गूंज रहा है यश कालजयी उस वीरव्रती क्षत्राणी का, दुर्गावती गौंडवाना की स्वाभिमानिनी रानी का।
मातृभूमि की रक्षा में प्राणों का बलिदान करके अपने लहू से इतिहास में शौर्य की प्रेरक गाथा अंकित करने वाली, गोंडवाना साम्राज्य की महारानी रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर शत् शत् नमन।
लोकसभा ने आज "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" को दो तिहाई बहुमत से पारित किया। सभी सांसदों का इस सराहनीय भूमिका के लिए हार्दिक अभिनंदन।
महिलाओं को 33% आरक्षण देकर समस्त नारी शक्ति को सामर्थ्यशाली बनाने की दृष्टि से यह एक मजबूत कदम है।सबल नारी से सबल राष्ट्र हो। मंत्र यही गूंजायेंगे।
🚩जय जगन्नाथ जय जगन्नाथ🚩
जगन्नाथ रथ यात्रा समिति द्वारा बड़े ही सौभाग्य की बात है कि बड़वानी में पहली बार जगन्नाथ रथयात्रा निकली जिसमें शामिल होकर रथयात्रा में हमें रथ खिचने एवं दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।।
🚩जय जगन्नाथ 🚩🙏
*अमर बलिदानी हुतात्मा केसरीचंद जी उत्तराखंड की जौनसारी जनजाति में जन्मे भारत मां के लाडले सपूत जोकि*सुभाषचंद्र बोस के आव्हान पर आजाद हिंद में शामिल हुए और आजादी की लड़ाई में कूद पड़े 24 वर्ष की अल्पायु में हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए अमर शहीद को कोटि-कोटि नमन👏🏻💐👏🏻💐*
*अमर बलिदानी रामजी गोंड*
*वर्तमान तेलंगाना क्षेत्र में 1857 के महासमर में अंग्रेजों के विरुद्ध युवकों एवं ग्रामीण जनों की सेना तैयार कर उनके दमन और अत्याचार के खिलाफ लड़कर उनको परास्त करने वाले महान नायक अमर बलिदानी रामजी गोंड को बलिदान दिवस पर शत-शत नमन👏🏻💐👏🏻*
आपको सपरिवार श्रीराम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, प्रभु श्री राम आपको और आपके परिवार को सुख, समृद्धि प्रदान करें, प्रभु श्री राम की कृपा सभी पर बनी रहे।
एसडीएम बड़वानी श्री घनश्याम धनगर, #मुख्यमंत्री_जन_सेवा_अभियान के दौरान लगने वाले शिविरों में प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के सम्बंध में विकासखंड बड़वानी व पाटी क्षेत्र के कर्मचारियों की बैठक लेकर निर्देशित करते हुए.
#CMMadhyaPradesh#JansamparkMP