Senior citizens expert Former Assistant Professor Dept.of Geriatric Medicine AIIMS Delhi Now working as Senior Consultant Shardacare Healthcity Greater Noida
मैं और मेरा परिवार अपार पीड़ा से गुजर रहे हैं. बीते दिनों मेरे इकलौते भांजे विशाल प्रताप सिंह की नोएडा के सेक्टर-63 में एक सड़क दुर्घटना में जान चली गई. हम उसे प्यार से आशु बुलाते थे. यह नाम मेरे पापा ने रखा था.
विशाल नोएडा की एक कंपनी में IT इंजीनियर थे और तीन साल के एग्रीमेंट पर एक स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम कर रहा थे. जिस दिन आशु की जान गई, उसी दिन कंपनी में उसके दो साल पूरे हुए थे. विशाल सिर्फ नाम से नहीं वह दिखने में भी विशाल था. 6 फीट 3 इंच का था लेकिन मासूम था.
आशु ने दुर्घटना से महज चार दिन पहले ही नई बाइक ट्रायम्फ स्पीड 400 खरीदी थी. वह बेहद खुश था. एक दोस्त को छोड़ने गया था, तभी उसकी बाइक एक पेड़ से टकरा गई और उसका सिर डिवाइडर से जा टकराया. हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती. नया हेलमेट घर पर ही रखा रह गया. उसे लगा होगा कि पास ही तो जाना है, शायद इसीलिए उसने हेलमेट नहीं पहना. उसकी लापरवाही ने जान ले ली.
बहन और जीजाजी ने उसे समझाया था कि बाइक की जगह कार ले लो, लेकिन उसे तो बाइक ही चाहिए थी. वह बाइक खरीदने भी अपने दोस्तों के साथ गया था. अभी तक परिवार में किसी ने उसकी बाइक को देखा तक नहीं था. उसने सिर्फ बाइक का एक वीडियो फैमिली ग्रुप में साझा किया था. एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने उसकी बाइक कहीं खड़ी कर दी है, अब परिवार में कोई भी उस बाइक को देखना नहीं चाहता.
हम सबके पहुंचने से पहले ही वह दुनिया को अलविदा कह गया. उसे तो अभी लंबा और शानदार जीवन जीना था. हाल ही में उसने पासपोर्ट भी बनवाया था. उसको यकीन था कि आने वाले दिनों में विदेशों की यात्रा करेगा.
23 साल का आशु मुझे अपना दोस्त मानता था. वह कहता था मामा तो आप कहने के लिए हैं, लेकिन हो तो मेरे दोस्त ही. हमने साथ में लंबा समय बिताया और न जाने कितनी यात्राएं कीं.
आशु ने दो साल तक कोटा में पढ़ाई की. उसके बाद नोएडा से बीटेक किया और तभी से नौकरी कर रहा था. वह अपने करियर को लेकर हमेशा गंभीर रहता था. शानदार काम करता और अच्छा जीवन जीता था.
भाई दूज पर हम सब साथ थे. आशु ने मेरे लिए बिरयानी बनाई थी. उसे खाना बनाने का बेहद शौक था. जिम जाना और शॉपिंग करना उसे बहुत पसंद था. वह हमारे परिवार और रिश्तेदारों में सबसे प्रिय था. सबका चहेता, सबका स्टार. सबको रुलाकर चला गया.
नाना-नानी का बुरा हाल है. बहन बार-बार बेहोश हो रही है. कुछ भी देखा नहीं जा रहा. पिछले पांच दिन सिर्फ सबको संभालने और आंसू पोंछने में निकल गए. अपने ही घर में पहली बार डर लग रहा है. हमने अपने घर का सितारा हमेशा के लिए खो दिया है.
आशु ज्यादातर मेरे घर यानी अपने नाना-नानी के पास ही रहा. वह हर दिन उनसे फोन पर बात करता था. छुट्टियों में घर आता तो भी उन्हीं के पास रहता था. हम सबने उसे बहुत प्यार से पाला था. मोबाइल में उसके बचपन से लेकर अब तक की सैकड़ों तस्वीरें हैं. एल्बम भरी हैं.
हम सिर्फ रो रहे हैं. एक-दूसरे को समझा रहे हैं. इसके अलावा अब बचा भी क्या है? क्या ही कर सकते हैं?
दुनिया में अगर कोई शक्ति है तो परिवार को इस असहनीय दुख से उबरने की हिम्मत दे. मेरे बच्चे, मेरे दोस्त, मेरे भाई, मेरे हीरो आशु की आत्मा को शांति दे.
लव यू आशु. तुम हमेशा हमारे साथ रहोगे. अपना ख्याल रखना.
तुम्हारे बारे में लिखने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन आंखें साथ नहीं दे रही हैं... 😭😭
हम सब टूट गए हैं. Love you ❤️😘
ये महावीर प्रसाद मानसिंगका जी हैं…एशिया के सोयाबीन टायकून..दर्जनभर से ज्यादा कंपनियाँ..सैकड़ों करोड़ का कारोबार..लेकिन ये सब छोड़कर बीते 6 साल से वृंदावन के अपने धर्मशाला में रहते हैं…100 वें साल में प्रवेश कर गए..कल जब मैं वृंदावन के एक धर्मशाला गया तो देखा बहुत सारे लोग एक बुजुर्ग का जन्मदिन मनाने देश के अलग अलग हिस्सों से आए थे..मैंने जब लोगों से बात कि तब पता चला कि ये महावीर प्रसाद जी हैं…इनका ट्रस्ट है और उसके माध्यम से कई अस्पताल, स्कूल और रोजाना नासिक, वृंदावन और पुणे में 10 हजार से ज्यादा गरीब लोगों को खाना खिलाते हैं..मैंने उनसे बात कि वो बोले आजकल लोग समाज सेवा करते कम हैं दिखाते ज्यादा हैं..मैं उनमें से नहीं है..जीवन से संतुष्ट हूँ..
बैड डॉक्टर / गुड डॉक्टर 🩺 @NavbharatTimes
जब कोई शख्स अपने 72 साल के पिता को लेकर सायकायट्रिस्ट के पास जाता है और कहता है कि ये एक ही बात बार-बार पूछते हैं, घर का रास्ता भूल जाते हैं। क्या यह सामान्य है?
Someone takes his 72-year-old father to a psychiatrist and says, “He keeps asking the same question and sometimes forgets the way home. Is this normal?”
गंभीर सड़क हादसा और 2 फरिश्ते…मेरा चचेरा भाई गिग वर्कर है…सुबह साढ़े छह बजे गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ…करोलबाग में सुबह दूध पहुँचाने जा रहा था..करोलबाग मेट्रो के पास तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मारी..कार वाला थोड़ा रुका फिर भाग गया..30-35 लोग कुछ वीडियो बना रहे थे कुछ उसके दूध के पैकेट को लेकर निकल गए..लेकिन ख़ून से लथपथ वो मौक़े पर पड़ा रहा तभी पहला फ़रिश्ता वहां पहुँचा..UPSC की तैयारी करने वाले छात्र राज देसवाल और उसके दो दोस्त..तुरंत उसने मेरे भाई के सिर पर तौलिया लपेटा एक ऑटो में वक्त रहते गंगाराम अस्पताल पहुंचा दिया…फिर दूसरा फ़रिश्ता…दिल्ली सरकार की फ़रिश्ता योजना जिसमें हिट एंड रन केस में अस्पताल को तुरंत इलाज शुरू करना होता है..जब तक मैं गंगाराम अस्पताल पहुंचता इमरजेंसी में इलाज शुरु हो चुका था लेकिन दिक़्क़त पैसे की थी…अस्पताल ने बताया कि फ़रिश्ता योजना से फ़िलहाल इलाज हो रहा है लेकिन आगे की सर्जरी के लिए पैसे लग सकते हैं…मैंने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री Pankaj singh जी के दफ़्तर में फ़ोन किया..वहाँ उनके सहायक शशि रंजन जी तुरंत सक्रिय हुए..उनकी मदद और गंगाराम अस्पताल में दिल्ली सरकार के सहायता डेस्क पर कार्यरत सुरेश चंद शर्मा जी का सहयोग मिला..दिल्ली सरकार की फ़रिश्ता योजना की मदद से 12 दिन गंगाराम अस्पताल में भर्ती रहा..अस्पताल के सर्जन Dr Nikhil Jhunjhunwala के सफल सर्जरी और इतने फ़रिश्तों की मदद से आज भाई ज़िंदा है और डिस्चार्ज हो गया…इन 12 दिनों में परिवार की मदद के लिए कई लोगों का सहयोग रहा..दिल्ली पुलिस के Special CP Devesh Srivastava sir का शुक्रिया..कार के ड्राइवर की पहचान हुई वो पकड़ा गया…लेकिन कार के ड्राइवर पर बात अगली कड़ी में करुंगा..कि कैसे कार चलाने वाला एक ज़िम्मेदार पद पर रहकर भी वो टक्कर मार कर मौक़े से भाग गया..12 दिन में एक बार भी फ़ोन करके पीड़ित का हाल तक नहीं लिया…मेरा भाई गिग वर्कर के तौर पर 12-14 घंटे काम करके माता-पिता पत्नी और तीन बच्चों का परिवार चलाता है..सोचिए मौक़े पर अच्छे लोग और सरकारी योजना की मदद नहीं मिलती तो परिवार का क्या होता ?
भारत में हर साल करीब 1 लाख 40 हज़ार लोग सड़क दुर्घटना में मरते हैं..इंसान की जान कितनी सस्ती होती जा रही है..लेकिन परिवार के लिए कितनी मंहगी होती है..(फ़ोटो राज देसवाल..फ़रिश्ता नंबर-1)
India's new waste benchmark: Dump city waste in an Aravali dam, burn it officially, detain citizens who oppose it.
This is an ecological disaster happening inside a forest.
@UNEP@WHO please save us ☣️
आजकल सरकारी नौकरियों में अक्सर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की खबरें सुनने को मिलती हैं, लेकिन इन्हीं के बीच मेरे मित्र IPS विजय सिंह जी जैसे लोग यह विश्वास दिलाते हैं कि ईमानदारी और संवेदनशीलता आज भी जिंदा हैं।
झुंझुनूं की माटी के लाल विजय जी ने किसानों को साहूकारों के चंगुल से मुक्त कराकर उनकी जमीन वापस दिलाने में जो भूमिका निभाई, वह सचमुच गर्व और प्रेरणा का विषय है।
मित्र, आप पर गर्व है। आपकी वर्दी के साथ जुड़ी संवेदना और आपके कार्यों से मिला न्याय ही आपकी असली पहचान है।
@VijayGurjar_IPS
My better-half - 2005 and 2026 . I commend her for her remarkable adaptability and transformation ability. She is the strongest pillar of my support and strength.She always stood firm with me in all circumstances. Whatever I am today, because of her.
📍सूरत में बिना दूध के रोज 400 KG नकली पनीर बनता रहा, 2 साल में 3 लाख किलो तक सप्लाई हो गई, लाइसेंस कहीं और का, फैक्ट्री कहीं और की।
लेकिन FSSAI शायद अब भी “सब कंट्रोल में है” की चाय पी रही होगी। 🤡
‘हम बच्चों को बस ज़िंदा रखने की कोशिश कर रहे हैं’
Delhi-Noida में गैस की मार
ग़रीबों के हालात बेहद ख़राब
मिट्टी के चूल्हे बनाकर बना रहे हैं खाना
बच्चों को नहीं भेज पा रहे हैं स्कूल
30₹ KG ख़रीद रहे हैं लकड़ी
गांव जाने के भी पैसे नहीं
Full report is on RedMike YT channel
दिल्ली में नकली sensodyne टूथपेस्ट की फैक्ट्री पकड़ी गई है।
सवाल है कि अब FIR किस पर होगी ?
खबर लिखने वाले लल्लनटॉप पर ? या नकली टूथपेस्ट खरीदने वाले लोगों पर ?
नकली पनीर , मिलावटी घी , जहरीली मिठाइयाँ, नकली मसाले , डिटर्जेंट वाला दूध जनता की थाली में ज़हर परोसा जा रहा है।
लोग बीमार हो रहे हैं, कैंसर से मर रहे हैं, लेकिन FSSAI के कुछ अधिकारी ठोस कार्रवाई करने के बजाय सच उजागर करने वालों पर FIR करवा रहे हैं।
अब टीम खुरपेंच चुप नहीं बैठेगी।
जब तक ऐसे लोगों को नौकरी से बाहर नहीं किया जाएगा तब तक FSSAI के छाता खोलते रहेंगे।
अब सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज की बाढ़ आने वाली है। कराओ FIR। कितनी FIR करवाओगे?
मिलावटी के खिलाफ देश अब खुलकर बोलेगा ही…..FSSAI को इन मिलावटखोरों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करनी ही होगी
अब ये नेक्सस नहीं चलेगा!
विगत दिनों असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि से जनपद गौतमबुद्धनगर एवं एनसीआर क्षेत्र के किसान भाइयों की फसलों को काफ़ी नुक़सान हुआ है। इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से वार्ता कर आग्रह किया गया है कि प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराकर, किसानों को अनुमन्य मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, जिससे किसानों को राहत मिल सके। #MLAJewar
शिक्षा केवल सर्टिफिकेट या डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि मनुष्य को मनुष्य बनाने, उसको संस्कारित करने तथा समाज और राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने का एक सशक्त माध्यम है।
इसी उद्देश्य के साथ आज वाराणसी से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शत-प्रतिशत नामांकन एवं ट्रांजिशन सुनिश्चित करने वाले व्यापक 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर नवीन शैक्षणिक सत्र की पाठ्यपुस्तकों व निपुण विद्यालयों एवं निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया, साथ ही उन्हें मिड-डे मील भी वितरित किया।
सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलमय शुभकामनाएं।
बेटियों की मुस्कान ही असली उत्सव है!!
विकास कार्यों के शुभारंभ के सुअवसर पर जब बच्चियों को लड्डू खिलाए गए, तो मानो विकास के साथ संस्कारों की मिठास भी जुड़ गई।
ग्राम रामपुर बांगर, सिरसा माचीपुर, बल्लभनगर उर्फ कर्रौल एवं डुढ़ेरा में लगभग 01 करोड़ 86 लाख रुपये की धनराशि से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ। #MLAJewar
@aapka_vineet@AshishSinghLIVE@neeraj_rajput