कलम ही मेरा जीवन व अनुशासन,मर्यादा,ईमानदारी और उच्च मानवीय मूल्य ही मेरे जीवन का आधार मैं कर्तव्य के इस अग्निपथ पर हमेशा ईमानदारी से डटा रहूंगा... जय हिंद
समाज के हर वर्ग को एकजुट करने का जिनका हमेशा प्रयास रहता है ऐसे जनप्रिय नेता @sunilbharala जी को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं भगवान परशुराम एवं महामाई जगदंबा की कृपा निरंतर आप पर बरसती रहे आप यूहीं निरंतर ऊंचाइयों को छूते रहे हमेशा उन्नति के मार्ग पर बढ़ते रहे।
हर हर महादेव
वन्दे बोधमयं नित्यं गुरु, शंकर रूपिणम ।
यमाश्रितो हि वक्रोपि, चन्द्रः सर्वत्र वन्द्यते ।।
देवाधिदेव महादेव के ध्यान व तप के पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं |
भगवान शिव समस्त सृष्टि का कल्याण करें!
#HarHarMahadev
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू एवं मठ मंदिर पूरी तरीक़े से है असुरक्षित, उनकी सुरक्षा के लिए बांग्लादेश की सरकार को कठोर निर्णय लेने होंगे।
#मीडिया_कवरेज#बंगलादेश#sunilbharala
दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मल्लिकार्जुन खरगे के पास केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का फोन आया राजनाथ सिंह जी ने खरगे जी से अपने स्पीकर के लिए समर्थन मांगा, विपक्ष ने साफ कहा है कि हम स्पीकर को समर्थन देंगे लेकिन विपक्ष को डिप्टी स्पीकर मिलना, राजनाथ सिंह जी ने कल शाम कहा था कि वे खरगे जी कॉल रिटर्न करेंगे अभी तक खरगे जी के पास कोई जवाब नहीं आया है। पीएम मोदी कह रहे हैं रचनात्मक सहयोग हो फिर हमारे नेता का अपमान किया जा रहा है। नीयत साफ नहीं है। नरेंद्र मोदी जी कोई रचनात्मक सहयोग नहीं चाहते हैं। परंपरा है कि डिप्टी स्पीकर विपक्ष को होना चाहिए विपक्ष ने कहा है अगर परंपरा को रखा जाएगा तो हम पूरा समर्थन देंगे।"
#RahulGandhi #RajnathSingh #SpeakerElection #DeputySpeaker #ParliamentaryTradition #NBharat
लखनऊ (यूपी): आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "भारत के संसदीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय ठीक 50 वर्ष पहले आज ही के दिन देर रात को घटित हुआ था, जब तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भारत के संविधान का गला घोंटकर लोकतंत्र को पूरी तरह से समाप्त करने की साजिश रची थी। इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 25 जून 1975 की रात के अंधेरे में भारत के लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश की। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी, मोरारजी देसाई, जयप्रकाश नारायण, लालकृष्ण आडवाणी और सभी विपक्षी दलों के नेताओं को जेल में बंद करके लोकतंत्र का पूरी तरह से गला घोंटने की कोशिश की। 50 साल बाद कांग्रेस में चेहरे तो बदल गए होंगे, लेकिन उनका चरित्र, उनके हाव-भाव अभी भी वही हैं, जो 1975 में दिखे थे... कांग्रेस और उनके सहयोगियों को देश और देश की जनता कभी माफी नहीं करेगी। उन्हें आज के दिन माफी मांगनी चाहिए।"
#EmergencyAnniversary #DarkDaysOfEmergency #IndiraGandhi #CongressBetrayal #NBharat
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया , "आज का दिन उन सभी महान पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि देने का दिन है जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया। आपातकाल के काले दिन हमें याद दिलाते हैं कि कैसे कांग्रेस पार्टी ने बुनियादी स्वतंत्रता को नष्ट कर दिया और भारत के संविधान को कुचल दिया, जिसका हर भारतीय बहुत सम्मान करता है। जिस मानसिकता के कारण आपातकाल लगाया गया वह आज भी उसी पार्टी में जीवित है जिसने इसे लगाया था। वे अपनी प्रतीकात्मकता के माध्यम से संविधान के प्रति अपने तिरस्कार को छिपाते हैं लेकिन भारत के लोगों ने उनकी हरकतों को देख लिया है और यही कारण है कि उन्होंने उन्हें बार-बार खारिज कर दिया है।''
#SaluteToEmergencyHeroes #DarkDaysOfEmergency #ConstitutionDay #IndiaFightsBack #NBharat
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, " पेपर लीक में जो भी दोषी होंगे और ग्रेस नंबर को लेकर छात्रों में जो भी चिताएं रही हैं उन तमाम बातों को ध्यान दिया जाएगा। सरकार गंभीरता से इस विषय पर निगरानी रख रही है। तमाम एजेंसियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। छात्रों के हित में जल्द फैसला सही लिया जाएगा।"
#ChiragPaswan #PaperLeak #GraceMarks #StudentConcerns #GovernmentAction #NBharat
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आज हम संविधान की प्रक्रिया लेकर संसद भवन पहुंचे हैं हम कभी भी संविधान के खिलाफ कोई काम नहीं होने देंगे हमारी लड़ाई जारी रहेगी देश की जनता सब समझ रही है.
#Congress#RahulGandhi#Parliament#Constitution#India#NBharat