मैं तुम्हें अपने हिस्से की हर चीज़ समर्पित कर दूँगा,पर मैं प्रेम में चांद तारे तोड़ने का वादा नहीं करूंगा, न ही कोई काल्पनिक आश्वासन या शब्दों का छलावा जो समय अग्नि में भस्म हो जाए,मैं तुम्हारे हृदय की उस मूक वेदना का सहभागी बनूँगा,जिसे संसार ने कभी समझने का प्रयास ही नहीं किया..