सीधी भर्ती 2023 में नियुक्ति उपरांत सेवा समाप्त किये गये बी.एड. अर्हताधारी 2621 सहायक शिक्षकों के साथ हमारी सुशासन की सरकार ने न्याय किया है। इन सभी सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद में समायोजित करने का निर्णय हमने लिया है। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है।
बी.एड. अर्हताधारी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं!
#CabinetDecision
आज मुख्यमंत्री निवास में में बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से मुलाकात कर समायोजन के फैसले पर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों के चेहरे पर मुस्कान देखकर मुझे भी आत्मिक संतोष की प्राप्ति हुई है...
आज निवास में बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों से मुलाकात हुई, समायोजन किये जाने की हमारी सरकार के निर्णय पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की। युवा साथियों से आत्मीय संवाद हुआ और बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहयोगी बनने का आग्रह किया।
सीधी भर्ती 2023 में नियुक्ति उपरांत सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई थी, लेकिन हमारी सुशासन की सरकार ने इन युवा साथियों की परेशानियों और संघर्ष को समझा एवं पूरी संवेदनशीलता के साथ सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित करने का निर्णय लेकर सभी 2621 बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों की मेहनत और लगन को सम्मान दिया है।
युवा साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
B.Ed अभ्यर्थी सहायक शिक्षकों का ये आंदोलन इन चीजों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा...
- संघर्ष के लिए
- दृढ़ संकल्प के लिए
- एकजुटता के लिए
- प्लानिंग के लिए
- हक की लड़ाई के लिए
- मानवीयता के लिए
गाड़ा-गाड़ा धन्यवाद @vishnudsai@OPChoudhary_Ind@vijaysharmacg@ArunSao3
साय सरकार ने ऐतिहासिक फैसला करते हुए बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों को अब सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित करने का अहम फैसला लिया है, सरकार के इस निर्णय से 2621 बर्खास्त शिक्षकों को फिर से नौकरी मिल सकेगी।
झुकी सरकार!
जीते शिक्षक
चार महीने तक अपने मासूम बच्चों के साथ बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों को सर्दी, गर्मी, धूप झेलने के लिए मजबूर करने वाली क्रूर विष्णु देव सरकार को आख़िर झुकना पड़ा और शिक्षकों को समायोजित करना पड़ा.
सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह एक अड़ियल सरकार पर आपके संघर्ष की जीत है.
कैबिनेट का ऐतिहासिक निर्णय
सीधी भर्ती 2023 में सेवा समाप्त 2621 बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों का सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन।
छत्तीसगड़ में नौकरी से निकाले गए 3000 सहायक शिक्षक अपनी जीविका के लिए 3 माह से सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं।
भाजपा सरकार के आगे गिड़गिड़ा रहे हैं।
खून से पत्र लिख रहे हैं। कभी घुटने के बल, कभी लेटकर, कभी बेड़ियां बाध कर आंदोलन कर रहे हैं।
रोजगार विरोधी सरकार ने कान में रुई डाल कर बैठी है।
सहायक शिक्षकों का साथ सभी लोग दें। ज्यादातर आदिवासी शिक्षक हैं। इसलिए सरकार इनके भविष्य से खेल रही है।
#अटल_समायोजन
#CGBEd_समायोजन_हक_की_लड़ाई