काम पूरा लेकिन वेतन आधा-अधूरा.
छत्तीसगढ़ में भर्ती विज्ञापन की शर्तों के उलट,नए शिक्षकों को पहले साल 70% वेतन ही दिया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग में भी यही स्थिति थी लेकिन नियम बदला गया.
इस साल विधानसभा चुनाव से पहले क्या सरकार शिक्षकों को पूरा वेतन देने का फ़ैसला लेगी?
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की नियुक्ति के नियम सरकार ने बदल दिए हैं. शिक्षकों का कहना है कि दो साल में पक्की नौकरी और 100% वेतन का वादा किया गया था. अब अवधि बढ़ाकर तीन साल हो गई है. पहले साल 70% वेतन मिल रहा है. सरकार इनकी बात सुनेगी?