देशभर के आंदोलनकारियों के सूचनार्थ!
भाजपा और उनके संगी-साथियों के दुर्व्यवहार, दुर्वचनों और हिंसा को सब देख लें। इनका दुस्साहस देखिए कि अभी युवाओं को वचन दिए हुए चंद घंटे भी नहीं हुए हैं और ये भाजपाई अपने इतिहास को दोहराते हुए फिर से धोखा दे रहे हैं। भाजपा के ये संस्कारी नेताजी अपने शीर्ष नेतृत्व के दिये गये आश्वासन की सरेआम धज्जियाँ उड��ा रहे हैं और वीडियो भी बना रहे हैं। अब क्या ये भी डबल इंजन की टकराहट के कारण हो रहा है।
तुरंत गिरफ़्तारी हो!
भाजपाई तो अपने वचन के भी सगे नहीं हैं।
भरोसे का विलोम भाजपा!
हर वो सरकार जो आंदोलनों से डरती है , वो आंदोलन के पीछे साजिश खोजती है, और उनके चमचे पत्रकार उन साज़िशों को सही बताने की होड़ में जुटे रहते हैं, क्योंकि ये अवसरवादी होते हैं ।
20 जुलाई को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे 19 वर्षीय छात्र साहिल के चेहरे पर पेलेट गन के छर्रे लगने से उनके आंखों की रोशनी जाने का खतरा है.
साहिल DU का छात्र है और परिवार की मदद के लिए पार्ट टाइम कार चलाता है.
साहिल ने 2025 में SSC दिल्ली कांस्टेबल परीक्षा दी थी जिसका पेपर लीक हो गया था. साहिल को डर है कि उसी एजेंसी को फिर ठेका मिलने से दोबारा पेपर लिख हो सकता है, इसी वजह से वह प्रदर्शन में शामिल हुआ था.
दिल्ली पुलिस ने पेलेट गन के इस्तेमाल से इंकार किया. जबकि राहुल गांधी ने डेमोंस्ट्रेशन दिखाकर दावा किया कि पेलेट गन का इस्तेमाल हुआ है.
क्या अपने अधिकारों के लिए लड़ने वाले छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार हो��ा चाहिए. साहिल को न्याय मिले, पेपर लीक पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए. और धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाना चाहिए.
देश की संसद, सांसदों की है भाजपा की नहीं।
जंतर-मंतर पर युवाओं के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ आज संसद में AAP सांसद @SanjayAzadSln जी ने साथी सांसदों के साथ आवाज उठाई।
महिला आरक्षण लागू करो- आज करो, अभी करो
- ये सिर्फ नारे नहीं, बल्कि हक की बुलंद आवाज है।
इसी मांग के साथ आज @MahilaCongress अध्यक्ष @LambaAlka जी ने महिला कार्यकर्ता��ं के साथ मिलकर 'आधी आबादी' का अधिकार मांगा।
नरेंद्र मोदी देश की महिलाओं को गुमराह करना बंद करें। आखिर कब तक ��े करोड़ों माताओं-बहनों को धोखा देते रहेंगे।
हमारी मांग है- लोकसभा की 543 सीटों पर तत्काल महिला आरक्षण लागू किया जाए।
📍इंदिरा भवन, दिल्ली
उत्तराखंड में Paper leak के खिलाफ बना देश का "सबसे सख्त" कानून हक्का-बक्का देखता रह गया।
जब उसकी नाक के नीचे फिर से कोई युवाओं का रोज़गार, मेहनत और भविष्य चोरी कर गया। मगर ये सब हुआ कैसे ��ानने के लिए जुड़िए #ChhatronKiGoonj से।
17 जुलाई | देहरादून
उत्तर प्रदेश में आरक्षण की लूट कब रुकेगी?
69,000 शिक्षक भर्ती से लेकर लेखपाल भर्ती तक, कई भर्तियों में OBC, SC और ST वर्ग के आरक्षित पदों को पूरा नहीं भरा ��या।
जब आरक्षण का अधिकार केवल कागज़ों तक सीमित रह जाए, तो यह केवल भर्ती में अनियमितता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय पर सीधा हमला है।
आरक्षण पर डाका बंद करो।
अधिकारों का सम्मान करो।
जितनी आबादी, उतना हक़!
दो तिहाई OBC, दो तिहाई हक!
जनता की हैसियत कितनी कम कर दी गई है कि दर्जनों पेपर लीक के बाद भी एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा जनता की माँग पर नहीं हो रहा। लाखों लोग शिक्षा मंत्री पर नाराज़गी जता चुके हैं लेकिन मज़ाल है इस सरकार पर कोई असर पड़े। इस सरकार के हौसले देखिए आप।
राजा ऐसा चाहिए, जैसा सूप सुभाय।
सार-सार को गहि रहै, थोथा देई उड़ाय।।
सत्य, सामाजिक समानता, एकता, मानवता और धार्मिक सौहार्द के महान संवाहक, संत शिरोमणि कबीर दास जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
उन्होंने अपनी वाणी के माध्यम से रूढ़िवादिता, सामाजिक कुरीतियों, भेदभाव, आडंबर और पाखंड के विरुद्ध जनजागरण का अलख जगाया।