#झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नाम
#ई -कल्याण छात्रवृत्ति (2024–2025 एवं 2025–2026) की लंबित राशि शीघ्र जारी करने हेतु मांग-पत्र
**सेवा में,**
**माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी**
झारखंड सरकार, रांची
**विषय: झारखंड के गरीब एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों की ई-कल्याण छात्रवृत्ति की लंबित राशि शीघ्र जारी करने के संबंध में।**
**महोदय,**
झारखंड एक युवा राज्य है। इस राज्य का भविष्य यहाँ के लाखों छात्र-छात्राओं की शिक्षा, मेहनत और प्रतिभा पर निर्भर करता है। राज्य के अनेक विद्यार्थी आर्थिक र���प से कमजोर परिवारों से आते हैं। उनके माता-पिता खेतों, दिहाड़ी मजदूरी, छोटे व्यवसाय या असंगठित क्षेत्र में काम करके अपने बच्चों को पढ़ाने का प्रयास करते हैं। ऐसे परिवारों के लिए ई-कल्याण छात्रवृत्ति केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई जारी रखने का सबसे बड़ा सहार�� है।
आज राज्य के हजारों विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र **2024–2025 एवं 2025–2026** की छात्रवृत्ति राशि का इंतजार कर रहे हैं। कई छात्रों को कॉलेज फीस जमा करने, हॉस्टल का किराया देने, किताबें खरीदने और परीक्षा शुल्क भरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक दबाव के कारण कुछ विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और कुछ को बीच में ही अपनी शिक्षा छोड़ने का खतरा है।
महोदय, शिक्षा पर खर्च कोई व्यय नह���ं बल्कि भविष्य में किया गया निवेश है। यदि एक गरीब छात्र को समय पर छात्रवृत्ति मिलती है, तो वह डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी, उद्यमी या समाजसेवी बनकर अपने परिवार और राज्य दोनों का भविष्य बदल सकता है। लेकिन यदि वही छात्र आर्थिक अभाव के कारण पढ़ाई छोड़ देता है, तो यह केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की क्षति होती है।
झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। अब आवश्यकता है कि यह राज्य मानव संसाधन के विकास में भी अग्रणी बने। इसके लिए शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना आवश्यक है। कोई भी राज्य केवल सड़कों, भवनों और उद्योगों से विकसित नहीं होता; उसकी वास्तविक पहचान उसके शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर नागरिकों से होती है।
हमारा विनम्र अनुरोध है कि ई-कल्याण छात्रवृत्ति की लंबित राशि को यथाशीघ्र जारी किया जाए, ताकि किसी भी छात्र की पढ़ाई केवल आर्थिक कारणों से प्रभावित न हो। साथ ही छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और नियमित बनाया जाए, जिससे विद्यार्थियों को हर वर्ष अनिश्चितता का सामना न करना पड़े।
**हमारी प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं:**
1. शैक्षणिक सत्र 2024–2025 एवं 2025–2026 की लंबित ई-कल्याण छात्रवृत्ति राशि शीघ्र जारी की जाए।
2. पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में बिना अनावश्यक विलंब क��� राशि हस्तांतरित की जाए।
3. छात्रवृत्ति वितरण के लिए निश्चित वार्षि�� समय-सीमा घोषित की जाए।
4. आवेदन की स्थिति और भुगतान की जानकारी ऑनलाइन पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराई जाए।
5. जिन विद्यार्थियों के आवेदन तकनीकी कारणों से लंबित हैं, उनके लिए विशेष समाधान अभियान चलाया जाए।
6. यह सुनिश्चित किया जाए कि आर्थिक अभाव किसी भी छात्र की शिक्षा में बाधा न बने।
माननीय मुख्यमंत्री जी, यह केवल आर्थिक सहायता का विषय नहीं है, बल्कि झारखंड के भविष्य का प्रश्न है। आज जिन बच्चों ��ो समय पर सहयोग मिलेगा, वही कल राज्य का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।
हमें विश्वास है कि आपकी सरकार इस विषय पर संवेदनशीलता के साथ विचार करेगी और शीघ्र आवश्यक निर्णय लेकर हजारों विद्यार्थियों तथा उनके परिवारों को राहत प्रदान करेगी।
**आइए संकल्प लें—**
**"कोई भी बच्चा केवल पैसों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
शिक्षित झारखंड ही समृद्ध झारखंड की पहचान बने।"**
**साद���,**
झारखंड के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं जागरूक नागरिकों की ओर स���।
@HemantSorenJMM @JharkhandCMO @yourBabulal @MundaArjun @BJP4Jharkhand
**मेरा सवाल झारखंड सरकार और केंद्र सरकार दोनों से है।**
आख़िर छात्रवृत्ति (E-Kalyan Scholarship) के मामले में छात्रों को हर साल इंतज़ार क्यों करना पड़ता है?
जब हर विभाग के लिए समय पर बजट पारित हो जाता है, तो छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए पर्याप्त बजट और समय पर राशि जारी क्यों नहीं की जाती?
पिछले कई वर्षों से लाखों छात्र अपनी छात्रवृत्ति का इंतज़ार कर रहे हैं। इससे उनकी फीस, पढ़ाई और भविष्य प्रभावित हो रहा है।
छात्रों को उनका **हक़ समय पर मिलना चाहिए**, न कि हर साल आश्वासन।
**झारखंड सरकार और केंद्र सरकार दोनों स्पष्ट करें कि छात्रवृत्ति में देरी की ज़िम्मेदारी किसकी है और भुगतान समय पर कब सुनिश्चित होगा?
#EkalyanScholarship
लगता है अब मीडिया छात्रवृत्ति (Scholarship) का मुद्दा नहीं उठाएगी, क्योंकि शायद उन्हें ऊपर से निर्देश मिल गए हैं। जब��ि हकीकत यह है कि आज भी लगभग 60% छात्रों को 2024-25 की छात्रवृत्ति नहीं मिली है।@chamralindaJMM @The_FollowUp @fourthpillartfp
लगता है अब मीडिया छात्रवृत्ति (Scholarship) का मुद्दा नहीं उठाएगी, क्योंकि शायद उन्हें ऊपर से निर्देश मिल गए हैं। जबकि हकीकत यह है कि आज भी लगभग 60% छात्रों को 2024-25 की छात्रवृत्ति नहीं मिली है।@chamralindaJMM@The_FollowUp@fourthpillartfp
https://t.co/RSOz7Igbc1
ई- कल्याण छात्रवृति से जुड़ी कुछ जानकारी और मंत्री जी के बयान का विश्लेषण 📊 वीडियो के माध्यम से किया गया है तो वीडियो को सभी छात्र जरूर देखें और कमेंट के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया भी दें
“उच्च शिक्षा के सपने” वाली बातें सिर्फ पोस्टर और विज्ञापन तक सीमित हैं।
ज़मीनी हकीकत ये है कि ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना के हजारों छात्र आज भी भुगतान, वेरिफिकेशन और फाइनल अप्रूवल के लिए भटक रहे हैं।
नई योजनाओं की घोषणा से पहले पुरानी योजनाओं को सही ढंग से लागू करना भी ज़रूरी है। छात्रों को भाषण नहीं, समय पर छात्रवृत्ति चाहिए।
@HemantSorenJMM@chamralindaJMM
#ekalyan #jharkhand #scholarship
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैंने सत्र 2024-25 के लिए ई-कल्याण छात्रवृत्ति हेतु आवेदन किया था। पोर्टल पर मेरा आवेदन (DLC Approved) हो चुका है, परंतु काफी समय बीत जाने के बाद भी छात्रवृत्ति की राशि मेरे बैंक खाते में प्राप्त नहीं हुई है। @chamralindaJMM@HemantSorenJMM@GiridihDc
Outside State हो या Inside State — छात्र तो आखिर झारखंड के ही हैं।
अगर छात्रवृत्ति देनी है तो सभी योग्य छात्रों को बिना भेदभाव एक साथ दी जानी चाहिए।
किसी का सपना सिर्फ इसलिए अधूरा नहीं रहना चाहिए क्योंकि उसने बेहतर शिक्षा के लिए राज्य के बाहर कॉलेज चुना है।
ई-कल्याण छात्रवृत्ति हर जरूरतमंद छात्र का अधिकार है, कृपया Outside State छात्रों को भी जल्द से जल्द छात्रवृत्ति प्रदान की जाए। #EKalyan #StudentRights #jharkhand @DCDeoghar@HemantSorenJMM@chamralindaJMM
@DCChatra मामले को संज्ञान में लेकर चतरा जिले के ओबीसी वर्ग के छात्रो का फाइनल अप्रूवल की प्रक्रिया जल्द से जल्द किया जाये और लंबित छात्रवृति का भुगतान किया जाये झारखंड के लाखो छात्र छात्रवृति का इंतज़ार लगभग पिछले डेढ़ वर्षों से कर रहे है और अब जब फण्ड सभी जिलो में जाने का बयान कल्याण मंत्री श्री @chamralindaJMM जी ने दे ही दिया है तो आगे की कारवाई में देरी किऊ किया जा रहा है हर रोज छात्रो का सब्र का बांध टूट रहा है बहुत से छात्र पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो चुके है कृपया मामले की घंभीरता को देखते हुए तत्काल लंबित छात्रवृति का भुगतान किया जाये
#ekalyan #ekalyanscholarship #scholarship #jharkhand #student
@HemantSorenJMM