सिमडेगा में @onlineJSLPS के तकनीकी सहयोग से @dc_simdega श्रीमती कंचन सिंह के नेतृत्व में 10–11 सितंबर को दो दिवसीय AI कार्यशाला आयोजित हुई। पदाधिकारियों एवं कर्मियों को AI टूल्स और सरकारी कार्यों में इनके प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।
@MoRD_GoI@HemantSorenJMM@DipikaPS
सिमडेगा :- बदलते तकनीकी दौर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक स्मार्ट, तेज एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सिमडेगा, जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों की क्षमता वृद्धि तथा सरकारी कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय AI प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के लिए AI प्रशिक्षण आयोजित करने की दिशा में सिमडेगा राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल हुआ है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार नई तकनीकों एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को लेकर सक्रिय एवं प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में सिमडेगा जिला प्रशासन की यह पहल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तकनीक के समावेश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यशाला में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशासनिक कार्यों में AI के व्यावहारिक इस्तेमाल की जानकारी दी गई। प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में AI की मूल अवधारणाओं, विभिन्न AI टूल्स, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग तथा सरकारी कार्यों में इसके उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण को केवल सैद्धांतिक जानकारी तक सीमित नहीं रखते हुए Hands-on Practical Sessions के माध्यम से प्रतिभागियों को AI टूल्स का प्रत्यक्ष अभ्यास भी कराया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने जाना कि AI की मदद से कार्यालयीन दस्तावेज तैयार करने, सूचनाओं एवं आंकड़ों का विश्लेषण करने, रिपोर्ट और प्रस्तुतीकरण तैयार करने, संचार कार्यों तथा दैनिक प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक सरल, तेज एवं व्यवस्थित बनाया जा सकता है।
AI के माध्यम से पदाधिकारी कम समय में अधिक प्रभावी तरीके से कार्यों का निष्पादन कर सकेंगे। इससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल एवं सुगम बनाने के साथ आम नागरिकों तक सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। जिला प्रशासन का उद्देश्य तकनीक के माध्यम से प्रशासनिक व्यवस्था को सरल, पारदर्शी, प्रभावी एवं नागरिक-केंद्रित बनाना है।
प्रशिक्षण सत्रों का संचालन एवं तकनीकी मार्गदर्शन GDI के विशेषज्ञ श्री अंशुल गुप्ता एवं सुश्री जान्हवी बहादुर द्वारा किया गया। वहीं JSLPS की ओर से श्री अमित जैन, प्रोग्राम मैनेजर तथा श्री हेम राज, मैनेजर-कम्युनिकेशन ने प्रशिक्षण के समन्वय एवं तकनीकी सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM
समाहरणालय सभागार में जेएसएलपीएस (JSLPS) के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय एआई कार्यशाला का समापन हुआ। बदलते तकनीकी दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सरकारी कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, तेज और परिणामोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। एआई कर्मचारियों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता को और बेहतर बनाने वाला एक उपयोगी तकनीकी उपकरण है। इसके माध्यम से सरकारी कर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ बेहतर और सक्षम वर्क फोर्स तैयार की जा सकती है।
इस प्रशिक्षण कार्यशाला में विभिन्न सरकारी विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एआई के व्यावहारिक उपयोग, इसकी संभावनाओं तथा सरकारी कार्यों में इसके प्रभावी इस्तेमाल से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।
सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से आह्वान किया कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखें, बल्कि उसे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में व्यवहारिक रूप से लागू करें। नई तकनीक को सीखना तभी सार्थक है, जब उसका लाभ सरकारी कार्यों और आम जनता को मिलने वाली सेवाओं में दिखाई दे।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को एआई के विभिन्न व्यावहारिक उपयोगों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के उपरांत पदाधिकारियों एवं कर्मियों में नई तकनीक को लेकर उत्साह भी देखने को मिला।
कार्यशाला के सफल समापन के अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
@prdjharkhand@JharkhandCMO
आज हेमन्त जी के साथ रांची जिले स्थित जोन्हा फ़ॉल जाने का अवसर मिला।
प्रकृति की मनमोहक वादियों के बीच कुछ सुकून के पल बिताए, स्थानीय फलों का स्वाद लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत भी हुई।
जोन्हा फ़ॉल की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है।आप सभी जरूर आयें और झारखण्ड की इस अनमोल धरोहर का अनुभव करें ।
जोहार।
@VisitJharkhand
#Incredible_Jharkhand🌿
Blessed with endless greenery, majestic waterfalls, serene forests, and breathtaking landscapes, Jharkhand is where nature reveals its finest beauty. A destination that inspires, refreshes, and captivates every traveler.
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren
Recognition from the Hon’ble Chief Minister is both encouraging and humbling.
A shared achievement of the team and the people we are privileged to serve.
@dc_simdega
हिंदी हमारी संस्कृति, संवेदना और अभिव्यक्ति की आत्मा है।
आइए, अपनी मातृभाषा पर गर्व करें और इसे सशक्त बनाएं।
विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳✍️
झारखंड सरकार की पहल से सोलर लिफ्ट इरिगेशन ने बदली महिला किसानों की ज़िंदगी…
झारखंड सरकार एवं जेएसएलपीएस की पहल से #सोलर_लिफ्ट_इरिगेशन ने खेती को नई ताक़त दी है। अब खेतों में नियमित सिंचाई सुनिश्चित हो रही है, फसलें लहलहा रही हैं और डीज़ल व बिजली पर होने वाला अनावश्यक खर्च खत्म हो रहा है।
इस तकनीक ने महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाया है। कम लागत में अधिक उत्पादन, बहु-फसली खेती और बढ़ती आय ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
सशक्त किसान – सशक्त महिला – समृद्ध झारखंड
#WomenEmpowerment #SolarLiftIrrigation #WomenFarmers #GreenEnergy #AtmanirbharJharkhand
@HemantSorenJMM@DipikaPS@prdjharkhand
सखी मंडल से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं और #पलाश_ब्रांड को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के नेतृत्व और माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती @DipikaPS के मार्गदर्शन में पलाश ब्रांड ने अब तक 56 करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार सफलतापूर्वक किया है।
ग्रामीण उद्यमिता की यह मज़बूत पहल आज लाखों ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक आजीविका प्रदान कर रही है।
#WomenEmpowerment
@MoRD_GoI@JharkhandCMO@tweetmittal
झारखण्ड@25: अनंत संभावनाओं की ओर...
झारखण्ड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर आज राज्यभर के सभी ग्राम संगठनों में सखी मंडल की महिलाएँ विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं।
यह दिन है—
झारखण्ड की 25 वर्षीय विकास यात्रा को याद करने का,
अपनी सांस्कृतिक विरासत और पहचान का उत्सव मनाने का,
और आने वाले समय की प्राथमिकताओं व योजनाओं पर सामूहिक रूप से विचार करने का।
युवा झारखण्ड की प्रगति, ऊर्जा और उम्मीदों का यह उत्सव महिलाओं की भागीदारी से और भी विशेष बन गया है।
तस्वीरें- चतरा, गोड्डा, दुमका, हजारीबाग जिला से
झारखण्ड को जोहार!
@HemantSorenJMM@DipikaPS@JharkhandCMO@RDD_Jharkhand @Comm_MGNREGA_JH @DCChatra@dcpakur@dcgodda@DC_Hazaribag
#JharkhandFoundationDay #JharkhandAt25 #JharkhandInfiniteOpportunities
#JharkhandSeJohar #InfiniteOpportunities #JharkhandSilverJubilee #WomenEmpowermentJSLPS
झारखण्ड@25: अनंत संभावनाओं की ओर…
झारखण्ड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज #सखी_मंडल की महिलाएँ पूरे उत्साह, गर्व और एकजुटता के साथ ग्राम संगठन (VOs) स्तर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं।
इन कार्यक्रमों के ज़रिए महिलाएँ न केवल अपनी उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता का जश्न मना रही हैं, बल्कि ग्रामीण समुदाय को यह संदेश भी दे रही हैं कि संगठित होकर महिलाओं ने किस तरह सामाजिक और आर्थिक बदलाव की मजबूत नींव रखी है।
झारखण्ड की नारी शक्ति की इस गौरवशाली यात्रा को सलाम!
@HemantSorenJMM@DipikaPS@JharkhandCMO@RDD_Jharkhand @Comm_MGNREGA_JH
#JharkhandFoundationDay #JharkhandAt25 #JharkhandInfiniteOpportunities
#JharkhandSeJohar #InfiniteOpportunities #JharkhandSilverJubilee #WomenEmpowermentJSLPS
झारखण्ड@25: अनंत संभावनाओं की ओर…
झारखण्ड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर रामगढ़ जिले के सभी ग्राम संगठनों (Vos ) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें #सखी_मंडल की महिलाएँ उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाएँ न केवल लैंगिक समानता, बाल विवाह निषेध, डायन प्रथा उन्मूलन और महिलाओं के विरुद्ध हिंसा समाप्ति की शपथ ले रही हैं, बल्कि झारखण्ड की 25 साल की गौरवपूर्ण यात्रा को भी याद कर रही हैं।
इस अवसर पर महिलाओं ने झारखण्ड के वीर शहीदों—विशेषकर भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान को नमन किया तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक जागरूकता और सामूहिक शक्ति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
@HemantSorenJMM@DipikaPS@JharkhandCMO@RDD_Jharkhand @Comm_MGNREGA_JH
#JharkhandFoundationDay #JharkhandAt25 #JharkhandInfiniteOpportunities
#JharkhandSeJohar #InfiniteOpportunities #JharkhandSilverJubilee #WomenEmpowermentJSLPS
झारखण्ड@25: अनंत संभावनाओं की ओर...
"सशक्त नेतृत्व और अनुशासन का सम्मान"
झारखण्ड के रजत वर्ष समारोह के तहत गिरिडीह और धनबाद जिलों में आयोजित ग्राम स्तरीय कार्यक्रमों में उत्कृष्ट स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और आदर्श कैडर को सम्मानित किया गया।
इन समूहों और कैडरों को समय पर ऋण पुनर्भुगतान, अनुशासित कार्यशैली, सक्रिय सामुदायिक योगदान, तथा उत्कृष्ट प्रबंधन क्षमता के आधार पर चुना गया। यह सम्मान उनके निरंतर प्रयासों, जिम्मेदारी और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना है।
कार्यक्रम के दौरान अन्य समूहों को भी गुणवत्ता, पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और सामूहिक एकजुटता को अपने कार्यशील मॉडल में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
यह आयोजन न केवल झारखण्ड की नारी शक्ति के नेतृत्व कौशल को रेखांकित करता है, बल्कि ग्राम स्तर पर उभर रही अनुशासित, जिम्मेदार और परिवर्तनकारी समूह संस्कृति का भी प्रतीक है।
झारखण्ड की ग्रामीण महिलाएँ: नेतृत्व, अनुशासन और सामुदायिक विकास की नई मिसाल।
@HemantSorenJMM@DipikaPS@JharkhandCMO@RDD_Jharkhand @Comm_MGNREGA_JH @dc_dhanbad@GiridihDc
#JharkhandFoundationDay #JharkhandAt25 #JharkhandInfiniteOpportunities
#JharkhandSeJohar #InfiniteOpportunities #JharkhandSilverJubilee #WomenEmpowermentJSLPS
झारखण्ड@25: अनंत संभावनाओं की ओर…
झारखण्ड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज #सखी_मंडल की महिलाएँ पूरे उत्साह, गर्व और एकजुटता के साथ ग्राम संगठन (VOs) स्तर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं।
इन कार्यक्रमों के ज़रिए महिलाएँ न केवल अपनी उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता का जश्न मना रही हैं, बल्कि ग्रामीण समुदाय को यह संदेश भी दे रही हैं कि संगठित होकर महिलाओं ने किस तरह सामाजिक और आर्थिक बदलाव की मजबूत नींव रखी है।
झारखण्ड की नारी शक्ति की इस गौरवशाली यात्रा को सलाम!
@HemantSorenJMM@DipikaPS@JharkhandCMO@RDD_Jharkhand @Comm_MGNREGA_JH
#JharkhandFoundationDay #JharkhandAt25 #JharkhandInfiniteOpportunities
#JharkhandSeJohar #InfiniteOpportunities #JharkhandSilverJubilee #WomenEmpowermentJSLPS
झारखंड@25: अनंत संभावनाओं की ओर..
आज झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर सभी ग्राम संगठनों में विशेष आयोजन।
झारखंड राज्य के गौरवपूर्ण 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज पूरे राज्य के 21,000 ग्राम संगठनों (VOs) में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इन आयोजनों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सक्रिय रूप से भाग लेंगी और अपनी प्रेरणादायक उपलब्धियां साझा करेंगी।
यह पहल झारखंड सरकार और JSLPS के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं की सशक्त भूमिका और आत्मनिर्भर झारखंड की भावना का उत्सव है।
आइए, साथ मिलकर मनाएं झारखंड की #रजत_जयंती और #महिला_सशक्तिकरण की इस प्रेरक यात्रा को आगे बढ़ाएं।
@HemantSorenJMM@DipikaPS@JharkhandCMO@RDD_Jharkhand @Comm_MGNREGA_JH
#JharkhandAt25 #JharkhandSeJohar #JharkhandSilverJubilee #WomenEmpowermentJSLPS
राज्य भर में 33 लाख से ज़्यादा #सखी_मंडल की महिलाएँ आज विभिन्न आजीविका के साधनों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रहीं है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के नेतृत्व और माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती @DipikaPS के मार्गदर्शन में यह महिलायें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं है।
#JharkhandAt25 #JharkhandSeJohar #InfiniteOpportunities #JharkhandSilverJubilee #WomenEmpowermentJSLPS
@JharkhandCMO@RDD_Jharkhand @Comm_MGNREGA_JH
सिमडेगा के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रीरामरेखा धाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रथम #राजकीय_रामरेखा_महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
महोत्सव में आमंत्रित सभी अतिथियों एवं कलाकारों को सखी मंडल की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर लगा “पलाश स्टॉल” विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहाँ सखी मंडल की महिलाओं ने रागी लड्डू, शहद, गोडा चावल, अचार, मकई और मडुवा का आटा जैसे विविध ग्रामीण उत्पाद प्रदर्शित किए। सभी ने इन उत्पादों की गुणवत्ता और स्वाद की भरपूर प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सिमडेगा श्रीमति कंचन सिंह ने सखी मंडल की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन और राज्य सरकार ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके आर्थिक विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।
@HemantSorenJMM@DipikaPS@dc_simdega
रांची में कल आयोजित कार्यक्रम के दौरान सखी मंडल की महिलाओं ने माननीय नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री श्री @kumarsudivya और माननीय उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री @SPYadavGodda को “पलाश हैम्पर” भेंट कर अपने परिश्रम और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में माननीय मंत्रियों ने #पलाश_सटॉल का अवलोकन किया, महिलाओं की मेहनत और लगन की सराहना की तथा विश्वास दिलाया कि झारखंड सरकार उनके विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के निर्देश पर वर्ष 2020 में शुरू हुआ #पलाश_ब्रांड आज ग्रामीण महिलाओं की पहचान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुका है। माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती @DipikaPS के निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन से पलाश ब्रांड आज 30 से अधिक खाद्य और गैर-खाद्य उत्पादों के साथ पलाश मार्ट और ऑनलाइन बाज़ार में उपलब्ध है और अब तक 40 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुका है।
पलाश ब्रांड के उत्पाद जैसे – अनपॉलिश्ड अरहर दाल, सरसों का तेल, रागी लड्डू, अचार, शुद्ध शहद आदि सभी पलाश मार्ट पर उपलब्ध हैं।
#WomenEmpowerment
@JharkhandCMO@prdjharkhand
माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती @DipikaPS का सखी मंडल की बहनों को विशेष संदेश...
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह ने झारखंड सरकार की ओर से सखी मंडल की सभी दीदियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की—
"सखी मंडल की महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सच्ची शक्ति हैं। मेहनत, आत्मविश्वास और एकता के बल पर आपने अपने परिवार एवं समाज में परिवर्तन की मिसाल कायम की है। झारखंड सरकार आपके साथ है और आपको और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।"
आज झारखंड की 33 लाख से अधिक ग्रामीण महिलाएं, सखी मंडल से जुड़कर आजीविका के विभिन्न साधनों के माध्यम से न केवल अपना जीवन बदल रही हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं महिला सशक्तिकरण को नई दिशा और गति प्रदान कर रही हैं।
आइए, हम सब मिलकर आत्मनिर्भर झारखंड के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
@HemantSorenJMM@DipikaPS@prdjharkhand