@SadhviNiranjan@BJP4UP@AmitShah *राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा, समर्थकों में खुशी की लहर*
नई दिल्ली/फतेहपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री "Sadhvi Niranjan Jyoti" को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर दिल्ली स्थित उनके आवास एवं कार्यालय में शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का लगातार पहुंचकर बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी आदिति यादव को लेकर की गई आपत्तिजनक पोस्टों को लेकर आज सीएम योगी ने कहा, " मैं पिछले दिनों देख रहा था कि सपा प्रमुख श्री अखिलेश जी की बेटी के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणी की थी। मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि FIR दर्ज करो। बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
योगी जी पुराने तेवर में नजर आए!
गोंडा में योगी जी ने कहा "पहले की सरकार में तो अत्याचार था। राम का नाम लेने पर प्रतिबंध था ,डंडे बरसते थे गोलियां चलती थी।
मगर अब कोई रंग में भंग डालने की हिम्मत नही कर सकता। पर्व और तेवहार में व्यवधान नही डाल सकता!
योगी जी अपने चिरपरिचित तेवर में जबरजस्त तीखा भाषण दे रहे है।माहौल देख कर तो लग रहा वापसी तय है।
परसों तक सिद्धारमैया कर्नाटक के सबसे पावरफुल नेता थे।
आज वो मंत्रालय में अकेले घूम रहे है, उन्हें कोई नोटिस तक नहीं कर रहा है।
तो बस जहाँ भी हो विनम्र बने रहिए, ईश्वर ने जो दिया है उसका धन्यवाद करते हुए आगे बढ़ते रहना ही असल जीवन है।
सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह, फतेहपुर में अमर उजाला टीम फतेहपुर द्वारा "भविष्य ज्योति मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में #Spfhr ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं दृढ़ संकल्प ही उनकी सफलता की कुंजी है तथा ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
अमर उजाला टीम जनपद फतेहपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं, अभिभावकगण, शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#UPPolice
Baghpat...
बागपत के जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार.
जिला आपूर्ति अधिकारी 40,000 ₹ की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार... @myogiadityanath जी क्या अब भी #जीरोटालरेंस...???
बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व के अवसर पर थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ईदगाह रेडइया आबूनगर में नमाज सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर #Dmfhr एवं #Spfhr द्वारा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया।
बकरीद पर्व के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था के व्यापक एवं सुदृढ़ प्रबंध किए गए थे। नमाज के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे तथा लगातार भ्रमणशील रहकर समस्त व्यवस्थाओं की निगरानी एवं समन्वय बनाए रखा।
#Dmfhr एवं #Spfhr द्वारा जनपदवासियों को बकरीद पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई।
#uppolice
समय का चक्र भी कितना अद्भुत होता है ना… कब किसकी परिस्थितियां, पद और प्राथमिकताएं बदल जाएं, कोई नहीं जानता।
कुछ दिन पहले मैं और मनोज पाण्डेय जी उत्तर प्रदेश के एक बेहद भारी-भरकम विभाग के प्रमुख सचिव साहब के कार्यालय गए थे। प्रमुख सचिव साहब ने तो बड़े सम्मान से अंदर बुला लिया, लेकिन अंदर पहले से बाँदा वाले विधायक जी विराजमान थे।
हम लोग जैसे ही कमरे में दाखिल हुए, बैठने तक का अवसर नहीं मिला। विधायक जी तुरंत बोले “प्लीज़ आप लोग थोड़ी देर बाहर बैठ जाइए, मैं साहब से ज़रूरी चर्चा कर रहा हूं।”
अब विधायक जी अपने बड़े भाई जैसे हैं, इसलिए बिना किसी प्रतिक्रिया के हम दोनों बाहर आ गए। लगभग 20 मिनट इंतजार करने के बाद जब विधायक जी बाहर निकले, तब जाकर हम लोग अंदर पहुंचे। मनोज पाण्डेय जी ने अपनी विधानसभा से जुड़ा विषय प्रमुख सचिव साहब के सामने रखा और फिर हम लोग वापस लौट आए।
सच कहूं तो उस दिन ये बात मुझे थोड़ी खटकी जरूर थी। राजनीति और सत्ता में व्यवहार भी आदमी की पहचान बन जाता है।
लेकिन आज जब ये तस्वीर देखी तो बरबस वही घटना याद आ गई। तस्वीर में वही विधायक जी, अब मंत्री जी के सामने अपना परचा लेकर विनम्र भाव से अनुरोध करते दिखाई दिए।
तभी तो कहा गया है
“त्रिया चरित्रम् पुरुषस्य भाग्यं, देवो न जानाति कुतो मनुष्यः।”
अर्थात् मनुष्य का भाग्य और परिस्थितियों का फेर तो देवता भी नहीं जान सकते, फिर साधारण मनुष्य की क्या बिसात।
जिस नेता को कभी अपने प्रभाव और व्यस्तता के आगे 20 मिनट बाहर बैठा दिया गया था, समय ने ऐसा चक्र घुमाया कि आज उसी नेता के पास स्वयं आग्रह लेकर पहुंचना पड़ा।
खैर… राजनीति में यही सबसे बड़ा सत्य है
आज जो दरवाजे के भीतर बैठा है, कल वही बाहर प्रतीक्षा करता मिल सकता है।
और ब्राह्मण नेता वैसे भी बड़े कोमल स्वभाव के होते हैं… छोटी-मोटी बातों को दिल से नहीं लगाते
उम्मीद है मनोज पाण्डेय जी ने भी उस दिन की घटना को मुस्कुराकर भुला दिया होगा। पर मुझे याद आ गई इसलिए सार्वजनिक कर रहा हूँ 😊
मिलिये इशिता शुक्ला से, इनके पिता रवि किशन शुक्ला एक सांसद और फ़िल्म एक्टर है। लेकिन बेटी अपने पिता से कम कहाँ।
बीजेपी सांसद @ravikishann की 21 साल की बेटी इशिता शुक्ला, देश और अपने पिता को गौरवान्वित करते हुए अब भारतीय सेना का हिस्सा बन चुकी हैं।
उन्होंने रक्षा मंत्रालय की 'अग्निवीर' योजना के तहत भारतीय सेना जॉइन कर ली है। इससे पहले भी वह गणतंत्र दिवस की परेड में एनसीसी की टुकड़ी में 147 महिलाओं के साथ शामिल हुई थीं।
गर्व है हमे ऐसी बेटियों पर....Read News
📅 दिनांक: 1 जून, दिन सोमवार⏰ समय: प्रातः 10:00 बजे📍 स्थान: कलेक्ट्रेट, फतेहपुर
पर्यावरण प्रेमियों एवं युवाओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनहित अभियान को सफल बनाएं। @CPCB_OFFICIAL@uppcbofficial@spgoyal@MinesMinIndia
पेड़ बचेंगे, तभी भविष्य बचेगा 🌱
जो योगी जी बोलेंगे वो मैं करूंगा 🤣🤣
ना सड़क पर नमाज पढ़ूंगा ना गाय की कुर्बानी दूंगा और ना ही खुले में कोई कुर्बानी दूंगा-
हिन्दुओं य़ह तुम्हारे वोट की ताकत है 💪❤️
फतेहपुर। मलवां थाना औद्योगिक क्षेत्र में मानक विहीन संचालित यार्ड में खड़े ट्रकों में अचानक लगी आग, डेढ़ दर्जन ट्रक जल कर राख। @fatehpurpolice@dmfatehpur@Uppolice यार्ड के मानकों की अनदेखी का कौन है जिम्मेदार??? कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है।
आज दिनांक 26.05.2026 को समय लगभग 11:30-12:00 बजे के बीच में स्थानीय पुलिस व यूपी-112 को सूचना मिलती है कि मलवां थाना क्षेत्र में ग्राम बरौरा जो हाईवे से लगा हुआ है जिसके पास एक यार्ड बना हुआ है। यार्ड में जो फाइनेंस की गाड़ियां जो टूफ (जब्त/सीज) होती है वो वहां पर खड़ी होती है करीब 134 बड़े-छोटे वाहन वहां पर खड़े हुये थे जिनमें से कुछ वाहनों में आग लग गई है। सूचना पर स्थानीय थाना मलवां पुलिस व फायर ब्रिगेड वहां पर पहुंचती है और आग पर काबू पा लिया जाता है। इस पूरी घटना में बताया जा रहा है करीब 12-13 छोटी बड़ी गाड़ियां आग लगने से क्षतिग्रस्त हुई हैं।इसके अलावा बाकी गाड़ियां सुरक्षित करा ली गई है। इस घटना में आग लगने का कारण यह पता चल रहा है कि यार्ड के पास एक खेत है जिसके उपर से करंट की एल.टी विद्युत लाइन में फॉल्ट/करंट जा रही थी, जिसकी वजह से खेत में आग लग गई आग बढ़ते-बढ़ते यार्ड में पहुंच गई। उपरोक्त घटनाक्रम में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस त्वरित कार्यवाही से काफी वाहन जलने से बच गए हैं। आग लगने के सही कारण की जांच अभी चल रही है। उक्त के संबंध में #spfhr अभिमन्यु मांगलिक की बाइट । #uppolice