#सीतापुर:
बीएसए ऑफिस में बीएसए और प्रधानाध्यापक के बीच मारपीट में आरोपी शिक्षक को भी गंभीर चोट आई हैं, सीसीटीवी फुटेज एकतरफा वायरल की गई हैं। शिक्षक का भी मेडिकल कराया जाना चाहिए। शिक्षक संगठनों को भी आगे आना चाहिए, जिससे निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होकर कार्यवाही हो।
@DrDCSHARMAUPPSS@UPPSS1921@Uppolice@dm_sitapur
BSA सीतापुर अखिलेश सिंह - बेल्ट कांड मामला -
बेल्ट चलाने वाले शिक्षक जेल में हैं,
अपने ऊपर आरोप लगने के बाद BSA ने
महिला शिक्षिका को निलंबित कर दिया है , BSA की भूमिका पूर्णतया संदिग्ध है , सख्त जाँच /कार्रवाई की दरकार है , उच्चाधिकारी सन्नाटे में हैं !!
अनिवार्य सूचना :-
शिक्षक गरिमा को बचाने, शिक्षक बृजेन्द्र वर्मा पर दर्ज मुकदमा को वापस लेने, शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले कार्यालय के बाबुओं पर मुकदमा दर्ज करने के संदर्भ में आज रात आठ बजे से नौ बजे तक प्रदेशव्यापी एक्स अभियान चलाया जाएगा।
#Istandwithbrijendraverma
#सीतापुर से बड़ी खबर…
सीतापुर में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ा मामला अब नया मोड़ ले चुका है।
23 सितंबर को बीएसए दफ़्तर में हुए हंगामे में जहाँ हेडमास्टर बृजेंद्र कुमार वर्मा पर बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बेल्ट से पिटाई करने और दस्तावेज़ फाड़ने का आरोप लगाया, वहीं अब ग्रामीणों और बच्चों का पक्ष सामने आ रहा है।
🔎 असली विवाद क्या है?
सूत्रों के मुताबिक़, यह विवाद नदवा प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका अवंतिका से जुड़ा है, जो बीएसए की करीबी बताई जा रही हैं।
आरोप है कि शिक्षिका महीनों से स्कूल नहीं आतीं, लेकिन उनकी फर्जी उपस्थिति भरकर वेतन निकाला जा रहा था।
23 तारीख़ को, जब शिक्षकों की उपस्थिति लॉक होती है, उस समय बीएसए द्वारा हेडमास्टर बृजेंद्र वर्मा पर दबाव डाला गया कि अवंतिका की हाजिरी दर्ज करें।
हेडमास्टर ने विरोध किया और विवाद इतना बढ़ा कि मामला हाथापाई और बेल्ट से पिटाई तक पहुँच गया।
🚨 प्रशासनिक कार्रवाई
पुलिस ने हेडमास्टर बृजेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
बीएसए अखिलेश सिंह ने तहरीर देकर मारपीट और दस्तावेज़ फाड़ने का आरोप लगाया है।
विभाग ने हेडमास्टर का निलंबन कर दिया है और सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।
✊ गाँव और बच्चों का विरोध
गाँव में यह कार्रवाई भारी विरोध का कारण बन गई है।
विद्यालय के बच्चों ने स्कूल गेट पर ताला डालकर ऐलान किया है कि “जब तक हमारे सर नहीं लौटते, तब तक स्कूल बंद रहेगा। हम किसी और से नहीं पढ़ेंगे।”
गाँव वालों का कहना है कि बृजेंद्र वर्मा समय से स्कूल आते थे, बच्चों में बेहद लोकप्रिय हैं और ईमानदार शिक्षक हैं।
❓ अनुत्तरित सवाल
क्या वाकई गायब चल रही शिक्षिका की फर्जी उपस्थिति दर्ज करने का दबाव बनाया गया था?
मीडिया और प्रशासन ने अब तक हेडमास्टर की बाइट या बयान क्यों नहीं लिया?
@dm_sitapur
#Sitapur #school
@basicshiksha_up@CMOfficeUP@DrDCSHARMAUPPSS@UPPSS1921
UP में 27,000 सरकारी स्कूल बंद होने की कगार पर🙁
सरकार को अब प्राइवेट स्कूलों से फायदा दिखता है इसलिए गरीबों के लिए बने सरकारी स्कूलों को धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है।
क्या शिक्षा अब सिर्फ अमीरों का हक़ बनकर रह जायेगी?
सरकारी स्कूल बचाओ, बच्चों का भविष्य बचाओ
#SaveVillageSchools
69000 में चयनितो की जीविका नही जानी चाहिए।ये भी भारतवर्ष के नागरिक है इनको भी सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है। आज का राजनीतिक माहौल में ये हाशिए पर है।कोई भी राजनैतिक पार्टी इनके समर्थन में नहीं है।इनकी भी आवाज सुनो
@myogiadityanath@Aamitabh2@aajtak#69000_चयनित_लाचार