फ्रांस में छात्रों के आंदोलन को ट्रम्प ने इस्लाम से जोड़ दिया लेकिन सच ये है कि फ्रांस के स्टूडेंट्स इस आंदोलन को लीड कर रहे हैं, ऐसा नहीं कि वहां सिर्फ मुसलमान छात्र हैं।
हर धर्म, हर मूल के छात्र हैं..लेकिन ईरान से पिटते ट्रम्प ने खीज मिटाने के लिए इसे मुसलमानों से जोड़ दिया।
#RBI ने चवन्नी बढ़ा दी। रेपो रेट में 0.25% बढ़ने का सीधा सा अर्थ होगा कि, बैंक अब ब्याज दरें बढ़ाएंगे। आपके कर्ज की ब्याज दर बढ़ेगी और आपने फिक्स्ड डिपॉजिट कराया होगा तो उसकी भी ब्याज दर थोड़ा आगे-पीछे बढ़ेगी। केंद्रीय बैंक महंगाई के बढ़ने और अंतर्राष्ट्रीय अनिश्चितता को ध्यान में रखकर यह निर्णय ले रहा है। संकेत स्पष्ट है कि, आगे भी ब्याज दरें बढ़ सकती हैं। लगभग चार वर्षों में पहली बार रेपो रेट बढ़ा है। अब रेपो रेट 5.5% हो गया है।
दिल्ली में इस वक़्त जो हो रहा है, उसका एक ही पैटर्न है - जो औरत सवाल पूछे, उसे चुप कराओ।
जंतर-मंतर पर सैकड़ों लोग हिरासत में लिए गए। महिला प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की। महिला पत्रकारों के कैमरे छीने गए, उन्हें घसीटा गया। एक पत्रकार की शिकायत पर FIR तक दर्ज नहीं हुई।
कुछ हफ्तों पहले शाहीन और नफ़ीसा ने साकेत थाने के अंदर अपने साथ हुई हिंसा और बदसलूकी की आपबीती सुनाई है। सोचिए, थाने के अंदर - वो जगह जहां महिलाएं शिकायत लेकर जाती हैं।
जिन पर महिलाओं की रक्षा की ज़िम्मेदारी है, वही आज उनके लिए ख़तरा बन रहे हैं। और दिल्ली पुलिस किसके अधीन है - यह पूरा देश जानता है।
साकेत थाने का पूरा CCTV फुटेज सार्वजनिक किया जाए। दोषी पुलिसकर्मियों पर तुरंत कार्रवाई हो। शाहीन, नफ़ीसा और जिनके साथ भी दिल्ली पुलिस ने हिंसा और बदतमीज़ी की है उनको न्याय मिले।
अमित शाह जी - आप और आपकी पुलिस महिलाओं से डरती क्यों है?
कुछ हफ्तों पहले शाहीन और नफ़ीसा नाम की दो पत्रकारों के साथ अमित शाह की दिल्ली पुलिस ने थाने में बर्बरता की थी
@RahulGandhi जी से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई
देश की सर्वोच्च अदालत ने #ज्ञानेशकुमार और #सीईसी को नोटिस जारी किया है!
#CEC को उनके पद से हटाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरु हुई है!
अदालत ने कड़ी टिप्पणी करते हुये कहा कि अगर #ECI के फैसले सर्वसम्मति से नहीं लिये हैं तो उनपर रोक लगाई जा सकती है!
लेकिन #ज्ञानेशकुमार को फिलहाल के लिये पद से हटाने पर भी मना किया और अदालत ने कहा कि दस दिनों में ऐसा कुछ नहीं हो जायेगा!
नूजपेपर की रिपोर्ट पूरी तरह सच हो ये ज़रूरी नहीं …. इस पर जॉंच की जरूरत है!
अगले हफ्ते अब #GyaneshKumar के मामले में सुनवाई हो सकती है!
गले में लटके माइकों की माला बता रही है कि चैनलों के Logo वाले ‘गन-माइकों’ के दिन गए…
फ़्रेम में सुप्रीम कोर्ट के वकील भानु प्रताप सिंह हैं
Video Credit @AftabReports
उत्तर प्रदेश और पंजाब के लिए कांग्रेस ने पिछले 24 घंटों में जिस तरह ताबड़तोड़ फ़ैसले किए और नए नेताओं को साथ लिया, उससे पार्टी के इरादे साफ़ हो गए हैं। कांग्रेस इन चुनावों को पूरी गंभीरता से लड़ने का संदेश दे रही है। साथ ही यह संकेत भी दे रही है कि वह अनिर्णय की स्थिति से बाहर आ रही है।
बच गए नहीं आज हिमंता बिस्वा सरमा एक iphone लवर को चमाट मार देते 😂
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे तभी वहां एक iphone लवर आया और बोला कि
"सर, मुझे iphone चाहिए।"
इतना सुनते ही हिमंता बिस्वा सरमा जी ने तंज कसते हुए कहा कि, कौन सा पुराना या नया?
उसके बाद हाथ उठाया और हल्का सा उसकी गालों की तरफ ले गए फिर बोले कि ठीक है आपको iphone दिला दूंगा।😀
प्रमोद तिवारी के सपा के साथ अच्छे संबंधों का फ़ायदा आराधना मिश्रा को समाजवादी पार्टी के साथ कोआर्डिनेशन में मिल सकता है. अजय राय और अखिलेश यादव में शायद ये सामंजस्य नहीं बैठ पाता
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य इन दिनों कांग्रेस का दरवाजा खटखटा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह अपने बेटे को ऊंचाहार से चुनाव लड़वाना चाहते हैं।
वहीं जनवादी पार्टी के संजय चौहान के भी कांग्रेस के संपर्क में होने की चर्चा है।
आज मैं दिल्ली गया, जगह जगह बैरिकेडिंग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, व्यवस्था ऐसी कि पुलिस की जानकारी के बिना परिंदा पर भी नहीं मार सकता
ये वही दिल्ली है जहां, कुछ दिन पहले संसद भवन तक हुड़दंग किया गया था। पुलिस लाचार थी।
आज पुलिस को फ्री हैंड मिला, ना शोर ना हंगामा सब शांति से हो गया।
CJP के मुंबई प्रोटेस्ट को अब बॉलीवुड का समर्थन मिलना शुरू हो गया है।
मुंबई के इस प्रोटेस्ट में बकायदा मंच बना है, माइक की भी अच्छी व्यवस्था है फिलहाल वहां हजारों की भीड़ है।
मंच पर सौरव दास, आशुतोष रांका अभिजीत दीपके और पूरी CJP टीम मौजूद है।
बॉलीवुड के कई छोटे बड़े कलाकार इस प्रोटेस्ट में शामिल हो रहे हैं,
कुछ समय पहले इस प्रोटेस्ट के समर्थन में नसीरुद्दीन शाह और विशाल ददलानी वहां पहुंचे हैं।
धीरे धीरे मुंबई की पूरी एंटी BJP लॉबी प्रोटेस्ट के समर्थन में देखने को मिलेगी।
• दिल्ली में पुलिस लोगों को घसीट रही है
• मुंबई में पुलिस पूरा इवेंट होने दे रही है
इस एक अंतर से आपको पता चल जाएगा कि मोदी सरकार कौन सा प्रदर्शन करवा रही है.
ठीक वैसे ही जैसे एयरपोर्ट पर जाकर प्रोटेस्ट की परमिशन दी गई थी.
कितने कमाल की बात है कि भर दुनिया को पता चल चुका है कि प्लेन बचाने वाला भारतीय पायलट था लेकिन इतनी देर बाद भी इस बात पर सन्नाटा है कि प्लेन गिराने की कोशिश करने वाला पायलट कौन था।
अभी तक की खबरों के मुताबिक हमलावर को-पायलट ओमान का था।
सोचिए अगर हीरो और विलेन अगर इंटरचेंज हो जाते तब देखते कि कैसे पूरा इकोसिस्टम घोड़े खोल देता माहौल बनाने के लिए।
राजा वडिंग नो डाउट संघर्ष से निकले है,परिवार का भी कोई सियासी बैकग्राउंड भी नहीं है..फिर भी बंदे ने खुद को साबित किया.....यूथ कांग्रेस में अपने प्रदर्शनों से उन्होंने एक अलग छाप छोड़ी...पार्टी ने भी वैसे राजा को मौका देने में कोई कमी नहीं छोड़ी....यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया,विधायक,सांसद,मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष बनाया.....लेकिन मंत्री और फिर प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहते हुए उनसे यकीनन कई गलतियां हुई और यह उनकी सियासी राह में टर्निंग प्वाइंट साबित हुई.....कहते है कि हर गलती कीमत मांगती है.....खैर,कई बार कुछ खोकर ही फिर हासिल होता है....जैसे राहुल गांधी ने अभी कहा था कि-हारे बिना कभी जीता नहीं जा सकता क्योंकि हार ही तो जीत का फाउंडेशन है....आगे के सियासी सफर के लिए बेस्ट ऑफ लक वीर जी.....रब सब चंगा करेगा जी....
@RajaBrar_INC
धनराज परिमल नाथवानी अब समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद होंगे। उनके पिता परिमल नाथवानी झारखंड से भाजपा के समर्थन से राज्यसभा पहुंचे। अंबानी परिवार का अति विश्वस्त है नाथवानी परिवार। रिलांयस इंडस्ट्रीज का ग्रुप प्रेसिडेंट धनराज नाथवानी द्वारकाधीश मंदिर प्रशासनिक समिति के उपाध्यक्ष हैं और अमित शाह के बाद और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। कुछ समझ आ रहा है। वैसे, राहुल गांधी ने इस बार के पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन में मुकेश अंबानी का चित्र हटा दिया था।
राहुल गांधी ने आज CWC की बैठक में कहा कि,जब मैने नेता प्रतिपक्ष के रूप में नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को कहा कि,मैं इसका विरोध कर रह हूँ,फिर भी आप नियुक्ति कर रहे हैं।ये कैसे हो रहा है ?
मोदी जी ने कहा,वैसे ही जैसे इंदिरा गांधी करती थी।फिर राहुल गांधी ने जवाब दिया,इंदिरा जी सत्ता से बाहर चली गई थी।मोदी जी ने कहा,हमें पता है।हम जाएँगे तो आप सत्ता में आएँगे।इस कहानी को बताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि,मोदी जी को भरोसा है कि उनके बाद हम सत्ता में आएँगे लेकिन आप ( कांग्रेस) के लोगों को मुझ पर भरोसा नहीं है।