🎗️ना मैं गिरा, ना मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे,
पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे।
सवाल ज़हर का नहीं था, वो तो मैं पी गया,
तकलीफ़ लोगों को तब हुई, जब मैं फिर से जी गया।
...✨✨
✍️अज्ञात
उम्र हो रही हमारी भी आज आईने में एक सफ़ेद बाल दिखा पहले मुस्कान आई,फिर नज़र ठहर गई यह सिर्फ़ बाल नहीं गुज़रे हुए वक़्त का निशान है वो शरारतें,वो रातें,वो पूरे-अधूरे सपने सब याद आ गए ज़िम्मेदारियों के बोझ तले कहीं खो गई है वो पुरानी हँसी सच में वक़्त बहुत तेज़ी से उड़ता है...!
जब किसी की भवनाएं मर जाती है फिर उनको फ़र्क नही पड़ता किसी की भावनाओ से,वो नही सुनते आपकी शिकायतें आपके द्वारा की गई बुराइयां या आपके द्वारा की गई बढ़ाई,वो बस ख़ुश रहना चाहते है अपनी दुनिया में...!
ज़िंदगी में सिर्फ एक सही खेल, एक सही प्रदर्शन, इंसान को बड़ा बना देता है। तिलक वर्मा ने कल भारत–पाक मैच में वही कर दिखाया। हज़ार मैचों में अगर औसत प्रदर्शन करो तो लोग शायद ध्यान न दें, लेकिन जिस दिन हालात कठिन हों, बाकी सब असफल हो जाएँ, और तुम वहीं चमक उठो — उसी दिन पूरी दुनिया तुम्हें जानने लगती है। वही दिन तुम्हें सुपरस्टार बना देता है।"
यही नियम अभ्यर्थी की तैयारी पर भी लागू होता है।
👉 सालों तक मेहनत करते रहो, पढ़ाई करो, कभी किसी को पता नहीं चलता।
👉 लेकिन जिस दिन परीक्षा हॉल में, कठिन पेपर में, बाकी सब हार मान जाएँ और तुम धैर्य से डटे रहो — वही दिन तुम्हारी जीत लिखता है।
मनोविज्ञान भी कहता है कि Opportunity Recognition (अवसर पहचानना) और Performance Under Pressure (दबाव में प्रदर्शन) ही सफलता की असली कसौटी हैं।
#INDvsPAK #indvspak2025 #IndianCricket #AsiaCup2025
जीवन बहुत लम्बा है,मुलाकातें बहुत होंगी तो धैर्य रखो अगर सारी बातें अभी समाप्त हो गई तो मिलने के बाद में क्या होगा,खैर!... मिलने का इंतजार हमेशा रहेगा....!