@MVVNLHQ@UPPCLLKO@EMofficeUP I have contacted SDO office but there is no clear information about my bill. Please assist I am mentally suffering from running here to there
@infinite1987@EMofficeUP Sir, we have already received your complaint and necessary action is in progress. It will be resolved soon. Thank you. #upm091225
@lucknowmetro Dear LMC please manage air conditioning settings appropriate inside metro as per outer atmosphere. Feeling uneasiness as the temperature inside the metro is much higher than outside. I am sweating in and out.
@tripsashu Zone 3 has made 7000 House tax to 80000 and then after adjustment(with personal service charge appx 5k) it has been brought down to 30000 but still you can see the atrocities.
@tripsashu Corruption in the municipality has been rooted so deeply , the department doesn't miss any chance to loot common people. I am also a victim of such double standards and facing the consequence in the form of House Tax robbery.
TATKAL TICKET BOOKING reality: Two screenshots, booking starts at 10am, gareeb rath had 240 seats under tatkal quota.
10.01 am - "booking not started" pop-up appears. then app crashes and starts buffering.
10.04 am - app responds. now it shows status as waiting list 41.
even with a high speed internet, it's close to impossible to book tatkal ticket. no idea how agents confirm that they will get it done. how does it happen remains a mystery! 🙏
“इलाज के लिए हाथ जोड़ता रहा मरीज़, तड़पते-तड़पते मौत: वेंटिलेटर नहीं मिला”
“VIDEO: लखनऊ के KGMU में इलाज के लिए हाथ जोड़ता रहा मरीज़, फिर भी नहीं मिला वेंटिलेटर, मौत”
“लखनऊ के केजीएमयू के कार्डियोलॉजी विभाग में संवेदनहीनता की हदें पार करती एक वीडियो वायरल हो रहा है। मरीज़ हाथ जोड़कर इलाज की गुहार लगा रहा था, लेकिन डॉक्टर नहीं पसीजे और उसकी मौत हो गई।”
ये पढ़कर आपके मन में क्या आता है?
सनसनीख़ेज़ लग रही होगी ख़बर। पत्रकार महोदय भी खुश होंगे कि क्या बढ़िया हेडलाइन्स लिखी है, खूब वायरल हो गई।
खुश ही होंगे वो। मरीज़ के मरने का कोई दुख नहीं होगा इन पत्रकारों को।
क्योंकि ये गिद्ध हैं।
वायरल ख़बर पर अपनी दुकान चलाने वाले गिद्ध, जिनके लिए वो मरीज़ मात्र एक सनसनीख़ेज़ ख़बर था।
गिद्ध ना होते तो सवाल करते सरकार से और छापते कि वेंटिलेटर की कमी क्यों है अस्पतालों में।
क्योंकि इसी हेडलाइन्स के नीचे की ख़बर में लिखा है कि मरीज़ को वेंटिलेटर की ज़रूरत थी, पर खाली न होने से रेफर कर दिया गया।
मतलब डॉक्टर को क्या करना चाहिए था?
जो मरीज़ वेंटिलेटर पर थे, उनका वेंटिलेटर हटाकर मरने के लिए छोड़ देते?
मुझे नहीं पता कि मीडिया संस्थानों में क्या hierarchy होता है, लेकिन कुछ तो होता होगा ना??
चलिए, जिस पत्रकार ने ये छापा, वो थोड़े नासमझ होंगे, या मूर्ख होंगे, या धूर्त होंगे।
हर पेशे में कुछ ना कुछ ऐसे लोग होते हैं।
लेकिन उनके ऊपर एडिटर टाइप कुछ होते होंगे ना? या ऊपर से नीचे तक ऐसे गिद्धों की फ़ौज है मीडिया संस्थानों में?
हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम्स, सबने एक जैसा हेडलाइन्स दिया है। क्या किसी ने ज़रूरी नहीं समझा ख़बर को सही तरीक़े से लिखना?
और आप इनसे पूछेंगे कि वेंटिलेटर है क्या, तो ये कहेंगे कि वेंटिलेटर तो कुछ है ही नहीं साहब। पैसा बनाने की मशीन है जी बस।
वेंटिलेटर एक जीवन रक्षक प्रणाली है।
जो मरीज़ वेंटिलेटर पर हैं, वो बिना वेंटिलेटर के जीवित नहीं रह सकते।
एक मरीज़ के वेंटिलेटर को हटाकर दूसरे मरीज़ को वेंटिलेटर नहीं दिया जा सकता।
पूछिए जाकर सरकार से कि वेंटिलेटर की कमी क्यों है।
पत्रकार बनिए। गिद्ध भरे पड़े हैं।