भगवान बिरसा मुंडा जी ने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी जन्म-जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के पावन अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
#JanjatiyaGauravDiwas
बुंदेलखंड की ऐतिहासिक धरा झांसी के सुदर्शन गार्डन में गरोठा एवं मऊरानीपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई।
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उनके विचारों, सुझावों एवं क्षेत्रीय अनुभवों को सुना। हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति है और कार्यकर्ता एक-एक विचार संगठन को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करता है।
#Jhansi #Garotha #Mauranipur #BJP4UP
#Mission2027 #UttarPradesh
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ! ❤️
भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्ते का यह पावन पर्व आपके जीवन में स्नेह और खुशियाँ बनाए रखे। यह अनमोल रिश्ता सदैव प्रेम और विश्वास के साथ मजबूत बना रहे।
वाराणसी महानगर भाजपा उपाध्यक्ष श्री राहुल सिंह जी के पूज्य पिताजी श्री राघवेंद्र सिंह जी एवं विधानसभा प्रभारी श्री चाणक्य त्रिपाठी जी की पूज्य माताजी श्रीमती शांति त्रिपाठी जी के निधन पर उनके आवास पहुँचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
श्री काशी विश्वनाथ धाम में दीपावली पर्व पर भक्ति और आस्था का दिव्य उत्सव
वाराणसी। प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास का वातावरण रहा। देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में दीपावली का पर्व विशेष आध्यात्मिक महत्त्व रखता है। इस पावन अवसर पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा।
दीपावली का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का संदेश देता है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से समस्त देशवासियों एवं श्रद्धालुओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं तथा सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।
#Diwali2026 #kashi #vishwanathdham #sanatan #babavishwanath
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के माननीय कुलपति मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन जी ने शिष्टाचार भेंट की।
धन, वैभव, सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य के पावन पर्व धनतेरस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान धन्वंतरि एवं माता लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि सदैव बनी रहे।
शुभ धनतेरस! 🙏✨
दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री @gupta_rekha जी ने दिल्ली स्थित आवास पर आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
साथ ही, राजधानी दिल्ली के विकास, जनकल्याण और नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में हो रहे प्रयासों पर भी सार्थक चर्चा हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी की अध्यक्षता में गोरखपुर सर्किट हाउस में आयोजित भाजपा उत्तर प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में प्रदेश प्रभारी श्री @TawdeVinod जी के साथ सहभागिता की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath , प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary जी, उप मुख्यमंत्री श्री @kpmaurya1 जी एवं श्री @brajeshpathakup जी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल जी एवं सभी सब सह-प्रभारी की उपस्थिति रही।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं बूथ सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत एवं महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ।
#BJP4UP #UPWithBJP #Gorakhpur
कानपुर में बृजेन्द्र स्वरूप पार्क से मोतीझील तक आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विशाल पदयात्रा में सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
इस दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री ब्रजेश पाठक जी, क्षेत्रीय प्रभारी श्री शंकर लाल लोधी जी एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री रामकिशोर साहू जी और सभी जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
भारत लोकतंत्र की जननी है। दशकों के अथक परिश्रम से भारत निर्वाचन आयोग ने विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान और विश्वसनीयता स्थापित की है। लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित INDI गठबंधन के नेता राजनीतिक हताशा में संवैधानिक संस्थाओं की साख पर प्रहार कर रहे हैं और जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
ऐसे हर राजनीतिक दुष्प्रचार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा पर प्रहार का माकूल जवाब दिया जाएगा। दो टूक संदेश है—न झुकेंगे, न रुकेंगे और लोकतंत्र की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ करने वालों को बार-बार जवाब देंगे।
#SaveDemocracyRemoveAnarchy
भाजपा केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बैजयंत पांडा जी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री गजेन्द्र पटेल जी के साथ विभिन्न प्रदेशों से आए भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं के विचारों, सुझावों एवं संगठनात्मक अनुभवों को जाना तथा विभिन्न क्षेत्रों में संगठन को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर सार्थक चर्चा हुई।
कार्यकर्ताओं के अनुभव, सुझाव और संगठन के प्रति उनका समर्पण संगठन की कार्यशैली को और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यकर्ताओं से प्राप्त विचार संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सदैव उपयोगी होते हैं।
#BJP4INDIA #Delhi
@Sammafication No not yet my passport is still in mumbai vfs is saying they have submitted passport to bluedart and bluedart says they have not recieved.