अपने विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ के ग्राम खेड़ा परसौली निवासी श्री अशोक सिसोदिया जी के पुत्र श्री रामकुमार सिसोदिया जी के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनके आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की तथा अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
कर्मठ एवं सहज-सरल व्यक्तित्व के धनी माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री @dpradhanbjp जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
आज अगसोली मंडल के ग्राम नगला सरदार में आदित्य पुंढीर, पुत्र श्री चरण सिंह पुंढीर जी के अग्निवीर जीडी (GD) सैनिक पद पर चयनित होने पर उनके आवास पहुँचकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
ऊर्जावान, विनम्र एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री माननीय श्री @brajeshpathakup जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ !
ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ !!
भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय 'आपातकाल' का विरोध करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की आस्था को संजोकर रखने वाले सभी सत्याग्रहियों के साहस, त्याग और समर्पण को शत-शत नमन।
#SamvidhanHatyaDiwas
आज अगसोली मंडल के ग्राम ईसेपुर (वाजिदपुर) निवासी श्री सुनहरी लाल पाठक जी के निधन के उपरांत उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की एवं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।
आज अखिल भारतीय भामाशाह वैश्य महासभा के पदाधिकारियों द्वारा 28 जून 2026 को सिकंदराराऊ में आयोजित होने वाले दानवीर शिरोमणि श्री भामाशाह जी के 480वें जयंती समारोह में सहभागिता हेतु स्नेहपूर्ण निमंत्रण प्राप्त हुआ।
आज एहन मण्डल के ग्राम भिलोकरी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर पूज्य व्यास पीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
🙏 जय श्री राधे-कृष्ण
ऊर्जावान एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, उत्तर प्रदेश सरकार में मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री @thisissanjubjp जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ एवं दीर्घायु की कामना करता हूं !!
आप सभी को ज्येष्ठ माह के आठवें बड़े मंगलवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
संकटमोचन, भक्तवत्सल, श्री रामभक्त हनुमान जी की असीम कृपा आप सभी पर बनी रहे। प्रभु आपको सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, साहस एवं सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें।
🚩 जय श्री राम
🚩 जय बजरंगबली
माँ भारती के महान सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, उत्कृष्ट शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन !
राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए समर्पित आपका सम्पूर्ण जीवन और बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायी है।
लखनऊ में दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदयविदारक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
ॐ शांति🙏
सुशासन, विकास और जन कल्याण के प्रतीक यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री परम पूज्य श्री @myogiadityanath जी के जनपद हाथरस आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
आप सभी क्षेत्रवासियों से सादर आग्रह है कि अधिकतम संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
#YogiAdityanath#Hathras
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाराणा प्रताप नगर, सिकंदराराऊ स्थित अपने आवास पर सिकंदराराऊ मंडल के वर्तमान एवं पूर्व पार्टी पदाधिकारियों तथा वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधिगणों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया।
#InternationalYogaDay
"योग: कर्मसु कौशलम्"
आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आइए, इस विशेष दिवस के अवसर पर हम सभी योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें ।
आगामी 23 जून 2026 को इंडस्ट्रियल एरिया, सलेमपुर में प्रस्तावित माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर माननीय जनप्रतिनिधि गण, पार्टी पदाधिकारियों एवं अधिकारी गणों के साथ तैयारियों का निरीक्षण किया।
खेड़ा सुल्तानपुर निवासी श्री राजेश पुंढीर जी के आकस्मिक निधन के अत्यंत दुःखद समाचार पोस्टमार्टम गृह पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की तथा उन्हें इस अपार दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ॐ शांति। 🙏🏻
अपने पैतृक ग्राम बिसाना में श्री भूपेंद्र राणा जी (पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भाजपा एहन) के पूज्य पिताजी श्री अंगद सिंह राणा जी के निधन पर उनके अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ॐ शांति। 🙏
आज महाराणा प्रताप नगर, सिकंदराराऊ स्थित अपने आवास पर आयोजित जनता दर्शन के माध्यम से सम्मानित क्षेत्रवासियों से भेंट कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया ।