जिला मजिस्ट्रेट श्री सत्येंद्र कुमार आज राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में पोलिंग पार्टियों की रवानगी की व्यवस्था का जायज़ा लेते हुए।साथ में सामान्य प्रेक्षक श्री आर आर दामोर और पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह भी साथ में मौजूद रहे।@SpokespersonECI @BarabankiD
जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र-53 बाराबंकी (अनु.जाति) में दिनांक 20 मई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील की है।@ECISVEEP @ceoup @BarabankiD
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट श्री सत्येन्द्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह के साथ आज नवीन मंडी स्थल पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।@SpokespersonECI @BarabankiD @ceoup @UPGovt
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार ने आज जीआईसी ऑडिटोरियम में मतदान कार्मिकों के चल रहे द्वितीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कार्मिकों को संबोधित किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।@SpokespersonECI @ceoup @BarabankiD
चुनाव प्रेक्षक श्री आर.आर. दामोर की अध्यक्षता में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट श्री सत्येंद्र कुमार द्वारा आज विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों /चुनाव अभिकर्ताओं के समक्ष विधानसभाओं में बूथवार ईवीएम के सेकेंड रेण्डमाइजेशन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई।@ceoup
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जनपद बाराबंकी में मतदान प्रतिशत और अधिक बढ़ाने के लिए जनेस्मा कॉलेज में आयोजित 'युवा संवाद - विशेष कार्यक्रम' में "रंग जमेंगे, मतदान करेंगे" गीत का किया गया विमोचन।@ECISVEEP @BarabankiD @ceoup @SpokespersonECI
जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार ने आज एसपी श्री दिनेश कुमार सिंह के साथ नवीन मंडी पहुंचकर ईवीएम मशीनों की कमिश्निंग, स्ट्रांग रूम तथा मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा, सीसीटीवी की निगरानी में होंगे निर्वाचन से जुड़े सभी कार्य।@ceoup
लो.स.सा.नि.2024 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार ने आज पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार के साथ जीजीआईसी में पोस्टल बैलट से मतदान हेतु स्थापित किए गए सुविधा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।@BarabankiD
@ceoup
लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत प्रेक्षक श्री अतुल रामदास गोखे की अध्यक्षता में व्यय अनुवीक्षण की हुई बैठक में उन्होंने कहा कि समस्त प्रत्याशी अपने-अपने व्यय लेखा को मेंटेन करते रहें और व्यय के लिए सभी भुगतान केवल अकाउंट पेयी चेक के द्वारा किए जाएं।@ceoup
ज़िलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर आज दरहरा मोड़, ग्राम भवनियापुर खेवली टेमा ,ग्राम मुरलीगंज, ग्राम टेकुआ, ख़ाला,ग्राम दरगापुर, मरकामऊ, ग्राम बराती का पुरवा में दबिश दी गयी, दबिश के दौरान 02 अभियोग पंजीकृत करते हुए लगभग 24 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 के मद्देनज़र, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2 (रामसनेही घाट) की टीम बाराबंकी-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर अहमदपुर चौकी पुलिस टीम के साथ रोड चेकिंग करते हुए। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में पड़ने वाली आबकारी दुकानों का भी गहन निरीक्षण किया गया।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की प्रक्रिया के अंतर्गत सामान्य प्रेक्षक श्री आर.आर.दामोर की उपस्थिति में सोमवार को विभिन्न राजनैतिक दलों, निर्दलीय प्रत्याशियों के स्वीकृत आवेदनों के सापेक्ष चुनाव चिन्ह का आवंटन कर आवश्यक सूचनायें प्रदान की गई।@ceoup @ECISVEEP
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की प्रक्रिया के अंतर्गत आज जनपद के प्राथमिक विद्यालय हेमा पुरवा में शिक्षक अभिभावक मीटिंग एवम मतदाता जागरूकता अभियान मे छोटे छोटे बच्चो द्वारा अपनी माताओं के हाथो में मतदान से संबंधित स्लोगन मेंहदी से लिखे गए एवम उन्हें जागरूक किया गया।@ceoup
लोकसभा सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया के अंतर्गत आज स्वीप गतिविधियो में के.एन.एस. मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ में मतदाता जागरूकता अभियान के नेशनल फिटनेस डे कार्यक्रम में युवाओं द्वारा 20 जंपिंग जैक, 5 रस्सी एक्टिविटी, 2024 पुशअप किया गया।@ceoup @UPGovt
लोकसभा सामान्य निर्वाचन निर्वाचन-2024 की प्रक्रिया के अंतर्गत प्रेक्षक श्री आर.आर.दमोर की उपस्थिति में जिला मजिस्ट्रेट श्री सत्येंद्र कुमार के निर्देशन में मतदान कार्मिकों तथा माइक्रो ऑबजर्वर का द्वितीय रैण्डमाइजेशन कराया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए गए।@ceoup