बिल्कुल सही कहा हर्ष वर्धन जी
वह कैसा हिंदू है जो दान / चढ़ावा देकर उसका हिसाब माँग रहा है निश्चित रूप से यह बहस का विषय है कि आपने दान दिया या निवेश किया
क्योंकि दान आपका मायावी दुनिया से मोह छोड़ने की पराकाष्ठा है परंतु दान के बाद उसका हिसाब माँगना दिखाता है कि आपने मोह तो छोड़ा नहीं , तो क्या वह दान या चढ़ावा फल देगा
यही प्रश्न आपके संदेश से निकलता है
🙏
सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु आज दिनांक 25 जून 2026 को परिवहन विभाग द्वारा जनपद में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट अथवा नंबर प्लेट को अस्पष्ट/कालिख से ढके हुए पाए गए 12 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर 55 वाहनों का चालान किया गया।
#RoadSafety #TrafficRules #TransportDepartment #SafeDriving #TrafficEnforcement #Chitrakoot #RoadSafetyFirst
📢 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, #चित्रकूट में महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित
शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु जनपद चित्रकूट के उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में संविदा आधारित शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
🔹 कक्षा 09-12 हेतु कुल 42 पद
🔹 कक्षा 06-08 हेतु कुल 03 पद
🔹 सभी पद केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित
🔹 चयन अवधि: 11 माह 29 दिन
📌 विस्तृत अर्हता, दिशा-निर्देश एवं आवेदन पत्र जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं:
https://t.co/eK0pMy3pPE
अथवा
https://t.co/aFI333BjCV
अथवा
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चित्रकूट मोबाइल नंबर 9453004125 या कार्यालय जा कर संपर्क करें।
#Chitrakoot #KGBV #Recruitment2026 #WomenEmpowerment #UPEducation #GovernmentJobs #TeachingJobs #NariShakti
दिनांक 06.06.2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC), मानिकपुर में चिकित्सालय की विभिन्न व्यवस्थाओं, चिकित्सा कक्षों, वार्डों एवं अन्य सुविधाओं आदि का पुलिस अधीक्षक के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। वॉटर कूलर के आसपास स्वच्छता का स्तर संतोषजनक न पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विभिन्न चिकित्सा कक्षों एवं अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों द्वारा ओपीडी की स्थिति से अवगत कराया गया। कक्ष संख्या-19 में डॉ. श्रद्धांजलि यादव द्वारा 38 मरीजों, कक्ष संख्या-20 में डॉ. अजय कुमार द्वारा 45 मरीजों तथा कक्ष संख्या-21 में डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा द्वारा 30 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने की जानकारी दी गई। दंत चिकित्सा कक्ष में डॉ. संजीव द्विवेदी ने अवगत कराया कि प्रतिमाह औसतन 300 मरीजों का उपचार किया जाता है।
वर्तमान मौसम को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को मौसमी बीमारियों की रोकथाम, समयबद्ध उपचार एवं विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। दवा वितरण कक्ष के निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई तथा पारदर्शी एवं प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु दैनिक खपत पंजिका को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। प्रयोगशाला जांच कक्ष के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि अधिकतम जांच सुविधाएं चिकित्सालय परिसर में ही उपलब्ध कराई जाएं तथा मरीजों की सुविधा के लिए जांच रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।
निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित वेटिंग रूम के लिए चिन्हित स्थल का भी अवलोकन किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि क्रिटिकल गैप मद से प्रस्तावित वेटिंग रूम का निर्माण पर्याप्त क्षमता एवं भविष्य की
#Chitrakoot #PublicHealth #HealthInfrastructure
#HealthServices #ViksitBharat #HealthcareForAll #PublicHealth #QualityHealthcare #PatientCare #GoodGovernance
देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में हुई भीषण अग्निकांड की घटना के दृष्टिगत तथा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा, लखनऊ के आदेश दिनांक 03 जून 2026 के अनुपालन में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, #चित्रकूट के निर्देशन में जनपद में विशेष अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान संचालित किया गया।
इसी क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी, चित्रकूट द्वारा दिनांक 06 जून 2026 को जनपद के विभिन्न होटलों में युद्धस्तर पर सघन चेकिंग एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, कार्यशीलता एवं रख-रखाव, आपातकालीन निकास व्यवस्था तथा सुरक्षित पलायन (Emergency Evacuation) की तैयारियों का विस्तृत परीक्षण किया गया।
साथ ही होटलों में कार्यरत कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा मॉक ड्रिल आयोजित कर आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित बचाव उपायों की जानकारी दी गई।
अभियान का उद्देश्य अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, जनसुरक्षा को सुदृढ़ बनाना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।
#Chitrakoot #FireSafety #UPCM #PublicSafety #DisasterManagement #SafetyFirst #FirePrevention #MockDrill #GoodGovernance
जनपद #चित्रकूट के सीतापुर स्थित पोद्दार इंटर कॉलेज से जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय तक लगभग ₹16.50 लाख की लागत से हॉर्टिकल्चर थीम आधारित वॉल पेंटिंग का कार्य पूर्ण कराया गया है। यह कार्य कार्यदायी संस्था चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा संपादित किया गया है।
जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में कराए गए इस अभिनव सौंदर्यीकरण कार्य ने क्षेत्र को आकर्षक एवं प्रेरणादायी स्वरूप प्रदान किया है। वॉल पेंटिंग के माध्यम से हरित पर्यावरण, प्राकृतिक सौंदर्य, स्वच्छता एवं संरक्षण का संदेश जनसामान्य तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है।
#Chitrakoot #Beautification #WallPainting #HorticultureTheme #SmartChitrakoot #ViksitBharat #GoodGovernance #TourismDevelopment
मारकुंडी प्रथम रेंज के अंतर्गत इटवा बीट क्षेत्र में वन विभाग की टीम द्वारा सामूहिक गश्त के दौरान किटाहा नाला के समीप एक टाइगर का देखा गया।
यह क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति किए जा रहे सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है।
#Chitrakoot#TigerSighting #WildlifeConservation #SaveTiger #Biodiversity #ForestDepartment #NatureConservation #WildlifeProtection
जनपद चित्रकूट में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या के वैज्ञानिक एवं मानवीय प्रबंधन हेतु पशु जन्म नियंत्रण केन्द्र (Animal Birth Control - ABC Centre) की स्थापना के लिए शासनादेश दिनांक 24.03.2026 के माध्यम से ₹279.03 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
यह केन्द्र आवारा कुत्तों के बधियाकरण/नसबंदी, एंटी-रेबीज टीकाकरण एवं उपचार का कार्य करेगा। धार्मिक एवं पर्यटन नगरी चित्रकूट में वर्षभर रामघाट, कामदगिरि, हनुमान धारा सहित विभिन्न स्थलों पर लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। ऐसे में सार्वजनिक सुरक्षा, रेबीज नियंत्रण एवं पशु कल्याण की दृष्टि से यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
ABC सेंटर के प्रमुख लाभ: 🔹 आवारा कुत्तों की संख्या में वैज्ञानिक एवं दीर्घकालिक नियंत्रण।
🔹 रेबीज संक्रमण की रोकथाम एवं जनसुरक्षा में वृद्धि।
🔹 श्रद्धालुओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को कुत्ता काटने की घटनाओं में कमी।
🔹 पशु कल्याण संबंधी विधिक प्रावधानों एवं न्यायालयीय निर्देशों का अनुपालन।
प्रशिक्षित टीम द्वारा नगर निकाय के माध्यम से आवारा कुत्तों को मानवीय तरीके से पकड़ा जाएगा। पशु चिकित्सकों द्वारा उनकी नसबंदी, स्वास्थ्य परीक्षण एवं एंटी-रेबीज टीकाकरण किया जाएगा। उपचारोपरांत उन्हें निर्धारित अवधि तक केन्द्र में रखकर देखभाल की जाएगी तथा ABC Rules-2023 के प्रावधानों के अनुसार उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा, जहाँ से उन्हें लाया गया था। नसबंदी किए गए कुत्तों की पहचान हेतु उनके कान पर निर्धारित चिन्ह अंकित किया जाएगा।
#Chitrakoot #AnimalBirthControl #RabiesFreeChitrakoot #PublicSafety #AnimalWelfare #SafeTourism
#SustainableCities
प्रिय उपभोक्तागण कृपया ध्यान दें, 11 केवी राजापुर लाइन का कार्य प्रगति पर है। जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करवाकर आपूर्ति बहाल की जायेगी। @dvvnlhq@EMofficeUP@MDDVVNL
पीएम सूर्यघर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत पीएमएसजी पोर्टल पर पंजीकृत फर्मों/वेंडरों का विवरण। जिन्होंने जनपद में उल्लेखनीय कार्य किया है।
जनपदवासियों से अपील है कि सोलर रूफटॉप स्थापना हेतु अधिकृत एवं पंजीकृत वेंडरों का ही चयन करें, जिससे गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाएं प्राप्त हो सकें।
#Chitrakoot #PMSuryaGhar #SolarEnergy #CleanEnergy #RenewableEnergy #SolarPower #GreenEnergy #EnergyForAll #SustainableIndia
भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 22 मई 2026 से जनपद चित्रकूट के समस्त नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मकान सूचीकरण (House Listing) कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ कर दिया गया है।
इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु जनपद स्तर पर सक्षम नोडल अधिकारियों, चार्ज अधिकारियों, सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों की तैनाती करते हुए उन्हें वार्ड एवं ग्राम स्तर पर दायित्व आवंटित किए गए हैं।
इसी क्रम में आज प्रगणक राकेश कुमार मिश्रा एवं अजय कुमार शर्मा तथा सुपरवाइजर विजय कुमार शुक्ला द्वारा जिलाधिकारी आवास पर भी जनगणना के अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य संपन्न कराया गया।
दिनांक 22 मई 2026 को अपराह्न 04:00 बजे तक कुल 577 एचएलबी (House Listing Blocks) में मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।
जनपद प्रशासन द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें, जिससे सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़ों के माध्यम से विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके।
#Chitrakoot #Census2027 #HouseListing #CensusUP #HLB #DigitalCensus #GoodGovernance #PublicParticipation #IndiaCensus #AdministrativeReforms #UPGovernment
निवासी ग्राम गोबरिया मजरा अमानपुर कोतवाली कर्वी श्री बच्चू लाल बहेलिया के घर मे आग लगने से घर एवं गृहस्थी सामग्री जलकर राख हो गई घर जाकर घटना की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया !
निवासी ग्राम धोबिन का पुरवा मजरा बघवारा थाना रैपुरा श्री मैकू प्रसाद रैदास के घर विगत दिनों आग लगने से घर एव गृहस्थी का पूरा सामान राख हो गया था,आज उनके घर जाकर घटना की जानकारी ली ,अग्नि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया!
@yadavakhilesh
जनपद #चित्रकूट में पड़ रही भीषण गर्मी एवं हीट वेव की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई है कि माह जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली समस्त ग्राम चौपालों का आयोजन प्रातः 07:00 बजे से पूर्वाह्न 10:00 बजे तक ही किया जाएगा, जिससे आमजन एवं अधिकारियों/कर्मचारियों को अत्यधिक गर्मी से राहत प्रदान की जा सके।
निर्देशित किया गया है कि ग्राम चौपाल समाप्त होने के उपरांत समस्त संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित होकर जनसुनवाई एवं शासकीय कार्यों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करेंगे।
#Chitrakoot #HeatWave @UPGovt #GramChaupal #PublicService #GoodGovernance #CitizenFirst #SummerSafety @myogioffice #AdministrativeUpdate #UttarPradesh
@InfoDeptUP@pulkitgarg_IAS
लालापुर स्थित वाल्मीकि आश्रम परिसर में वन विभाग द्वारा स्थापित इको विकास समिति (EDC) के माध्यम से विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई सुनिश्चित करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का कार्य किया गया।
इस पहल से आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं आकर्षक वातावरण उपलब्ध होगा।
#chitrakoot #SwachhBharat #CleanIndia #EcoDevelopment #ForestDepartment #ValmikiAshram #EnvironmentalProtection #GreenInitiative #SustainableDevelopment #PublicAwareness
आज मुख्यमंत्री आवास, 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में वरिष्ठ सहयोगियों के साथ सम्मिलित हुआ|
चित्रकूट #बांदा कि चर्चित बड़ी डायनेमिक शख्सियत अतिलोक प्रिय जनसेवक नि.जिला बार एसोसिएशन बांदा अध्यक्ष आदरणीय बड़े भाई श्री Rajesh Dubey जी का हमारे निज निवास (घर पर) तुलसी जन्म भूमि राजापुर धाम में शुभ आगमन हुआ
आपका यह निः स्वार्थ स्नेह प्रेम आपके उम्दा व्यक्तित्व को दर्शाता है