बरेली। ब्रेकिंग
बरेली। दुल्हा मियां मजार के ट्रांसफार्मर में लगी भयंकर आग, घटना से राहगीरों में मचा हड़कंप,घटना के आधे घंटे तक नहीं पहुंचे विद्युतकर्मी , स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड को दी सूचना, घटना किला थाना क्षेत्र की,
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत हो गया। परिवारों द्वारा शादी की मंजूरी नहीं मिलने से आहत प्रेमी युगल ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
#बरेली
बरेली के बारादरी क्षेत्र में डीजे का काम कर घर लौट रहे अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
बरेली में पुलिस मुठभेड़: मोबाइल छीनकर भागने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बरेली। सुभाषनगर थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। सेंथल-जादोपुर मार्ग पर ब्रह्मदेव स्थल के पास तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार युवक सहित एक साइकिल सवार की मौत हो गई।
बरेली में प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। श्यामतगंज पुल पर मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे प्रदेश के गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार के 15 वर्षीय भतीजे आदित्य की गर्दन और चेहरे पर चाइनीज़ मांझा लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बरेली । कर्मचारी में बिजली के तारों में लगी आग से मचा हड़कंप, कई वाहन जलने से बचे, स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की मदद से आग पर पाया काबू, 15 मिनट तक जलते रहे बिजली के तार, रोड पर आवाजाही रुकी, घटना कर्मचारी नगर के लाजपत नगर रोड की।
बरेली में चलती ट्रेन में मौलाना तौसीफ की हत्या का जीआरपी ने खुलासा किया। वीडियो क्लिप और पत्नी की शिकायत के आधार पर आरोपी पंकज राजपूत को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
बारादरी थाना क्षेत्र के कुतुब शाह की जियारत के पास उवैश के घर में बनी कबूतरों की कबक (पिंजरेनुमा जगह) में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग चंद मिनटों में ही विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में कई दर्जन कबूतर जलकर मर गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
बारादरी थाना क्षेत्र के कुतुब शाह की जियारत के पास उवैश के घर में बनी कबूतरों की कबक (पिंजरेनुमा जगह) में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग चंद मिनटों में ही विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में कई दर्जन कबूतर जलकर मर गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
बरेली में करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की मदद के लिए प्रशासन ने हाथ बढ़ाया है. प्रशासन का कहना है कि घायल युवक विपिन बिजली विभाग में संविदाकर्मी नहीं है, बल्कि उसका परिचित संविदाकर्मी सुनील उसे बुलाकर ले गया था, जहां वह हादसे का शिकार हुआ है.
बहेड़ी में जिला प्रशासन ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मोहम्मद आरिफ उर्फ पप्पू बुलेट को छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया। आदेश के अनुपालन में पुलिस ने आरोपी को बरेली जनपद की सीमा से बाहर पहुंचाया
जाट रेजिमेंटल सेंटर बरेली में आयोजित पासिंग आउट परेड के साथ 1280 अग्निवीरों का सैन्य प्रशिक्षण पूरा हुआ। परिवारों की मौजूदगी में जवानों ने सेना में नई जिम्मेदारियों की शुरुआत की।