मुंबई में 10 वर्षीय बच्चे का टीबी, अस्थमा और निमोनिया का इलाज चलता रहा, लेकिन असली वजह बचपन से श्वासनली में फंसा पेन का ढक्कन निकला। ब्रोंकोस्कोपी के बाद समस्या का पता चला और सर्जरी से क्षतिग्रस्त फेफड़े का हिस्सा हटाना पड़ा। #Mumbai#Health#Bronchoscopy
मीनाक्षी ने 10वीं में 92.6% अंक हासिल कर सीए बनने का सपना देखा है, लेकिन आर्थिक तंगी उसके रास्ते में चुनौती है। मीनाक्षी, वैभव, श्वेता, हरीश, सुप्रिया, आर्यन, अंश, जानवी और हुमैरा जैसे अन्य मेधावी विद्यार्थियों पढ़ाई के लिए आगे बढ़कर आर्थिक सहयोग करें। #NBTHelpAStar#education
मॉनसून में सड़कों की मरम्मत के दावों के बीच BMC मुख्यालय के पास ही कई गड्ढे दिखाई दिए। @NBTMumbai की पड़ताल में सामने आया कि मरीन लाइंस से मुंबा देवी की ओर जाने वाली सड़क पर जगह-जगह सड़क उखड़ी हुई है।
@mybmc#Mumbai#BMC#Potholes#Monsoon
मुंबई के VN देसाई अस्पताल की हालत पर गंभीर सवाल। कैजुअल्टी में छत का प्लास्टर गिरने से मरीज बाल-बाल बचा। वहीं कूपर हॉस्टल के छात्रों ने गंदे पानी की शिकायत भी उठाई है। मरीजों और छात्रों की सुरक्षा व सुविधाओं पर तत्काल कार्रवाई जरूरी है।
@mybmc@mybmchealth#Mumbai#Healthcare
महाराष्ट्र के कोल्हापुर को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात। 35,000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम के साथ मल्टी-स्पोर्ट्स हब और क्रिकेट संग्रहालय भी विकसित किया जाएगा।
#Maharashtra#Cricket@Dev_Fadnavis@BCCI@MahaDGIPR
10 साल में पहली बार BEST अपने स्वामित्व वाली 5,000 नई बसें खरीदेगा। करीब ₹6,500 करोड़ की इस खरीद से मुंबई की बस सेवा को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
@myBESTBus@mybmc@CMOMaharashtra
जनता का सरकारी वकीलों पर भरोसा कम!
LADCS रिपोर्ट में कानूनी सहायता व्यवस्था की कई चुनौतियां सामने आई हैं। मुंबई में सिर्फ 6 डिफेंस काउंसिल पर 771 मामलों का बोझ, जबकि पूरे महाराष्ट्र में भी संसाधनों की कमी चिंता का विषय बनी हुई है। #Mumbai#Maharashtra#LegalAid@CMOMaharashtra
90.2 प्रतिशत लाने वाली जानवी सिंह बनना चाहती हैं डॉक्टर लेकिन सीमित आर्थिक संसाधन इस सपने को पूरा करने की राह में बाधा है। जानवी की तरह ही वैभव, श्वेता, हरीश, सुप्रिया, आर्यन, अंश और हुमैरा के सपनों को भी उड़ान देने में सहयोग करें। #education#NBTHelpAStar
आर्थिक तंगी से जूझते दुबे परिवार की लाडली सुप्रिया (94%) को बनना है डॉक्टर। सुप्रिया के अलावा वैभव, श्वेता, हरीश, आर्यन, अंश और हुमैरा की आर्थिक मदद कर उन्हें उनके सपनों को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। #NBThelpastar#education
मुंबई में चेन स्नैचिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मुंबई पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी-जून 2026 के दौरान चेन स्नैचिंग में करीब 30% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सतर्क रहें और सुनसान इलाकों में सावधानी बरतें। @MumbaiPolice@CPMumbaiPolice#mumbai#crime#chainsnatching
BMC के 237 नगरसेवकों को जल्द मिलेंगे iPad!
अब समिति बैठकों का एजेंडा होगा डिजिटल। अगले 2-3 महीनों में लागू होगी नई व्यवस्था, जिससे कागज की बचत के साथ कामकाज भी होगा हाईटेक। #BMC#Mumbai@mybmc@mieknathshinde@CMOMaharashtra
आर्थिक तंगी के बावजूद 91.6% अंक लाने वाले आर्यन मौर्य अपने सपनों को साकार करने की जंग लड़ रहे हैं। #NBTHelpAStar अभियान के जरिए आप भी उनकी पढ़ाई में सहयोग कर सकते हैं। आपकी छोटी-सी मदद किसी आर्यन, हुमैरा, वैभव, श्वेता और हरीश के भी भविष्य को नई उड़ान दे सकती है। #education
10वीं में अंश यादव (91.60%) ने मेहनत से मिसाल पेश की। इसी तरह हुमैरा यूसुफ बेग (91.6%), वैभव यादव (96.4%), श्वेता पटेल (93%) और हरीश पांडेय (92.2%) ने भी शानदार अंक हासिल किए। अब इन होनहार बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए आपकी आर्थिक मदद की ज़रूरत है। #HelpAStar#EducationForAll
मुंबई में पेड़ों की जड़ों पर कंक्रीट और लापरवाही का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं कांदिवली के ठाकुर विलेज में कुछ नागरिक खुद आगे आकर पेड़ों की देखभाल कर मिसाल पेश कर रहे हैं। सवाल यही है—प्रशासन कब जागेगा?
@mybmc#Mumbai#Environment#SaveTrees
MMRDA ने गोदरेज मेट्रो स्टेशन से कंपनी कैंपस तक 600 मीटर लंबे FOB को मंजूरी दे दी है। इससे यात्रियों को सीधा और सुरक्षित संपर्क मिलेगा। वहीं, धारावी पुनर्विकास परियोजना में भी तेजी आई है और 480 परिवारों ने घरों की चाबियां सौंप दी हैं। #MumbaiMetro#Dharavi@MMRDAOfficial