पटना के गर्दनीबाग में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं (PDS) की आठ सूत्री मांगों को लेकर आयोजित राज्यस्तरीय विशाल धरना-प्रदर्शन को संबोधित कर अपना और पार्टी का समर्थन दिया।
रिकार्डतोड़ महंगाई, संगठित भ्रष्टाचार और सरकारी उदासीनता से परेशान फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के विक्रेताओं की निम्न प्रमुख मांगों को गंभीरता से सुनना चाहिए:-
👉 गुजरात की तर्ज पर निश्चित 30 हज़ार मासिक मानदेय देना चाहिए।
👉 झारखंड की तरह अनुकंपा नियुक्ति में समय सीमा की बाध्यता को समाप्त किया जाए।
👉 विगत छह महीनों से लेकर एक वर्ष के लंबित कमीशन का तत्काल भुगतान किया जाए। कमीशन लंबित रहने के कारण हजारों परिवारों के लाखों लोगों को आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
👉 विधानसभा चुनाव पूर्व सरकार ने डीलर कमीशन में 47 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की थी लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें यह राशि अप्राप्त है। इसे अविलंब जारी किया जाए।
👉 बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम में व्याप्त भ्रष्टाचार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
👉 माप-तौल, घटतौली, ई-पॉस एवं सर्वर इत्यादि से जुड़ी तकनीकी समस्या���ं का रियलटाइम में समाधान होना चाहिए।
#TejashwiYadav #RJD #Bihar #protest
खेसारी लाल यादव को राजनीति से इतनी नफरत हो गई है कि अब कोई कुछ भी पूछता है तो भड़क जाते हैं।
कल किसी कार्यक्रम से बाहर आने के बाद जब खेसारी लाल यादव से राहुल गांधी जी के इवेंट में मेलोनी पर हुई टिप्पणी पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि
"मैं राहुल गांधी जी पर कुछ भी नहीं बोलना चाहता बल्कि मैं अब राजनीति से दूर रहना चाहता हूं ये मेरे लिए नहीं बना है।
इसमें झूठ बोलना पड़ता है और मैं नहीं बोल सकता।"
राजनीति करना सबके बस की बात नहीं होती है क्योंकि इसमें जिसका झूठ सबसे ज्यादा अच्छा और प्रभावी होगा वही राज करेगा। 😀
सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन!
#IndependenceDay2025#RJD
सभी देशवासियों को न्याय, समानता और समान प्रतिनिधित्व के उत्साहपूर्ण दिन मंडल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
सामाजिक न्याय की धारा क��� लिए आज का ऐतिहासिक दिन नव संकल्प का भी है। इस धारा की कई मंज़िलें हासिल करना बाक़ी है। वैचारिक प्रतिबद्धता के साथ उत्पीड़ित, गरीब और वंचित वर्ग एकता बनाए रखें।
हमारी पार्टी सामाजिक आर्थिक ग़ैर बराबरी, आरक्षित कोटे की बैकलॉग रिक्तियों को भरने व मंडल कमीशन की शेष अनुशंसाओं को लागू कराने की लड़ाई लड़ती रहेगी। #TejashwiYadav #RJD
सावन की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर सोनपुर के विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर बाबा हरिहरनाथ जी से राज्य में सुख-शांति, समृद्धि-सौहार्द, प्रगति और सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।
मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स���थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा सभी शिव��क्तों और कांवरियों से शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित यात्रा करने तथा पूजा-अर्चना उपरांत सकुशल घर लौटने की अपील की।
बाबा हरिहरनाथ जी की कृपा सभी पर बनी रहे।
हर हर महादेव! जय भोलेनाथ! 🔱 #shiv
7 हत्याओं का आरोपी बिहार का मुख्यमंत्री सड़क छाप अपराधी है जिसने तमाम लोकतांत्रिक परंपराओं को त्याग देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से ग��ली चलवाई है।
छात्रों से समझौते के बाद भी बिहार में हज़ारों छात्रों पर फर्जी केस दर्ज कर हिरासत में लिया जा रहा है, परिजनों को प्रताड़ित किया जा रहा है। अगर छात्रों को रिहा नहीं किया गया तो NDA सरकार को महंगा पड़ेगा।
आखिर भाई तो भाई होता है न वो भले से नाराज हो, गुस्सा हो या रूठा हुआ हो।
कल तेज प्रताप यादव को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया उनके साथ कई छात्र और नेताओं को भी भेजा गया, जिसे सुनकर
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फायर मोड में आ गए।
तेजस्वी यादव ने कहा
जब कल दिल्ली में तय हो गया कि किसी के ऊपर FIR या कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, तो यहां पर क्यों किया गया?
क्यों हमारे बड़े भाई तेज प्रताप यादव और अन्य छात्रों व नेताओं को गिरफ्तार किया गया?
अगर कल तक उन सब��ो नहीं छोड़ा गया और मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।
कल छात्रों के साथ जो हुआ...
उस पर चुप रहना मुश्किल है।
आज कुछ सवाल हैं...
और ये सवाल सिर्फ छात्रों के नहीं, हर उस माँ-बाप के हैं जिनके बच्चे मेहनत करके अपना भविष्य बना रहे हैं।
मेरी पूरी बात एक बार ज़रूर सुनियेगा। 🙏
बंटी और पंकज की निर्मम हत्या की घटना ने मन को अत्यंत व्यथित और आक्रोशित किया है। किसी भी सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। पीड़ित परिवार जिस असहनीय दर्द और पीड़ा से गुजर रहा है, उसकी कल्पना भी कठिन है।
जिस प्रकार स्वर्गीय भारत तिवारी जी को न्याय दिलाने के लिए दे�� के हर कोने से हम सभी ने एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद की थी, उसी प्रकार आज आवश्यकता है कि हम सभी जाति, धर्म, वर्ग और राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर बंटी और पंकज के परिवार के लिए भी न्याय की मांग करें।
मैं बिहार, उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के सभी नागरिकों से विनम्र अपील करता हूँ कि इस मामले में अपनी आवाज़ उठाएँ, ताकि दोषियों को शीघ्र से शीघ्र कठोरतम सजा मिले और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से भी आग्रह करता हूँ कि इस मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित कर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई कराई जाए, ताकि समाज में कानून के प्रति विश्वास और मजबूत हो।
मैं शीघ्र ही पीड़ित परिवार से मिलूँगा और उन्हें विश्वास दिलाऊँगा कि वे इस कठिन समय में अकेले नहीं हैं। साथ ही, मेरी ओर से जो भी संभव सहायता होगी, मैं पूरी निष्ठा के साथ उनके साथ खड़ा रहूँगा।
#JusticeForBuntyAndPankaj
बिहार सरकार द्वारा किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा करने एवं इसका विरोध करने वाले जनप्रतिनिधियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने के गंभीर मुद्दे पर आयोजित प्रेस वार्ता में संबोधन,
दिनांक 3 जुलाई 2026 को मैं अपने किसान साथियों एवं राजनीतिक सहयोगियों के साथ पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के पिपरा कोठी में किसानों की भूमि को बिहार सरकार ��े द्वारा जबरदस्ती कब्जा करके बनाए जा रहे कृत्रिम वाटर पार्क के विरोध में आयोजित किसान सभा को संबोधित करने गया था। किसानों की सभा में सम्मिलित होने की वजह से मोतिहारी के जिला अधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मुझ पर, हमारे साथी शाश्वत गौतम, सुबोध यादव, रवीन्द्र सहनी, शमशाद आलम समेत 24 लोगों पर हत्या की कोशिश, लूटपाट और मेरे द्वारा 35,000 रु. की पॉकेटमारी जैसे संगीन आरोपों मे�� FIR दर्ज करवाई है।
इतना ही नहीं, सभा स्थल पर जिला मुख्यालय से भेजे गए एक कंपनी पुलिस बल ने मुझे 1 घंटे तक बिना मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रोककर रखा। मेरे बार-बार पूछे जाने पर भी मजिस्ट्रेट को नहीं बुलाया गया, जो कानून व्यवस्था के ऊपर गंभीर सवाल खड़ा करता है। मोतिहारी जिले के पिपराकोठी थाना में दर्ज FIR संख्या 361/26 में यह कहा गया है कि मैंने अपने साथियों के साथ आवेदनकर्ता का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की, कार्यस्थल से भवन निर्माण का सामान चुरा लिया, सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की और आवेदनकर्ता की जेब टटोलकर पॉकेट से 35,000 रुपये निकाल लिए।
पिपरा कोठी कार्यक्रम स्थल पर सुबह 10 बजे पहुँचने के बाद मैंने वहाँ सभा को संबोधित किया और उसके बाद तकरीबन दोपहर 12:30 बजे किसानों की ज़मीन पर अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर चलाकर स��ंकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उस जगह मोतिहारी सदर 2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पिपरा कोठी थानाध्यक्ष समेत सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल मेरे आस-पास तैनात थे। इनके अलावा वहाँ बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और आम लोग भी मौजूद थे। इसके बाद मैं लगभग 3 बजे मोतिहारी के जिला अधिकारी से मिलकर किसानों के पक्ष में ज्ञापन दिया। उसके बाद लगभग 4:30 बजे मोतिहारी के सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित करके अपने सहयोगी के निवास स्थान गया।
देश के प्रधानमंत्री नरे��द्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला जी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी बताएँ कि क्या यह देश में गुड गवर्नेंस का नया मॉडल है, जिसमें एक लोकसभा सांसद को किसानों के पक्ष में खड़े होने की सज़ा देने के लिए हत्या की कोशिश और लूटपाट जैसे फ़र्ज़ी आरोप में फंसाने के लिए मुक़द्दमा दर्ज किया जाता है। हम लोगों के ऊपर दर्ज यह फ़र्ज़ी FIR बिहार सरकार की शासन व्यवस्था के ऊपर कई सवाल खड़ा कर रहा है।
मेरे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी से कुछ सवाल हैं:
1.अगर मैंने पिपरा कोठी में लूटपाट और 35,000 रुपये की पॉकेटमारी पुलिस के सामने की और उसके बाद डीएम से मिला, तो मुझे तुरंत गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?
2.सभा स्थल पर पूरे समय बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी।स्थानीय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और जिस थानाध्यक्ष ने मेरे खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया है, वह भी मेरे बगल में सभा स्थल पर पूरे समय मौजूद था। जब यह कांड उसके सामने हुआ, तो उसने कोई त्वरित कार्रवाई क्यों नहीं की?
3.क्या बिहार में गवर्नेंस और प्रशासन व्यवस्था चलाने का यह नया मॉडल है?
4.मुझे पुलिस ने बिना मजिस्ट्रेट के एक घंटे से ज़्यादा देर रोककर रखा और ब��र-बार पूछने पर भी मजिस्ट्रेट नहीं पहुंचे। मोतिहारी के जिला अधिकारी सौरभ सुमन यादव ने एक सांसद के समक्ष किसी भी तरह के प्रोटोकॉल का अनुपालन नहीं किया। क्या सम्राट चौधरी जी पुलिस और डीएम के इस आचरण को सही मानते हैं?
5.क्या सरकार चाहती है कि एक जनप्रतिनिधि अब आम लोग और किसानों की समस्या को लेकर आवाज़ भी न उठाए ? ऐसा नहीं हुआ तो क्या जिले के DM, SP अब सांसद और विधायक को फ़र्ज़ी केस में फँसाकर जेल में बंद कर देंगे?
6.अगर मैंने सरकारी काम में बाधा डाली तो FIR किसी निजी व्यक्ति से क्यों करवाया गया? किसी सरकारी अधिकारी ने FIR क्यों नहीं किया?
7.अगर एक जनप्रतिनिधि के ऊपर फ़र्ज़ी FIR करके फँसाया जा सकता है, तो बिहार के आम लोगों की क्या दुर्दशा होगी? अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी इस तरह की घटना को सही मानते हैं, तो मैं बिहार सरकार को तुरंत गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हूँ।
(1/2)
टीम इंडिया में जब भी किसी खिलाड़ी को अंतिम 11 में शामिल करना होता है तो हमेशा बलि का बकरा कौन बनता है
Sanju Samson
जिम्बाब्व�� के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान हुआ तो संजू सैमसन को इस बार बाहर ही कर दिया गया।
अब इस सीरीज में Vaibhav Sooryavanshi प्रॉपर ओपनर बैट्समैन के तौर पर खेलेंगे।
गेंदबाजी में प्रिंस यादव के साथ Ashok Sharma और स्पीड स्टार Mayank Yadav की वापसी हुई है।
"बिहार की जनता के नाम संदेश "
प्रिय साथियों,
आप सभी को राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! बिहार के करोड़ों लोगों के लिए 5 जुलाई का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि 1997 को आज ही के दिन अनेक वरिष्ठ साथियों के साथ मिलकर हमने गरीबों, शोषितों, दबे कुचले वर्गों एवं अकलियतों के हक़ों और अधिकारों की प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी। यह कोई साधारण दिन नहीं है। इस दिन बिहार एवं देश की राजनीति की दशा एवं दिशा का कायापलट हुआ था।
राष्ट्रीय जनता दल द्वारा गरीबों,शोषितो एवं आम जनमानस की भलाई के लिए किये गए संघर्ष, त्याग एवं बलिदानों के बारे में अगर मैं वर्णन करुं तो शब्द भी कम पड़ जाएंगे। बिहार में व्यापत सामाजिक एवं आर्थिक असमानता और फिरकापरस्ती को नेस्तनाबूद करने ��े साथ-साथ एक विकसित,मजबूत, समृद्ध, खुशहाल व समतामूलक बिहार के निर्माण के लिए राजद के असंख्यक निस्वार्थ कार्यकर्ताओं एवं वोटरों ने सेवा, त्याग, बलिदान और परिश्रम की देश भर में एक अनूठी मिसाल कायम की है। पार्टी के प्रति समर्पित इन कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से ही पार्टी का विस्तार सम्भव हुआ है। यह हमारे कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और समर्पण का ही परिणाम है कि प्रतिदिन राजद और मजबूती से आगे बढ़ रही है। पार्टी का हर दौर में साथ देने वाले तमाम नेताओं, साथियों और कार्यकर्ताओं को मैं तहे दिल से सलाम करता हूं।
राजद की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता गरीब, पीड़ित, बहिष्कृत, कमज़ोर व मजलूम तबकों की वकालत रही है। बदलते दौर में भी हमारी राजनीति मूलतः सामाजिक आर्थिक ग़ैरबराबरी और फिरकापरस्ती के खिलाफ़ रही है। हमारे विकास का मॉडल चमकते हवाई अड्डे, आलीशान मॉल और चमचमाते होटलों तक सीमित नहीं रहता बल्कि विकास के हरेक पहलू में हम समाज के गरीब एवं आखिरी व्यक्ति की भागीदारी ��र उसकी हिस्सेदारी के लिए संकल्पित हैं। इन मॉल, होटलों और हवाई अड्डों का निर्माण करने वाले शिल्पकारों, कामगारों, कारीगरों और इनमें काम करने वाले कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के जीवन में गुणात्मक तथा सकारात्मक परिवर्तन आए यही हमारा ध्येय है। इससे कम हमें किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।
हमने सामाजिक और राजनीतिक संरचना में व्याप्त असमानता के खिलाफ निरंतर संघर्ष कर अपने लोकतंत्र को व्य���पक, समृद्ध और समावेशी बनाया है। अपनी इस यात्रा में हमने कई ऐसे मुक़ाम हासिल किये हैं जिनकी चार-पाँच दशक पूर्व कल्पना भी असंभव थी। लोहिया, जेपी, कर्पूरी और अंबेडकर के इन मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और प्रगाढ़ हुई है साथ ही हमने वो मंजिल हासिल की है जहाँ से अब आर्थिक और मनोवैज्ञानिक सबलीकरण की लड़ाई को मुकम्मल अंजाम तक ले जाना है। यह विरासत हमारी शक्ति भी है और पूँजी भी!
देश में तमाम जन���ाद���, प्रगतिशील, समाजवादी और लोकतान्त्रिक विचारधारा से लैस दलों पर निराशा के क्षणिक बादल छाये हैं। Compromised constitutional institutions, आक्रामक बाज़ार, वोटर ही नहीं निर्वाचित जनप्रतिनिधि खरीदने में पूंजी का असीमित उपयोग तथा दक्षिणपंथी प्रतिक्रियावादी राजनीति ने लोकतंत्र के अस्तित्व पर कई चुनौतियाँ खड़ी कर दी हैं। पिछड़ों की भागीदारी, शिक्षा और रोज़गार के अवसरों की समानता, अकलियतों के हक़ूक़,उनकी सुरक्षा,असम��न विकास के मुद्दों तथा सरकार की नाकामियों को एक तथाकथित ‘हिंदुत्व के आवरण’ से ढंका जा रहा है।
साथियों, विगत कई राज्यों के चुनाव नतीजों की अगर पड़ताल करें तो मालूम होगा कि बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं को कब्जे में लेकर संविधान को दरकिनार कर तानाशाही के बल पर देश को फिर से पीछे धकेलने का प्रयास कर रही है।हमारी राजनीति हमें इस परिस्थिति को स्वीकार करने क�� इजाज़त नहीं देती। अतः राजद के सभी साथियों को बिना वक़्त जाया किये इस ऐेतिहासिक भूमिका के लिए तैयार होना पड़ेगा।हर कार्यकर्ता और नेता को यह समझना होगा कि हमारा दल सिर्फ ‘चुनाव लड़ने की मशीन’ नहीं है।
समर्थक समूहों और अन्य प्रगतिशील वर्गों के साथ लगातार संपर्क रखकर यह भरोसा दिलाना होगा कि राजद उनके मुद्दों और चिंताओं के लिए संसद और सड़क दोनों ही जगह लड़ने में सक्षम है। साथियों, यह लड़ाई प��छली सारी लड़ाईयों से अलग होने वाली है क्योंकि यह लड़ाई ‘असंवेदनशील सम्पन्नता’ और ‘चेतन विपन्नता’ के बीच कि लड़ाई है।यह लड़ाई ‘मज़बूत’ और ‘मजबूर’ वर्गों के बीच की है,यह लड़ाई संवैधानिक संस्थाओं के असंवैधानिक तरीकों को ख़त्म करने की है,यह संघ और कोर्पोरेट घरानों की नयी जुगलबंदी के बीच की लड़ाई है।ये हिंदुस्तान में गरीबों, किसानों और वंचितों के अस्तित्व की लड़ाई है।अतः छोटी-मोटी चिंताओं ���र मतभेदों को ताक पर रखकर इस लड़ाई को मुकम्मल अंजाम तक ले जाने के लिए मिलकर लड़ना होगा।
छपरा के RJD नेता पंकज राय ने @RohiniAcharya2 दीदी और @khesariLY को जीताने के लिए ऐरी चोटी का दम लगा दिया था, अपराधियों ने गोलियों से भून दिया लेकिन अब तक कोई भी RJD का सांसद और विधायक भी उसके द्वारा पर नहीं गया!
@RJDforIndia@yadavtejashwi
जनप्रिय नेता, समाजवादी विचारधारा के सशक्त प्रतिनिधि एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बड़े भईया श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएँ। माँ थावे वाली आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें, मेरी मंगल कामना है।
@yadavakhilesh