मैं सुरेन्द्र जायसवाल (RTI Activist)
जनहित के मुद्दों परRTIके माध्यम से सक्रिय हूँ मेरा उद्देश्य हैभ्रष्टाचार के खिलाफआवाज उठाना और सबको उनकाऔरअपनाअधिकार पाना
मध्य प्रदेश की हाई-प्रोफाइल राज्यसभा सीट।
कांग्रेस की तरफ से आलाकमान की पसंद -मीनाक्षी नटराजन उम्मीदवार।
पार्टी के अंदर तमाम तरह की चर्चाएं।
फिर क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए विधायकों को बैंगलोर ले जाने की बात होती है। जहाज में विधायक सवार।
मीडिया में तमाम तरह की बयानबाजी।
लेकिन इन सबका क्लाइमैक्स ऐसा निकला, जैसा शायद किसी ने नहीं सोचा था।
मीनाक्षी नटराजन का उम्मीदवारी का पर्चा ही खारिज हो गया।
कारण शायद यह बताया जा रहा है कि किसी केस से संबंधित जानकारी उन्होंने पर्चे में नहीं दी थी।
मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी रद्द होने के मामले को लेकर देर रात कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई नहीं होने के कारण सभी नेता ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने हॉर्मूज स्ट्रेट के ऊपर गश्त कर रहे अमेरिकी Apache हेलिकॉप्टर को मार गिराया है।
हेलिकॉप्टर में मौजूद दोनों पायलट सुरक्षित हैं
ट्रंप ने साफ कहा है कि अमेरिका को इस हमले का जवाब देना ही होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक देश की सेवा करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
पंडित नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक, यानी करीब 12 साल और 14 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे थे। अब नरेंद्र मोदी इस रिकॉर्ड को पार कर चुके हैं।
ऐसे समय में, जब गठबंधन से लेकर तमाम तरह की राजनीतिक जटिलताएं पहले से कहीं ज्यादा हैं, यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
आज इस मौके पर उनके समर्थकों के साथ-साथ उनके आलोचकों और राजनीतिक विरोधियों के मन में भी यह सवाल जरूर होगा कि क्या पीएम मोदी पंडित नेहरू के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बने रहने का रिकॉर्ड भी तोड़ पाएंगे।
ऐसा करने के लिए उन्हें अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करना होगा, जिसमें अभी लगभग 3 साल बाकी हैं। और अगर 2029 के चुनावों में जीतकर वह दोबारा प्रधानमंत्री बनते हैं, और कम-से-कम मार्च-अप्रैल 2031 तक इस पद पर बने रहते हैं, तब वह उस रिकॉर्ड को भी पार कर सकते हैं।
TMC फिलहाल भारतीय राजनीति में एक केस स्टडी बनी हुई है। राजनीति में जितनी संभावनाएं हो सकती हैं, वो लगभग सबकुछ एक साथ घटित हो रहा है... पार्टी में बड़े पैमाने पर विद्रोह और विश्वासघात के बाद कांग्रेस में विलय की खबरें हैं।
ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत सरकार ने आधिकारिक बयान जारी किया है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, जहाज पर मौजूद 24 भारतीय क्रू मेंबर्स में से अब तक 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 3 भारतीय अभी लापता बताए जा रहे हैं।
भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं और यह जारी क्षेत्रीय संघर्ष का सीधा परिणाम हैं।
खबर यह भी है कि इस मामले में भारत ने अमेरिका के एक राजनयिक को तलब किया है।