कक्षा से… कल तक!
स्लेट पर लिखे पहले अक्षरों से लेकर, आधुनिक दौर की कोडिंग और AI तक, हमारे शिक्षकों ने हर दौर में, भावी पीढ़ी की नींव को सशक्त बनाया है। आइए, गुरुजनों के प्रति सम्मान, श्रद्धा एवं कृतज्ञता की हमारी समृद्ध परम्परा को और अधिक सुदृढ़ बना��े का संकल्प लें। शिक्षक दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ!
#कक्षासेकलतक
#TeachersDay
राजस्थान की हूँ… क्षत्राणियों के लिए सम्मान क्या है- समझती हूँ।बचपन से जौहर की कहानियाँ सुनते आई हूँ..
जब कोई जौहर को सीधे-सीधे “कायरता” कह देता है, तो बात चुभती है।
आप सहमत मत होइए, सवाल कीजिए, बहस कीजिए… लेकिन बिना पूरा इतिहास समझे वीरांगनाओं के फ़ैसले को कायर कह देना असल में कायरता है।
सफलता मंच पर दिखाई देती है, लेकिन उसका निर्माण हमेशा परदे के पीछे होता है।
जो व्यक्ति वास्तव में स्वयं पर काम करता है, वह दूसरों से प्रतिस्पर्धा करना छोड़ देता है। उसकी सबसे बड़ी प्रतियोगिता उसके अपने पुराने स्वरूप से होती है। वह हर दिन खुद से सिर्फ इतना पूछता है—
“क्या मैं कल से थोड़ा बेहतर हूँ?”
यदि उत्तर हाँ है, ��ो समझिए कि यही आपकी सबसे बड़ी जीत है।
डॉ धीर सिंह धाभाई
#selfimprovement #selfdiscoveryjourney
जब प्रीति नीति का रूप लेती है, तब प्रीति का कर्ज वसूल होकर नीति का दिवाला न��कलता है।
राजनीतिज्ञ का छल सफल होकर राजनीतिज्ञ को ही छलेगा। जो निश्छल सत्य-निष्ठा से इस कारवाँ में मिले हैं, उन्हीं के प्रति मेरी बेईमानी निकृष्टतम विश्वासघात है। ब्रह्महत्या का भी प्रायश्चित हो सकता है, किन्तु विश्वासघात का नहीं।
सुरमें की जगह वैद्यराज धनवन्तरी भी यदि लोगों की आँखों में मिर्च डालेंगे, तो वे भी किसी यमराज से कम नहीं हैं।
मेरा साधना-पथ निष्कपटता और सरलता का मार्ग है।
सत्य बता मन ! क्या तू निष्कपट हो उठा ?
~ साधना पथ (पूज्य श्री)
सीमा पर तापमान 50 डिग्री. इस समय भी BSF है सजग, समाज भी इनके सहयोग के लिए तैयार, सीमाजन फलोदी जिले की बाप टीम द्वारा अध्यक्ष अखजी के नेतृत्व में भामाशाह ओमजी खत्री के सहयोग से 81 कूलर भेंट किए।
कार्यक्रम में BSF IG एम.एल. गर्ग, सीमाजन के संगठन मंत्री स्वरूपदानजी उपस्थित रहे।
मरुधर रो मान “ओरण और गोडावण” पुस्तक के लेखक श्री विक्रम सिंह जी भाटी को इस महत्वपूर्ण कृति के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ���
मरुस्थलीय संस्कृति और प्रकृति की आत्मा कही जाने वाली ओरण भूमि तथा विलुप्ति के कगार पर खड़े दुर्लभ पक्षी गोडावण के संरक्षण, महत्व और विरासत को आपने अपनी लेखनी के माध्यम से जिस संवेदनशीलता और समर्पण के साथ प्रस्तुत किया है, वह अत्यंत सराहनीय है।
आपकी यह पुस्तक न केवल हमारी प्राकृतिक धरोहर के महत्व को समझाने का कार्य करेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी ओरण भूमि और गोडावण के संरक्षण के प्रति जागरूक और प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
पुनः इस सराहनीय प्रयास के लिए आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूजनीय सरसंघचालक आदरणीय मोहनराव जी भागवत जैसलमेर में जैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम के पश्चात सीमाजन कल��याण समिति द्वारा संचालित जैसलमेर छात्रावास में भी कुछ समय के लिए आगमन हुआ एवं वहां अध्ययनरत बालकों एवं कार्यकर्ताओं को सानिध्य प्रदान किया।
ओरण केवल भूमि का टुकड़ा नहीं, यह हमारी देवीय आस्था और जीव-जंतुओं के सुर���्षित जीवन का आधार है।
यहाँ प्रकृति, परंपरा और संरक्षण एक साथ सांस लेते हैं, ओरण हमारी सांझी धरोहर है।
हमारा ध्येय, इसका संरक्षण….
#ओरण_बचाओ_जैसाण_बचाओ
अमृतसर जामनगर हाईवे ���ेशनोक (बीकानेर) स्थित टोल प्लाजा पर सार्वजनिक शौचालय की अव्यवस्था, कृपया कंपनी ध्यान देवे एवं हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी भी।
टोल शुल्क तो कंपनी ले रही है लेकिन व्यवस्था...? @NHAI_Official @OfficeOfNG @nitin_gadkari
सीमा जागरण मंच दिल्ली टीम द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय एवं मोतीलाल नेहरू इवनिंग कॉलेज के संयुक्त प्रयास से आयोजित "SEEMA VIMARSH 2025" दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार..
Lokdevta Baba Ramdev Netra Kumbh-2025
*नर सेवा नारायण सेवा*
सक्षम के सशक्त नेतृत्व में - नेत्रकुम्भ 2025 | रामदेवरा, पोखरण
🔹 निःशुल्क नेत्र-जाँच | 👓 चश्मा वितरण | 🏥 शल्यचिकित्सा
📅 01 अगस्त 2025 – 02 सितम्बर 2025 | ⏰ 9AM - 6PM
जीते जीते रक्तदान🩸, जाते जाते नेत्रदान ��