In Simdega Aspirational District, Jharkhand, solar-powered irrigation is transforming agricultural practices by enabling farmers to enhance productivity, diversify crops and increase household incomes.
With support from NITI Aayog along with Kisan Samriddhi Yojana, the District Administration has established 12 solar lift irrigation units and 48 trolley-based solar irrigation units across the district. These interventions are helping farmers cultivate multiple crops throughout the year, with vegetable cultivation creating additional income opportunities.
By harnessing clean energy and improving access to irrigation, the initiative is strengthening rural livelihoods, empowering farmers and advancing sustainable agriculture.
#AspirationalDistricts #SustainableAgriculture
@PMOIndia | @narendramodi | @Rao_InderjitS | @MIB_India | @PIB_India | @DDNewslive | @ashoklahiribjp
The Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita (BNSS) provides for preventive security proceedings to maintain public order. How do these preventive proceedings work? And how they differ from an FIR or prohibitory orders? Experts explain
https://t.co/pbwzGaVtG0
सिमडेगा:- पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 15 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर 15 यूनिट रक्त संग्रह कराया।
शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आमजनों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना। इस दौरान उप विकास आय���क्त श्री दीपांकर चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुमन्त तिर्की, नजारत उप समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, अंचलाधिकारी सहित समाहरणालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। साथ मीडिया बंधुओं ने भी सहभागिता निभाते हुए रक्तदान किया।
रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। आमजनों से रक्तदान के प्रति जागरूक होकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की।
मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री श्रीकांत एस. खोटरे सहित पदाधिकारी, कर्मी एवं मीडिया बंधु उपस्थित रहे।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
India’s mango exports are creating new opportunities for farmers while strengthening the country’s presence in global markets.
Through APEDA’s efforts to expand market access, strengthen export readiness and build robust value chains, more producers are being connected to international trade, making agricultural exports more competitive and sustainable.
#MangoExports #AgricultureExports #IndiaExports #DoC_GoI @PIB_India@RajeshAgrawal94@APEDADOC
विदेशों तक पहुंचा सिमडेगा का आम, माननीय मुख्यमंत्री ने बढ़ाया महिला किसानों का उत्साह।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के नेतृत्व एवं माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती @DipikaPS के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाएं #महिला_सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रही हैं।
@dc_simdega
सिमडेगा के आम पहुंचे लंदन!
आम्रपाली आम की पहली व्यावसायिक निर्यात खेप 1322 Kg यूनाइटेड किंगडम (लंदन) रवाना हुई। महिला जागृति एवं बेउरा #एफपीसी की अगुवाई में यह उपलब्धि किसानों और महिला-नेतृत्व वाले एफपीओ की वैश्विक पहचान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
@HemantSorenJMM@DipikaPS
VIDEO | Petromax lamps, lanterns, old radios, and typewriters, once part of everyday life, are now relics of the past, carefully preserved at the Simdega Museum-cum-Heritage Centre in Jharkhand. The nearly 110-year-old Simdega SDO office, which once served as the administrative hub, has been restored and transformed into a museum, giving the historic building a new identity.
Poonam Nayak, a resident of Simdega says, "I had come here to see the museum, where we have preserved all kinds of items from the British era, things that are not usually seen in village households."
Deepak Sahani, a student of Simdega says, "An initiative has been taken to set up a museum in Simdega. A museum has been opened here, so that both local people and tourists coming from outside can understand what the culture of Simdega is."
#SimdegaMuseum #Jharkhand
हमने इतिहास को अक्सर किताबों और इतिहासकारों की कलम से ही जाना है, लेकिन सिमडेगा का नया हेरिटेज सेंटर उसे सजीव रूप में महसूस करने का मौका देता है।
इतिहास को करीब से समझना है, तो सिमडेगा ज़रूर आइए।
#VisitJharkhand#DekhoHamaraJharkhand#Simdega@HemantSorenJMM
सिमडेगा में जिला प्रशासन की पहल पर प्रथम पुस्तक मेला एवं हेरिटेज सेंटर सह म्यूजियम का आयोजन किया गया। उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले की ऐतिहासिक धरोह�� को संरक्षित करना और पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना है। परिसर की कई व्यवस्थाएँ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित की जा रही हैं, जिससे उन्हें आजीविका के अवसर म��ल रहे हैं।
इस अवसर पर फूड ट्रक के माध्यम से संचालित “पलाश दीदी कैफे” आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं को ट्रैक्टर और टाटा मैजिक वाहन भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा #जेएसएलपीएस कर्मी उपस्थित रहे।
@MoRD_GoI @DAY_NRLM
@HemantSorenJMM @DipikaPS
@dc_simdega
सिमडेगा जिला मुख्यालय स्थित वर्ष 1915 में अंग्रेजों द्वारा निर्मित पुराने अनुमंडल कार्यालय भवन को जिला प्रशासन ने विकसित कर हेरिटेज सेंटर-सह-म्यूजियम के रूप में जनता को समर्पित किया। आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में इसका विधिवत लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही जिला योजना अनाबद्ध निधि से ���्वीकृत 6 करोड़ 20 लाख 10 हजार 589 रुपये की लागत वाली 34 विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।
कार्यक्रम में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंनगाड़ी, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद संग्रहालय का भ्रमण कर वहाँ प्रदर्शित ऐतिहासिक दस्तावेजों, पारंपरिक औजारों तथा सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन किया।
यह ऐतिहासिक भवन वर्ष 1915 में अंग्रेजों द्वारा अनुमंडल कार्यालय के रूप में बनाया गया था। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 15 अगस्त 1947 को सिमडेगा में पहली बार इसी भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया ���ा। बाद में जिला बनने के पश्चात कुछ समय तक इसी भवन में उपायुक्त कार्यालय भी संचालित हुआ। नया अनुमंडल कार्यालय बनने के बाद भवन अनुपयोगी पड़ा था, जिसे अब जिला प्रशासन ने संरक्षित करते हुए हेरिटेज सेंटर के रूप में विकसित किया है।
इस हेरिटेज सेंटर सह संग्रहालय का देख-रेख एवं संचालन JALPS के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही यहां “पलाश दीदी कैफे फ़ूड ट्रक ” का भी उद्घाटन किया गया, जो आज से आम जनता के लिए ख���ल दिया गया है।
@HemantSorenJMM
@JharkhandCMO
@prdjharkhand
@k_singh_ranchi
किसी भी समाज की पहचान केवल उसके वर्तमान से नहीं बनती। उसकी असली पहचान उन स्मृतियों, अनुभवों और परंपराओं से निर्मित होती है, जो समय के साथ पीढ़ी दर पीढ़ी संचित होती रहती हैं। इतिहास केवल बीते हुए समय का लेखा-जोखा नहीं होता, बल्क�� वह हमारी सामूहिक चेतना, सांस्कृतिक अस्मिता और सामाजिक विकास की यात्रा का आधार भी होता है। इसलिए अतीत को सहेजना केवल स्मृतियों को संरक्षित करना नहीं, बल्कि भविष्य को दिशा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है।
तेजी से बदलते समय में विकास और आधुनिकता की गति इतनी तीव्र हो गई है कि कई बार हमारी ऐतिहासिक धरोहरें और उनसे जुड़ी कहानियाँ धीरे-धीरे ओझल होने लगती हैं। नई पीढ़ी के सामने भविष्य के असंख्य अवसर तो खुलते हैं, पर यदि उसे अपने अतीत से जुड़ने का अवसर न म���ले तो विकास की यह यात्रा कहीं-न-कहीं अधूरी रह जाती है। इसलिए किसी भी समाज के लिए यह आवश्यक है कि वह अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर रखे।
इसी भावना के साथ हमारे जिले के लगभग एक सौ दस वर्ष पुराने ऐतिहासिक अनुमंडल कार्यालय भवन को एक नई पहचान देने का प्रयास किया गया है। औपनिवेशिक काल की स्थापत्य शैली में निर्मित यह भवन लंबे समय तक प्रशासनिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। दशको��� तक यहाँ से अनेक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिए गए, और इस भवन ने समाज के बदलते समय को बहुत करीब से देखा है। यह भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि इतिहास का एक जीवंत साक्षी है।
समय के साथ प्रशासनिक व्यवस्थाएँ बदलीं, नए भवन बने और कार्यालयों का स्थानांतरण भी हुआ। लेकिन इस ऐतिहासिक भवन की महत्ता केवल उसकी संरचना में नहीं थी, बल्कि उसमें निहित उन स्मृतियों में थी जो हमारे प्रशासनिक और सा���ाजिक इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसी विचार के साथ इस भवन को उसके मूल स्वरूप में संरक्षित करते हुए एक हेरिटेज सेंटर एवं म्यूज़ियम के रूप में विकसित किया गया है।
यह ��हल केवल एक भवन के पुनरुद्धार की नहीं है, बल्कि एक पूरे जिले की स्मृतियों और विरासत को सहेजने का प्रयास है। इस संग्रहालय में ब्रिटिश काल के अनेक दस्तावेज़, प्रशासनिक अभिलेख, पुराने नक्शे और ऐतिहासिक पत्राचार सुरक्षित रखे गए हैं। ये दस्तावेज़ उस समय की प्रशासनिक व्यवस्था और सामाजिक परिस्थितियों की महत्वपूर्ण झलक प्रस्तुत करते हैं। पुराने कागज़ों पर दर्ज शब्द केवल निर्णयों का विवरण नहीं ��ैं, बल्कि वे उस समय के समाज, शासन व्यवस्था और बदलते समय की कहानी भी कहते हैं।
इसके साथ ही इस हेरिटेज सेंटर में स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को भी विशेष स्थान दिया गया है। हमारे जिले की पहचान केवल प्रशासनिक इतिहास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपनी समृद्ध जनजातीय और लोक सांस्कृतिक परंपराओं के कारण भी विशिष्ट है। पारंपरिक जीवन शैली, लोक कला, हस्तशिल्प, कृषि उपकरण और दैनिक जीवन से जुड़ी अनेक वस्तुएँ इस संग्रहालय में प्रदर्शित की गई हैं। यह संग्रह हमारे समाज की उस जीवंत परंपरा का प्रतीक है जो वर्षों से पीढ़ियों के माध्यम से आगे बढ़ती रही है।
दरअसल, संग्रहालय केवल वस्तुओं का भंडार नहीं होते; वे समाज की स्मृतियों और अनुभवों का ��ीवंत संवाद होते हैं। यहाँ अतीत वर्तमान से संवाद करता है और भविष्य को दिशा देता है। जब कोई व्यक्ति इस हेरिटेज सेंटर में प्रवेश करता है, तो वह केवल प्रदर्शित वस्तुओं को नहीं देखता, बल्कि वह अपने इतिहास और संस्कृति की एक यात्रा का अनुभव करता है।
विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों के लिए यह स्थान प्रेरणा का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन सकता है। इतिहास को केवल पुस्तकों तक सीमित रखने के बजाय यहाँ उस�� प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा जा सकता है। इसी उद्देश्य से इस संग्रहालय परिसर में मास्टर शोभराज मांझी लाइब्रेरी एनेक्सी भी स्थापित की गई है, जहाँ इतिहास, संस्कृति और समाज से जुड़ी पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध रहेगा। यह पुस्तकालय अध्ययन, शोध और बौद्धिक संवाद के लिए एक उपयोगी मंच प्रदान करेगा।
विरासत का संरक्षण समाज में अपने क्षेत्र और संस्कृति के प्रति गर्व की भावना भी उत्पन्न करता है। जब लोग अपने इतिहास को समझते हैं, तो वे अपने समाज और क्षेत्र के विकास के प्रति अधिक जिम्मेदार और जागरूक बनते हैं। यह भावना सामाजिक एकता और सामुदायिक ��ेतना को भी मजबूत करती है।
माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अबुआ सरकार जन आकांक्षाओं को साकार कर रही है । इस पहल की एक विशेषता यह भी रही कि इसमें स्थानीय नागरिकों मी आकांक्षाओं को स्वरूप दिया । साथ ही इसके संचालन की जिम्मेदारी भी जेएसएलपीएस की दीदियों को दी गई है जो उनके आर्थिक सामाजिक और बौद्धिक विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा ।
यहाँ उनके द्वारा एक पलाश मार्ट और एक पलाश फ़ूड ट्रक का भी संचालन किया जाएगा आधी आबादी के सशक्तीकरण के माननीय मुख्यमंत्री के विजन को अमली जामा पहनाने का कार्य करेगा ।
आने वाले समय में यह हेरिटेज सेंटर जिले के सांस्कृतिक और शैक्षिक जीवन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है। यहाँ शैक्षिक भ्रमण, प्रदर्शनी, संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं, जिससे लोगों का जुड़ाव और भी गहरा होगा। यह स्थान केवल अतीत को देखने का माध्यम नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य की प्रेरणा का भी स्रोत बनेगा।
हमारा यह प्रयास केवल एक भवन को संरक्षित करने का नहीं, बल्कि अपने इतिहास, संस्कृति और सामूहिक स्मृतियों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का है। आशा है कि यह हेरिटेज सेंटर जिले के लोगों क��� लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनेगा तथा अतीत और भविष्य के बीच एक जीवंत सेतु का कार्य करेगा। आशा है कि इसे और समृद्ध करने में आपका सहयोग प्राप्त होगा । अगर आपके पास कोई ऐतिहासिक सामाजिक महत्व की वस्तु अथवा फोटो है तो कृपया आप बतायें, आपको सौजन्य देते हुए इसका प्रदर्शन किया जाएगा ।
— कंचन सिंह, भा.प्र.से. उपायुक्त, सिमडेगा
@prdjharkhand
@k_singh_ranchi
उप विकास आयुक्त सिमडेगा श्री दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में जेएसएलपीएस सिमडेगा इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सभी जिला प्रबंधक एवं सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान एसएमआईबी, फा��नेंशियल इंक्लूजन, नॉन-फार्म, फार्म डोमेन एवं अन्य योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। डीपीएम द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 की ब्लॉकवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उप विकास आयुक्त ने समीक्षा बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए।
@HemantSorenJMM @DipikaPS @MoRD_GoI @dc_simdega
With no @LBSNAA_Official, IAS training used to take place in Metcalfe House Hutments in Delhi. A rare picture of the Iron Man of India 🫡 with the 1st post independence IAS batch in 1948 courtesy Anupam Kripesh who dug out this pic from his father's archives #CivilServicesDay2025