"लीजिए आ गई तारीख.. अखिलेश यादव जी ने भाजपा को एक और टेंशन दे दी.."
खबर है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे.. 12 दिसंबर को उनके अयोध्या जाने का कार्यक्रम तय हुआ है..
अभी तक भाजपा नेता, प्रवक्ता, कार्यकर्ता अखिलेश यादव के रामलला के दर्शन को लेकर सवाल करते रहे हैं.. अब देखते हैं भाजपा का क्या नया बयान सामने आता है??
#SamajwadiParty #AkhileshYadav #Ayodhya #RamMandir #Ram #Politics #Lucknow #UttarPradesh
लो भइया, श्रद्धा दुबे गिरफ्तार हो गई.. नागपुर में.. कागजी खानापूरी करने के बाद रात तक वहां से चलेगी.. सुबह तक लखनऊ पहुंचेगी.. फिर कोर्ट में पेशी होगी.. और फिर सुविधाजनक तरीके से जेल जाएगी.."
और कोई बड़ा खेल हो गया तो शायद जेल न भी जाए.. हो सकता है कोर्ट से ही जमानत मिल जाए.. हालांकि, ऐसा कतई संभव नहीं दिख रहा.. माहौल गंभीर है, महाराज जी सख्त नाराज हैं.. ऐसे में कोई भी श्रद्धा की जमानत का रिस्क नहीं लेगा.. न कोर्ट, न पुलिस, न ब्यूरोक्रेट.. लेकिन बड़े लोगों के खेल हैं.. कुछ भी हो सकता है..
फिलहाल, महाराज जी को बताने और दिखाने के लिए अफसरों की कहानी तैयार है..
#ShraddhaDubey #ShivaSharma #ShivaSharmaCase #Death #Mystery #Conspiracy #IAS #IPS #Police #SIR #Arrest #Bureaucrats #Bureaucracy #Politics #Lucknow #UttarPradesh
प्रिय @uppolice मैं लखनऊ में रहता हूँ। मुझे @rapidoapp_ के माध्यम से धमकी मिली है। मैंने आज दोपहर 12.13 बजे रेपिडो बुक की थी, जो कि आयी नहीं। बाद में मैसेज आया कि आप इसे कैंसिल कर दें। (रेपिडो प्रतिनिधि ने छद्म रूप से ये सूचित भी नहीं किया कि कैंसिल करने पर ये ग्राहक से पैसे लेते हैं।) रेपिडो की कमाई का एक जरिया है कि अगर आप कैंसिल करेंगे तो आपको दंड के तौर पर पैसे देने पड़ेंगे। मैंने मैसेज में रिप्लाई कर दिया कि मैं कैंसिल नहीं करूंगा। मेरी RIDE ID : #RD17920466085406978 दर्शा रही है। फिर बिना मेरी इजाज़त या स्वीकारोक्ति के मेरे UPI पर एक आईडी से 20 रुपए ट्रांसफर हुए, जिस पर Abhas Singh नाम नज़र आ रहा है। इसके बाद एक नंबर +918576010069 से फोन आया कि 20 रुपये डाल दिए हैं, राइड कैंसिल कर दो। मैंने मना कर दिया। इसके बाद 20 रुपये उस एकाउंट पर वापस भेज दिए। साथ ही लिख दिया कि "वापस भेज दिए हैं। आइंदा ऐसा काम न करना।" ऐसे में रेपिडो के गुर्गे ने मुझे मैसेज कर के धमकी दी है - "तमीज़ से बात करना। बहुत कायदे समझा रहा हूँ।" ये रेपिडो के माध्यम से फ्रॉड भी हो सकता है और रेपिडो के गुर्गों के पास मेरा फोन नंबर और एड्रेस दोनों है। मुझ पर हमला भी हो सकता है। तीन स्क्रीनशॉट संलग्न हैं। यह सूचनार्थ आपको टैग कर पोस्ट कर रहा हूँ ताकि सनद रहे। रेपिडो की इस धमकी के बाद बाद मैं निराश महसूस कर रहा हूँ।
धन्यवाद।
"पति को जान से मार कर नीले ड्रम में चुनवाने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मौत की सजा.. अदालत ने सुनाया फैसला.. सौरभ को मिला इंसाफ.."
मेरठ के बहुचर्चित 'नीले ड्रम हत्याकांड' में जिला और सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ने दोनों दोषियों मुस्कान और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाई है.. मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे जबकि सौरभ राजपूत की मां रेनू राजपूत और उनके भाई कोर्ट में मौजूद रहे..
#Merrut #Murder #BlueDrum #Muskan #Sahil #Saurabh #Court
"विषकन्या श्रद्धा को शिवा की हत्या के आरोपों और पुलिस से बचने की फिक्र होनी चाहिए जबकि उसे फ़िक्र इस बात की है कि उसका नाम बड़े नेताओं और ब्यूरोक्रेट्स से जोड़ा जा रहा है.."
शिवा की मौत के कई दिन बाद आरोपी श्रद्धा का वीडियो सामने आया है.. सुनिए क्या कह रही है??
वीडियो में शिवा की बात तो पीछे रह गई.. श्रद्धा का पूरा जोर इस बात पर है कि उसका किसी नेता या अफसर से कोई संबंध नहीं है.. उसने इंस्टा पर किसी के फॉलो और अनफॉलो करने का जिक्र भी किया है.. यानि अब ये बात पुख्ता हो गई कि इंस्टा से उसे किसने अनफॉलो किया था..
श्रद्धा का ये वीडियो इस बात की भी गवाही दे रहा है कि विषकन्या किसके इशारों पर डांस कर रही है.. वो जहां भी है, यूपी की ब्यूरोक्रेसी का बड़ा अफसर अब भी उसे सपोर्ट कर रहा है.. उसकी मदद कर रहा है.. और उसी ने श्रद्धा से ऐसा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को कहा है..
#ShivaSharmaDeath #Shiva #Shraddha #Murder #Suicide #Mystery #Police #Bureaucrats #Bureaucracy #Politics #Lucknow #UttarPradesh
"आज की खबर" में मेरे खास शो "पंचम तल" में इस बार समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का धन और राज यानि धनराज वाला दांव.. कांग्रेस की आराधना वाली रणनीति और आईएएस की नौकरी छोड़ने वाली पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल के राजनीतिक भविष्य पर चर्चा..
देखिएगा.. प्रतिक्रिया दीजिएगा..
#PanchamTal #AajKiKhabar #IAS #IPS #Politics #Bureaucracy #Bureaucrats #TVShow #Media #Lucknow #UttarPradesh
https://t.co/ZkQ7pz9IQb
सोनीपत की सिक्का कॉलोनी का ये CCTV वीडियो देखकर खून खौल जाएगा।
14 सितंबर को 6 महीने का मासूम अपनी बुआ की गोद में गली से जा रहा था। पड़ोसी का पालतू पिटबुल अचानक झपटा, बच्चे को जबड़े में दबोच लिया और सड़क पर घसीटता रहा। बुआ बचाने गईं तो उन्हें भी काट लिया। आसपास के लोग दौड़े, कुत्ते को छुड़ाने की कोशिश की।
लेकिन मालिक का रवैया देखिए — शांत, जैसे कुछ खास हुआ ही न हो।
बच्चे के चेहरे, मुंह, पेट और शरीर पर गहरे घाव हैं। हालत गंभीर बताई जा रही है, इलाज रोहतक PGI में चल रहा है।
सरकार बार-बार कह चुकी है कि पिटबुल जैसी खतरनाक नस्ल पालतू न रखें। फिर भी लोग रखते हैं। और जब कोई मासूम लहूलुहान होता है तो वही पुराने बहाने — “कुत्ता भूखा था”, “कुछ ट्रिगर हुआ”, “नस्ल की गलती नहीं, मालिक की है”।
गलती मालिक की भी है, नस्ल की भी है। ऐसे कुत्तों को रिहायशी इलाकों में पालना लापरवाही नहीं, अपराध है।
मालिक पर सख्त कार्रवाई हो और खतरनाक नस्लों पर सख्त पाबंदी लगे। एक मासूम की जिंदगी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
#Pitbull
एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के मामले में कोर्ट ने जो फैसला सुनाया है, उससे उनकी पत्नी कल्पना तिवारी असहमत हैं..
कल्पना तिवारी का कहना है कि आरोपी बर्खास्त सिपाही प्रशांत को हत्या के बजाए गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी करार देना और दूसरे आरोपी सिपाही संदीप को सबूत के अभाव में बरी कर देना, दोनों ही गलत हैं..
#Apple #AreaSalesManager #VivekTiwari #Justice #Court #Culprit #Police #Constable #UPPolice #Murder #Lucknow