संघर्षों के साए में इतिहास हमारा पलता है, जिस ओर जवानी चलती है उस ओर ज़माना चलता है!
प्रयागराज में आज आंदोलन का चौथा दिन हैं
संज्ञान में आया है कि आयोग शांतपूर्ण धरने को भी समाप्त करना चाहता जो कि पूर्णतः असंवैधानिक हैं आयोग को यदि धरना समाप्त करने की जल्दी ही है तो आयोग को बच्चों के पक्ष को ध्यान में रखकर जल्द से जल्द नॉर्मलाइजेशन जैसी व्यवस्था को समाप्त कर पूर्ववर्ती की भांति एग्जाम कराने का नोटिस जारी कर धरना समाप्त करना चाहिए ।
#UPPSC_ROARO_ONESHIFT #UPPSC_No_Normalization
#UPCM श्री @myogiadityanath जी द्वारा प्रारंभ 'एक जनपद, एक उत्पाद' कार्यक्रम से प्रदेश के जनपदों को उनके पारंपरिक उत्पाद के माध्यम से देश-दुनिया में पहचान मिली है। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े लोगों को रोजगार का एक सशक्त माध्यम मिला है।
ODOP से जुड़े कारीगरों/हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहित करने हेतु 'एक जनपद-एक उत्पाद' कौशल विकास व टूलकिट योजना* के अंतर्गत गत साढ़े 7 वर्षों में 1,33,473 युवाओं को सहायता देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा गया है।
#NayeBharatKaNayaUP | @MissionRojgarUP | @upmsme | @minmsme
उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हमारी प्राथमिकता है कि सभी प्रतियोगी परीक्षाएं पारदर्शी और निष्पक्ष हों, मानकीकरण की समस्या का भी समाधान हो, जिससे हर योग्य उम्मीदवार को उसका हक मिले।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि सपा प्रमुख श्री अखिलेश यादव अपने कार्यकाल के काले कारनामे भूलकर राजनीतिक लाभ के लिए छात्रों की भावनाओं का राजनीतिकरण कर रहे हैं। “सूप बोले तो बोले, चलनी भी बोले जिसमें बहत्तर छेद हैं” – आंदोलन की आड़ में माहौल बिगाड़ने की इनकी कोशिशों को समझदार प्रतियोगी छात्र भली-भांति समझते हैं। इस रुख के साथ सपा का “समाप्तवादी पार्टी” बनना तय है।
योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए संवाद के माध्यम से हर संभव प्रयास कर रही है। हम युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रति दृढ़ हैं, और सक्षम अधिकारी छात्रों के साथ समन्वय स्थापित कर समाधान सुनिश्चित करेंगे।
युवा प्रदेश का भविष्य हैं, और भाजपा उनकी हर आकांक्षा के साथ मजबूती से खड़ी है।
#UPPSC #UPPCS2024 #YuvaकेसाथBJP #No_PoliticalAgenda
इलाहाबाद में UPPSC में PCS और RO-ARO परीक्षा निष्पक्ष रूप से कराने के लिए अभ्यर्थी शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे हैं। मगर उनकी मांग को मानने या सुनने की बजाय भाजपा सरकार हजारों अभ्यर्थियों पर लाठियां बरसा रही है।।
भाजपा सरकार का प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का कोई इरादा नहीं है।।
#uppsc
#uppcs2024
'सिटी ऑफ नॉलेज' के रूप में ख्याति अर्जित कर रहे गोरखपुर में प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य इस माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। महायोगी गुरु गोरखनाथ के नाम पर बने इस विश्वविद्यालय में आयुष से जुड़ी सभी चिकित्सा पद्धतियों पर पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ आज के दौर की आवश्यकताओं के अनुरूप यूनिक कोर्स भी चलाए जाएंगे।
#NayeBharatKaNayaUP | @moayush
ये योगी जी गुंडे है,ये तस्वीर इस बात की गवाही है कि कही ना कहीं सरकार में हलचल शुरू हो गई है और अब हमें और मजबूती से खड़े रहना होगा क्यों कि सामने वाला डरने लगा है डरने वाला डराने वाले से तग़तवर हो तो ऐसे ही दमन करता हैं
महिला पुलिस?
शर्मआनीचाहिएइन्हें😐
#UPPSC_No_Normalization
एडमिनिस्ट्रेशन के द्वारा यह असभ्य व्यवहार हुआ है। अभ्यर्थियों के साथ इस तरह का व्यवहार वो भी बिना महिला पुलिस के?
शर्म आनी चाहिए इन्हें।
#UPPSC_No_Normalization#UPPSC_ROARO_ONESHIFT
प्रयागराज में आज तीसरे दिन भी छात्रों का प्रोटेस्ट जारी है। हजारों की संख्या में आंदोलनरत छात्र कैंडल मार्च निकाल रहे हैं।
कुछ लोग कह रहे हैं कि इस आंदोलन का राजनीतीकरण हो रहा है। राजनीतिक मंशा से कुछ लोग प्रोटेस्ट में घुस आए हैं।
सवाल यह है कि किसी को राजनीति करने का मौका ही क्यों दिया जा रहा है, युवाओं की जायज मांग को आयोग मान कर मामला खत्म करे।
छात्र शौकिया तो प्रोटेस्ट कर नहीं रहे होंगे।
कुछ देर में वहां के किसी छात्र से बात करके अपडेट लेने का प्रयास करूंगा।