्यन, अंश और हुमैरा के सपनों को भी उड़ान देने में सहयोग करें। #education#NBTHelpAStar
आर्थिक तंगी से जूझते दुबे परिवार की लाडली सुप्रिया (94%) को बनना है डॉक्टर। सुप्रिया के अलावा वैभव, श्वेता, हरीश, आर्यन, अंश और हुमैरा की आर्थिक मदद कर उन्हें उनके सपनों को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। #NBThelpastar#education