भाजपा महिला मोर्चा, राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राखी राठौड़ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मां भगवतीसे आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं।
@RakheeRathore_
रानीवाड़ा के विकास पुरुष जनप्रिय नेता, पूर्व विधायक, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा राजस्थान, आदरणीय नारायण सिंह जी देवल साहब को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मां भगवती से आपके सुखद स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं @NsDewal
|| जय श्री ॐ बन्ना सा ||
जन-जन के आराध्य, राजस्थान के पाली जिले के चोटिला गांव के सुप्रसिद्ध देवस्वरूप श्री ओम बन्ना सा जी की जयंती पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
श्री ओम बन्ना सा जी का आशीर्वाद एवं कृपादृष्टि हम सभी पर सदैव बनी रहें।
रानीवाड़ा पूर्व प्रधान, जालोर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती रमिला मेघवाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@Ramilameghwal
भाजपा, राजस्थान के प्रदेश महामंत्री श्री श्रवण सिंह बगड़ी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
प्रभु श्री राम से आपके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@SharwanBagdiBjp
जीवन की सबसे बड़ी त्रासदी और सबसे बड़ी परीक्षा जब एक साथ सामने खड़ी हो, तब इंसान के असली हौसले की पहचान होती है। हमारे गुड़ामालानी क्षेत्र के होनहार लाल भावेश गोदारा ने अकल्पनीय परिस्थितियों में जो मुकाम हासिल किया है, वह इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है।
जिस दिन भावेश की बोर्ड परीक्षा थी, उसी हृदयविदारक सुबह उनके पिता स्व. बाबूलाल जी गोदारा का साया उनके सिर से हमेशा के लिए उठ गया। घर के आँगन में पिता की पार्थिव देह रखी थी, और आँखों में आँसू लिए भावेश अपने पिता के सपनों को पूरा करने के लिए कर्तव्य पथ पर डटा रहा और परीक्षा देने गया।
हमारे लिए गर्व की बात यह है कि उस दिन गणित विषय की परीक्षा थी। इस असीम दुःख के पहाड़ और आंसुओं के बीच भी परीक्षा देकर भावेश ने गणित में 100 में से 100 अंक हासिल कर एक अद्वितीय मिसाल कायम की है!
आज, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 97.37% अंक प्राप्त कर भावेश ने न केवल पूरे प्रदेश में अपने क्षेत्र का मान बढ़ाया है, बल्कि अपने दिवंगत पिता स्व. बाबूलाल जी को दुनिया की सबसे सच्ची और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।
हम भावेश के इस असाधारण हौसले, जीवटता और ऐतिहासिक सफलता पर गर्व करते हैं। बेटे भावेश को इस शानदार सफलता पर हृदय से बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर पिता की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
सलाम है भावेश के इस अदम्य हौसले को!
जालोर जिले में हुई बिन मौसम बारिश के कारण किसानों की ईसबगोल एवं जीरे की फसल को भारी नुकसान पहुँचा है। यह नुकसान केवल फसल का नहीं, बल्कि अन्नदाताओं की मेहनत, उम्मीदों और आजीविका पर सीधा प्रहार है।
सरकार इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानो को आर्थिक राहत प्रदान करे
@RajCMO
जालोर में गणपतसिंह मांडोली प्रकरणः शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी पहुंचे परिवार के बीच, मां के छलके आंसू, पत्नी ने कहा-"आप मेरे भाई हो, न्याय दिलाओ"
@RavindraBhati__