Unbeatable 🫡 Champions of Asia 🇮🇳✨ History Created 🤩 🏆
India’s Women’s Hockey Team triumphs in Rajgir, claiming the Women's Asian Champions Trophy Rajgir 2024! Bihar is glad to host this tournament & witness this historic win on its soil.
#HockeyIndia #IndiaKaGame #BharatKiSherniyan #India #teamindia #Bihar #indiawon #WINNER #HockeyIndia #BiharWACTRajgir2024 #bihartourism #hockeymatch #WomensAsianChampionsTrophy #HockeyKaParvBiharKaGarv
@tourismgoi@mishranitish@CMO_Odisha@IndiaSports@FIH_Hockey@asia_hockey@BSSABihar
भारत ने जापान को 2-0 से हराकर बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में जगह बनाई
राजगीर, 19 नवंबर 2024:
भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से हराकर बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। नवनीत कौर (48’) ने पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए भारत का खाता खोला, और लालरेमसिआमी (56’) ने दूसरा गोल कर भारत की जीत सुनिश्चित की।
मैच का विवरण:
पहला हाफ:
भारत ने खेल की शुरुआत से ही हाई प्रेसिंग की और शुरुआती सर्कल एंट्री की। नवनीत कौर और संगीता कुमारी के प्रयासों को जापान की गोलकीपर यू कुडो ने रोक लिया। भारत ने पहले हाफ में कई पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किए, लेकिन गोल में तब्दील नहीं कर पाए। भारतीय डिफेंस ने जापान को कोई मौका नहीं दिया और पहला हाफ गोलरहित रहा।
दूसरा हाफ:
तीसरे क्वार्टर में भारत ने धीरे-धीरे मैच का रुख अपने पक्ष में करने की कोशिश की, लेकिन जापान का डिफेंस मजबूत रहा। चौथे क्वार्टर में, भारत को एक पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे नवनीत कौर ने सफलतापूर्वक गोल में बदल दिया। कुछ ही मिनटों बाद, सुनलिता टोप्पो के शानदार मूव से मिले पास को लालरेमसिआमी ने गोल में तब्दील कर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।
जापान को अंतिम क्षणों में एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर बिचु देवी ने इसे रोक लिया। इस जीत के साथ भारत ने फाइनल में चीन के खिलाफ मुकाबला तय कर लिया।
फाइनल मुकाबला:
तारीख: 20 नवंबर 2024
समय: शाम 4:45 बजे (IST)
प्रसारण:
टीवी: सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और डीडी स्पोर्ट्स (सिर्फ भारत के मैच)
लाइव स्ट्रीमिंग: SonyLive
भारतीय महिला हॉकी टीम अब खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
@IPRDBihar@NitishKumar@BiharSportsDept@BSSABihar@kumravi_ias@Rajenderb1995@DGBSSA@FIH_Hockey
The World Leaders Climate Action Summit at the 29th session of the Conference of the Parties (COP29) to the UN Framework Convention on Climate Change commenced on November 12 in Baku.
President Ilham Aliyev delivered a speech at the opening ceremony of the World Leaders Summit.
Following his speech, UN Secretary-General António Guterres (@antonioguterres) and Executive Director of the United Nations Human Settlements Programme (UN-Habitat) Maimunah Mohd Sharif (@MaimunahSharif) also addressed the summit.
#COP29 #COP29Azerbaijan
आज राजगीर में ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा उद्घाटन किया गया। नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास गौरवशाली था। इसकी पहचान ज्ञान के केंद्र के रूप में होती थी। देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों के लोग यहां पढ़ते थे। 1200 ई० के लगभग यह विश्वविद्यालय नष्ट कर दिया गया था।
मार्च, 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति स्व० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम जी ने बिहार दौरे के दौरान नालंदा विश्वविद्यालय को फिर से स्थापित करने की बात कही थी। उसी समय से हमलोगों ने नालंदा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय को पुनर्स्थापित करने की पहल शुरू की।
वर्ष 2010 में हमारे अनुरोध पर लोकसभा में इसके लिए एक बिल पारित किया गया। राज्य सरकार ने 455 एकड़ भूमि अधिग्रहण कर केंद्र सरकार को सौंप दी। वर्ष 2014 में देश में श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार बनी और फिर नालंदा विश्वविद्यालय का काम काफी तेजी से होने लगा। वर्ष 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति स्व० प्रणब मुखर्जी जी ने इसका शिलान्यास किया।
आज नालंदा विश्वविद्यालय पूरी तरह से कार्यरत हो गया है, यह अत्यंत संतोष की बात है। इसके विस्तार में राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगी।
Jarda #mango is a prized possession in Bihar's #Champaran region. Mostly enjoyed within the two districts (Bettiah & Motihari), it's a special treat for those lucky enough to encounter it.
Known for its irresistible taste, the Jarda mango is sweet even when unripe. Its juicy flesh and unique aroma are said to captivate any who try it, leaving them wanting no other mango. However, it remains relatively unknown outside due to limited commercial production.
As the sun begins its descent, casting a warm glow over the landscape, devotees in Fremont, California (USA) gather at Quarry Lakes to perform the Sandhya arghya, an evening ritual honouring Lord Surya, the sun god.
#GlobalChhath#chhathpuja#ChhathPuja2023
सूर्योपासना व लोक आस्था के महापर्व #छठ_महापर्व के दूसरे दिन #खरना की सभी को शुभकामनाएं।
#खरना के साथ छठव्रतियों का कठिन तप - 36 घंटे का निर्जला उपवास आरम्भ होता है। भगवान भास्कर और छठी मैया आपको सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य दें।
#GlobalChhath
A 18th-century #PatnaKalam painting from Bihar, India, depicting a large gathering of #ChhathPuja devotees on the banks of the Ganga River, revered as a divine mother and a source of physical and spiritual sustenance for millions in India.
Artist : Sewak Ram
#GlobalChhath
Watch #LeftRightCentre with @vishnundtv | Minister Cites Overexertion-Covid Link Amid Rising Heart Attack Cases
On the panel tonight: @RajayNarain, Dr Rakesh Varma, Dr Yatin Mehta and Dr Sudarshan Ballal
आज बिहार अग्निशमन सेवा के सुदृढ़ीकरण हेतु 34 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिहार के लोगों के लिए आपातकालीन सेवा के रूप में बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा अपने उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से अग्नि से सुरक्षा एवं बचाव के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। प्रभावी अग्निशमन कार्य को और बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के लिए आज 34 अग्निशमन वाहनों को रवाना किया गया। इन अग्निशमन वाहनों को बिहार अग्निशमन सेवा में सम्मिलित किए जाने से कार्य क्षमता में और वृद्धि होगी तथा आपदा से प्रभावी रूप से निपटा जा सकेगा।
1 अणे मार्ग स्थित ‘लोक संवाद’ में मंत्रिमंडल सचिवालय (राजभाषा) विभाग द्वारा आयोजित हिंदी सेवी सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में 29 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर करने का निर्देश दिया है। हिंदी सेवी सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न पुरस्कारों के तहत प्रदान की जाने वाली धन राशि में बढ़ोत्तरी करने का निर्देश दिया है। साथ ही उपस्थित विद्वानों एवं साहित्यकारों से अनुरोध किया कि हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं विकास के लिए विशेष प्रयत्न करें। (1/2)