शिवपुरी शूटिंग रेंज में आज एक बेहद गर्व का क्षण देखने को मिला।
पश्चिम बंगाल से आए 10 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह देखकर मन बेहद प्रसन्न है कि मध्यप्रदेश में भोपाल के बाद शिवपुरी की वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज देशभर के खिलाड़ियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है।
मध्यप्रदेश का यह छोटा सा शहर आज बड़ी खेल प्रतिभाओं के भविष्य को नई दिशा दे रहा है। 🇮🇳🎯
@OfficialNRAI@Media_SAI
🏅 शिवपुरी का गौरव – रविंद्र गुर्जर 🏅
आज मध्यप्रदेश पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 1500 मीटर रनिंग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले शिवपुरी के प्रतिभावान खिलाड़ी रविंद्र गुर्जर से भेंट की और उन्हें बधाई दी।✨
#shivpuri
"मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का परचम"
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कजाकिस्तान में जारी 16वीं एशियाई शूटिंग शॉटगन चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश खेल अकादमी के खिलाड़ियों के मेडल्स जीतने पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
प्रदेश की खेल अकादमी की शॉटगन स्किट शूटर मानसी रघुवंशी जी ने जूनियर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक🥇और ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया जी ने कांस्य पदक🥉जीतकर प्रदेश व देश का गौरव बढ़ाया है।
@DrMohanYadav51@MP_DSYW #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh
🚜पैन आईआईटी कल्याण गुरुकुल आयशर अकादमी के अंतर्गत आज विकासखंड पिछोर की ग्राम पंचायत गणेशखेड़ा स्थित सीएम राइस स्कूल में एक दिवसीय ऑटोमोटिव स्किल कार्यशाला का आयोजन किया गया
इस कार्यशाला में 100 से अधिक शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसरों की जानकारी दी
@mintechnicalmp
श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर #शिवपुरी में आयोजित एक दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में 72 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
स्व. श्री पुष्पेन्द्र पुरुषवानी की स्मृति में आयोजित इस आयोजन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
आज जिला खेल परिसर शिवपुरी में जिले के होनहार फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु उच्च गुणवत्ता वाले फुटबॉल शूज वितरित किए।
👟 खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने हेतु यह पहल खिलाड़ियों के मनोबल को दोगुना करेगा।
#shivpuri
जिला खेल परिसर में #अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस की तैयारियों के तहत खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व अभिभावकों ने किया सामूहिक योग अभ्यास। योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प।
#shivpuri