कितने करोड़ में ये सेटिंग हुई है? @RailMinIndia@RailwaySeva हाई लोड है तो अपनी कैपेसिटी बढ़ाओ। टिकट खत्म होते ही लोड कम हो जाता है। सबके लिए हाई लोड है, तो टिकट किसको मिल रहा है? 😡
DAY 3
जितना ईरान-अमेरिका युद्ध से तेल संकट पैदा हुआ... उतना तेल तो अकेला दिल्ली में एक साल में ट्रैफिक जाम से जल जाता होगा... खैर, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस @dtptraffic आज भी प्रगति मैदान टनल से लेकर रिंग रोड के सीएनजी पंप तक जाम लगा हुआ है... उम्मीद है कभी तो आप जागेंगे... और अपना एक कांस्टेबल इस प्वाइंट पर ट्रैफिक संभालने के लिए भेजेंगे 🙏
@DelhiPolice@TI_TilakMarg@dcptrafficndr03
@dranuj_k डॉक्टरों के साथ हिंसा एक गंभीर सामाजिक और कानूनी अपराध है। रात-दिन मरीजों की जान बचाने वाले डॉक्टरों पर हमला करना अत्यंत निंदनीय हैं सभी लोग एक एक जैसे नहीं होते । डॉक्टरों को सुरक्षा और सम्मान देना हर नागरिक का कर्तव्य है।
पूरे उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों के लिए भीषण Heat Wave की चेतावनी जारी की गई है।
निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:
1) नियमित अंतराल पर पानी, छांछ, ओ.आर.एस. का घोल या घर में बने पेय जैसे लस्सी, नीबू पानी, आम का पन्ना इत्यादि का सेवन करें।
बाज़ार में बिकने वाले कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन कम से कम करें।
2) चेहरे और शरीर पर सनस्क्रीम लगा कर बाहर निकलें। कई सनस्क्रीम उपलब्ध हैं।
किसी भी अच्छी कंपनी का जिसका SPF 30 से अधिक है वो प्रभावशाली होता है। ये heat stroke से तो बचाव नहीं करता लेकिन आपकी त्वचा को सुरक्षित रखता है ।
3) यथा संभव दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें।
4) धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें। कपड़े, टोपी अथवा छतरी का उपयोग करें।
5) धूप में निकलने के पहले तरल पदार्थ का सेवन करें। पानी हमेशा साथ रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें।
6) सूती, ढीले एवं आरामदायक कपड़े पहनें। सिंथेटिक एवं गहरे रंग के वस्त्र पहनने से बचें।
7) जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी दें।
8) अत्यधिक गर्मी होने की स्थिति में ठंडे पानी से शरीर को पोछे या कई बार स्नान करें। लेकिन धूप तथा गर्म हवाओं के संपर्क के तुरंत बाद काफ़ी ठंडे पानी के स्नान से बचें ।
9) सुपाच्य भोजन करें।
10) वसायुक्त भोजन तथा अल्कोहल, चाय, काफी जैसे पेय पदार्थ का उपयोग कम से कम करें।
11) ये एक मिथक है कि जेब में प्याज़ रखने से लू नहीं लगती या शरीर पर प्याज़ रगड़ने से heat stroke ठीक हो जाता है।
इनका कोई medical evidence नहीं है । आयुर्वेद/लोक मान्यताओं में प्याज़ को “cooling food” माना जाता है एवं इसमें पानी, कुछ antioxidants और sulfur compounds होते हैं। इसलिए इसे खाने से शरीर को हल्की ठंडक और hydration में मदद मिल सकती है लेकिन ये लू से बचाव करता है इसका कोई प्रमाण नहीं है ।
Heat stroke के लक्षण हैं:-
चक्कर आना,
तेज बुखार,
पसीना बंद होना,
confusion या बेहोशी
यह एक Emergency है तथा ऐसी परिस्थिति मे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
स्टेज पर जाकर गाली देना कूल नहीं है।
ड्रग्स को लेकर ऐसे दिखाना कि ड्रग लेने से काफ़ी मज़ा आता है, ये कूल नहीं है।
बस आपकी माताजी ही प्रेम और त्याग की प्रतिमूर्ति नहीं हैं, हर माँ अपने बच्चे को उतना ही प्यार करती है, जितना आपकी माँ आपको करती हैं।
आप इमोशनल और विक्टिम कार्ड ज़रूर खेल सकते हैं। उससे व्यूज़ और पैसे भी कमा सकते हैं, लेकिन उससे वो गंदगी नहीं धुलेगी जो कंटेंट के नाम पर आप जैसे लोग समाज में फैला रहे हैं।
और मुझ पर यकीन न हो, तो अपने घर में ही पूछिएगा कि जो सवाल आपके शो में आपके गेस्ट पूछते हैं, उनका जवाब आपके घर वाले देने में कितने सहज होंगे।
आप ये दिखाते हैं कि ड्रग्स एकदम आम दिनचर्या का हिस्सा है।
बच्चों को लगता है कि इतने बड़े-बड़े सेलिब्रिटी लेते हैं, ये आम है। सब लेते हैं।
आप तो यूट्यूब पर व्यूज़ लेकर पैसे कमा लेते हो,
वो बच्चे रह जाते हैं ड्रग्स के चंगुल में।
और कोई 10–12 बच्चे नहीं, लाखों-करोड़ों की संख्या में।
ऐसा नहीं है कि ऐसे स्टैंडअप कॉमेडियन्स के आने से पहले ड्रग का कल्चर नहीं था।
था, लेकिन आपने और सिनेमा वालों ने उसे सोशल रिकग्निशन दे दिया।
आप लोग आते हैं, कुछ जोक्स करते हैं कि कितना मज़ा आ गया ड्रग्स लेकर, गंदी गालियाँ देकर।
लोग वहाँ हँसते हैं, चले जाते हैं।
आप टिकट और व्यूज़ से पैसे कमाकर निकल जाते हैं,
और फँसे रह जाते हैं कच्ची उम्र के लाखों बच्चे, जो उसे सच मान लेते हैं,
जिन्हें लगता है यही दुनिया है, यही तो असल कूलनेस है।
और चले जाते हैं ऐसे व्यूह में, जिसमें फँसकर करोड़ों बच्चे और उनका परिवार बर्बाद हो रहा है।
आप हज़ारों तर्क दे सकते हैं, इस चीज़ की ज़िम्मेदारी एजेंसियों पर डाल सकते हैं,
लेकिन आपकी ज़िम्मेदारी क्या है?
आपकी ज़िम्मेदारी शून्य है, क्योंकि आप बस समाज के वो पैरासाइट हैं, जो पैसे कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
ढोल,नगाड़े,हेडलाइन..... ऐसा माहौल बनाया गया कि जैसे जेब भर जाएगी
पर सच क्या क्या है? जरा पे स्लिप से सीधा गणित देखिए
माना मेरा बेसिक पे ₹64100 है
DA बढ़ा 2% यानी 58% से 60% हो गया
पहले DA 58% पर ₹37178
अब DA 60% पर ₹38460
कुल बढ़ोत्तरी ₹1282 रुपए प्रति महीना
अब इसे असल जिंदगी से जोड़ेंगे
एक गैस सिलेंडर
2 से 3 दिन घर का राशन
या एक छोटा सा बिजली बिल
जिसका प्रचार करने के लिए पूरा मिडिया ढोल नगाड़ा बजाता है
वो असल में इतना है कि चाय पानी का खर्चा भी पूरा नहीं होता।
अब आप बताइए
क्या ये बढ़ोत्तरी सच में जश्न मनाने लायक है ??