निकाह के वक़्त कुबूल है, कुबूल है, कुबूल है तो आप हर बार सुनते हैं.....
अब यह भी सुनने की आदत डाल लीजिए..
"बच्चों की लाइब्रेरी के लिये 1000/- रुपये हैं जी"
कल पिलखुआ की सर सैयद लाइब्रेरी के लिये निकाह के दौरान 1000/- दान स्वरुप दिए गए।
@Grampathshala__@aviral_sunil@PMOIndia
जब देश के आखिरी गाँव तक जाना है तो दूर-दूर तो जाना ही पड़ेगा।
इस रविवार हम कासगंज जा रहे हैं,
कुछ दिन पहले टीम को भाई कर्मवीर सिंह जी ने अपने गाँव में आमंत्रित किया था और कहा था कि टीम उनके गाँव में आ जाए तो वह अपने गाँव की लाइब्रेरी बनवाने के लिये एक लाख रुपये दान देंगे।
मंदिर के अन्दर बनाया शिक्षा का मंदिर और खुल गई बच्चों की किस्मत!
जयपुर के झोटवाडा में भगवान श्री देवनारायण मंदिर में लोगों ने @Grampathshala__ की प्रेरणा से जन-भागीदारी से एक लाइब्रेरी बनाई थी और एक वर्ष के भीतर ही इस लाइब्रेरी से पाँच युवाओं ने प्रतियोगिता परीक्षाएं पास की हैं।
शादी विवाहों में विदाई के समय पुस्तकालयों के लिए दान देना अब परंपरा बन रहा है।
पिछले दिनों गनौली गाँव से भाई सुल्तान सिंह के दो बेटों की विदाई के समय वर पक्ष ने कन्या पक्ष को गाँव में लाइब्रेरी बनाने के लिए 2100/- रुपये दान स्वरुप दिए।
@Grampathshala__@narendramodi@PMOIndia
यह जत्था लाइब्रेरी के लिए जगह चिन्हित करने के लिए जा रहा है!!!
है ना मन भावन दृश्य दोस्तों?
आज फरीदाबाद के माँगर गाँव में @Grampathshala__ ने लाइब्रेरी निर्माण के लिए जन-जागरण अभियान चलाया और लोग इस हद तक प्रेरित हुए कि मीटिंग समाप्त होते ही जगह चिन्हित करने के लिए निकल पड़े।
जेवर क्षेत्र के डूंगरपुर रीलखाऔर जगनपुर अफजलपुर में पुस्तकालय का निर्माण शुरू हो गया। यमुना प्राधिकरण ने 5 गांव में लाइब्रेरी बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली।
यमुना अथॉरिटी के सीईओ श्री अरुणवीर सिंह सर ने आज टीम ग्राम पाठशाला की उपस्थिति में गौतमबुद्ध नगर जिले के दो गाँवों रीलखा और जगनपुर में पुस्तकालयों का शिलान्यास किया। टीम ग्राम पाठशाला ने कुछ महीने पहले सीईओ सर से इस बाबत मुलाकात की थी
@PMOIndia@YamunaAuthority@aviral_sunil