आज आए यूपी टेट के परिणाम से साबित हो गया कि वरिष्ठ शिक्षकों में आज भी अपने सम्मान को बचाये रखने की हिम्मत और ताकत दोनों है। हम शिक्षक हमेशा काबिल थे हैं और रहेंगे 😊😊
#NoTetBeforeRteAct
जो व्यवस्था देश के किसी कर्मचारी,अधिकारी या न्यायाधीश पर लागू नहीं है वो देश के बेसिक शिक्षकों पर लागू करना देश के 25 लाख शिक्षकों एवं उनके करोड़ों परिजनों के साथ अन्याय है ।
#बिना_परीक्षा_माननीय_सुप्रीम_कोर्ट_में5_नये_जज_नियुक्त
Law के क्षेत्र में प्रोफेशनल डिग्री LLB लेकर वकील बनते हैं ।इसी प्रकार स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में प्रोफेशनल डिग्री बी एड या बीटीसी लेकर शिक्षक बनते हैं ।
simple एलएलबी की डिग्री लेकर बने अधिवक्ता बिना किसी परीक्षा के केवल अनुभव के आधार पर हाईकोर्ट के माननीय जस्टिस ,फिर चीफ जस्टिस ,सुप्रीम कोर्ट के मा जस्टिस और फिर सुप्रीम कोर्ट के chief justice तक बन सकते हैं।
लेकिन बी एड या बीटीसी की डिग्री या डिप्लोमा लेकर बने शिक्षक को नियुक्ति के 25-30 वर्षों बाद प्रमोशन तो दूर नौकरी में बने रहने के लिए भी नई परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी और सफल न होने पर नौकरी से निकाल दिये जाएँगे ।क्या यह न्याय है?
हम माननीय प्रधानमन्त्री जी से अनुरोध करेंगे कि देश के 25 लाख शिक्षकों के साथ हो रहे इस अन्याय का संज्ञान लें और एनसीटीई द्वारा 23 August 2010 में निर्धारित योग्यता को आरटीई में सम्मिलित करने की कृपा करें ।🙏
@narendramodi@AmitShah@rajnathsingh@RahulGandhi@dpradhanbjp@myogiadityanath
भारत सरकार से विनम्र अनुरोध है देश का शिक्षक माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय से मानसिक अवसाद मे हो शीघ्र न्यायोचित निर्णय न लिया गया तो ,परिणाम देशहित मे नही होगे
@DrDCSHARMAUPPSS@bstvlive@narendramodi@AmitShah
#इति_सिद्धम
वे अपने लिये संसद के बनाये क़ानून को भी नहीं मानेंगे ,क्योंकि उनको न्यायिक स्वतन्त्रता चाहिये ।
बिना किसी परीक्षा में सम्मिलित हुए केवल अनुभव और सिफारिश के आधार पर नियुक्ति और प्रमोशन लेते रहेंगे ।
आप पर वे नियम थोपे जाएँगे जो संसद ने आपके लिए बनाए ही नहीं हैं
2017 के संशोधन सहित आरटीई में कहीं टेट का उल्लेख नहीं है आरटीई के 23(1) के द्वारा प्रदत्त शक्ति से एनसीटीई ने 23 August 2010 को minimum qualification परिभाषित की है जोकि नियुक्ति वर्षों के अनुसार with tet और without tet है लेकिन माननीय जी ने minimum qualification को TET लिख दिया तो लिख दिया ।
आपको नियुक्ति हेतु निर्धारित परीक्षा उत्तीर्ण करने के नियुक्त होने के 20-25 वर्षों बाद भी परीक्षा में बैठायेंगे ।
अनुभव के आधार पर पदोन्नति तो दूर नौकरी (उस नौकरी में जिसमें नियुक्ति की प्रक्रिया में कोई दोष या आपत्ति नहीं है)में भी आप नहीं रहेंगे ।20-25 lakhलाख शिक्षकों की नौकरी जाये तो जाये उन पर कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता।
हमने सदैव कहा कि रास्ता संसद से निकलेगा ।इसलिए अब minimum qualification को parliament से define कराने हेतु आगे बढ़ेंगे ।
@narendramodi@AmitShah@dpradhanbjp@myogiadityanath
दिल्ली
➡रामलीला मैदान में शिक्षकों की रैली
➡टीईटी के खिलाफ शिक्षकों की रैली
➡देशभर के शिक्षक दिल्ली में इकट्ठा
➡सभी शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य
➡SC के फैसले का विरोध कर रहे शिक्षक
#TeachersProtest#DelhiRally#TETOpposition
प्रिय शिक्षक साथियों,
समय कभी-कभी हमें ऐसे मोड़ पर खड़ा कर देता है जहाँ चुप रहना भी अन्याय को स्वीकार करना होता है। आज वही समय हमारे सामने खड़ा है।
04 अप्रैल 2026 को रामलीला मैदान, दिल्ली में होने वाली यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि हमारे स्वाभिमान, हमारे अधिकार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है।
साथियों, इतिहास गवाह है कि जब-जब शिक्षक एकजुट होकर सड़कों पर उतरे हैं, तब-तब व्यवस्था को झुकना पड़ा है। अगर हम आज घरों में बैठकर केवल चर्चा करते रहेंगे, तो हमारी आवाज़ कभी दिल्ली की दीवारों तक नहीं पहुंचेगी। लेकिन अगर हम लाखों की संख्या में रामलीला मैदान पहुंचेंगे,तो हमारी एक-एक आवाज़ सरकार को सुननी ही पड़ेगी।
यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति, एक जिले या एक संगठन की नहीं है, यह पूरे शिक्षक समाज के सम्मान की लड़ाई है।
हमारी उपस्थिति ही हमारी ताकत है, और यही ताकत इस आंदोलन को सफलता तक पहुँचाएगी।
इसलिए आप सभी शिक्षक एवं शिक्षिका साथियों से भावनात्मक अपील है कि
04 अप्रैल 2026 को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनें।
याद रखिए —
“संघर्ष के समय सिर गिने जाते हैं, बहाने नहीं।”
आइए, हम सब मिलकर यह साबित कर दें कि शिक्षक समाज अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना जानता है।
रामलीला मैदान, दिल्ली में मिलते हैं।
संघर्ष जारी रहेगा… ✊
@aajtak@AmarUjalaNews@basicshiksha_up@BJP4UP@DainikBhaskar@bstvlive@DrDCSHARMAUPPSS@INCIndia@JagranNews@mediacellsp@narendramodi@myogiadityanath@news24tvchannel@RahulGandhi@UPPSS1921 @TFI_2025 @ANI