@dvvnlmathura1@dvvnlhq महोदय अनुरोध सहित अवगत कराना है कि मैं पुरानी तहसील छाता मथुरा का निवासी हूँ और मेरा कनेक्शन संख्या 8353236000 है|मेरे घर आज सुबह से बिजली नहीं आ रही है और मेरे द्वारा शिकायत करने पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है| @CMOfficeUP
उक्त पोस्ट में विद्यालय की वास्तविक स्थिति को पूर्ण रूप से प्रस्तुत नहीं किया गया है। तथ्य निम्नवत हैं—
संबंधित विद्यालय का खंड शिक्षा अधिकारी एवं नगर शिक्षा अधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण में विद्यालय में पठन-पाठन संचालित पाया गया तथा बच्चों को मध्याह्न भोजन नियमित एवं समय से उपलब्ध कराया जा रहा है। भोजन अधिकृत NGO के माध्यम से विद्यालय में आपूर्ति किया जाता है; विद्यालय में उपलब्ध रसोई का उपयोग आवश्यकतानुसार उक्त भोजन को गर्म करने हेतु किया जाता है। अतः भोजन बाहर से आने का तथ्य अपने-आप में किसी अनियमितता का द्योतक नहीं है।
विद्यालय में बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय उपलब्ध हैं। इनमें एक शौचालय क्रियाशील एवं स्वच्छ अवस्था में पाया गया, जबकि दूसरे को उपयोग योग्य बनाने की कार्यवाही की जा रही है।
वीडियो में प्रदर्शित जर्जर कक्षा-कक्षों का वर्तमान में बच्चों के पठन-पाठन हेतु उपयोग नहीं किया जा रहा है। शासनादेश के अनुसार इनके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रचलित है। विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष के निर्माण हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 में नवीन भवन स्वीकृत हो चुका है तथा धनराशि प्राप्त होने पर निर्माण/पुनर्निर्माण की कार्यवाही की जाएगी। परिसर में चल रहे कार्य पूर्ण होने के उपरांत विद्यालय प्रांगण की समुचित साफ-सफाई भी कराई जाएगी।
FIR के संबंध में भी यह स्पष्ट किया जाना आवश्यक है कि अभिलेख के अनुसार FIR विद्यालय का वीडियो बनाने अथवा विद्यालय की कमियां इंगित करने मात्र के कारण दर्ज नहीं की गई है। थाना हाथरस कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 0375/2026 में आरोप सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ कथित रूप से गलत/भ्रामक सूचना प्रसारित कर जनता को गुमराह करने एवं शिक्षा विभाग की छवि धूमिल करने से संबंधित हैं। प्रकरण में धारा 353(1)(b) BNS एवं धारा 66D IT Act अंकित हैं तथा विवेचना प्रचलित है। आरोपों की सत्यता का निर्धारण विवेचना के आधार पर विधि के अनुसार होगा।
प्रशासन द्वारा विद्यालयों में कमियां इंगित किए जाने अथवा जनहित के विषय उठाए जाने पर किसी प्रकार की आपत्ति का प्रश्न नहीं है। प्राप्त प्रत्येक तथ्य/शिकायत का परीक्षण कराया जाता है और जहां सुधार अपेक्षित होता है, वहां आवश्यक कार्यवाही भी की जाती है।
@dvvnlhathras@UPPCLLKO@DVVNL_Care विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय तक ही बाधित रहने की बात कही गई थी, लेकिन तय अवधि समाप्त होने के बाद भी आपूर्ति सुचारू नहीं की गई है|
दुर्भाग्यवश यह स्थिति लगभग हर बार देखने को मिलती है कि बिजली निर्धारित समय से काफी पहले काट दी जाती है और निर्धारित समय के काफी बाद बहाल की जाती है।
@dvvnlhathras@UPPCLLKO@DVVNL_Care हाथरस में तय अवधि समाप्त होने के बाद भी बिजली बहाल नहीं हुई। हर बार तय समय से पहले कटौती और काफी देर बाद आपूर्ति होती है। आमजन परेशान हैं। कृपया तत्काल संज्ञान लें।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पतालों की व्यवस्थाओं तथा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर जिला अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध दवाओं की सूची प्रदर्शित करने वाले बोर्ड लगाने तथा दवाओं की उपलब्धता प्रतिदिन अद्यतन किये जाने के निर्देश दिए, जिससे मरीजों को पारदर्शी एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।
@UPGovt@CMOfficeUP@myogioffice@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@dm_hathras@CDOHathras
#Hathras #DistrictHealthCommittee #HealthServices #NHMUP #GoodGovernance
“आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद हाथरस से 12 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु चयनित आपदा मित्रों/स्वयंसेवकों के दल को जिलाधिकारी श्री अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर एस.डी.आर.एफ. प्रशिक्षण केन्द्र, लखनऊ के लिए रवाना किया।”
#AapdaMitra#आपदा_मित्र
#DisasterManagement
#SDRF
#Hathras
#UPReady
#DisasterPreparedness
#SafeUP
@CMOfficeUP@UPGovt@UPPolice@UPSDRF@ndmaindia@dm_hathras
सी०एम० डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों में खराब रैंकिंग वाले विभागों की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित अधिकारियों को रैंकिंग में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए।
#CMDashboard#VikasKarya#ReviewMeeting #DistrictAdministration #GoodGovernance #PerformanceReview #Hathras #UPGovt
@UPGovt@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovtOfficial@dm_hathras
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#RoadSafety#TrafficRules #DistrictAdministration #PublicSafety #Hathras #UPGovt
@myogiadityanath@UPGovt@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovtOfficial@dm_hathras
जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं अभियोजन कार्यों की समीक्षा हेतु नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर मैकेनिज्म (NCORD) समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अभियोजन अधिकारियों को आपराधिक मामलों में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
#LawAndOrder #NCORD #Prosecution #DistrictAdministration #GoodGovernance #UPGovt #Hathras
@myogiadityanath@UPGovt@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovtOfficial@DM_Hathras
77वें उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस (थीम: विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत) के अवसर पर सेठ फूचचंद बागला महाविद्यालय परिसर में “उत्तर प्रदेश दिवस” एवं “राष्ट्रीय बालिका दिवस” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा0 अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) उ0प्र0 राज्य महिला आयोग डॉ0 बबीता सिंह चौहान ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 अध्यक्ष राज्य महिला आयोग, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय, मा0 विधायक सिकंदराराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, मा0 विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा तथा मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।
#UttarPradeshDiwas2026 #UPDiwas
#MilletsMovement #ODOP #VocalForLocal
#WomenLedDevelopment #JanBhagidari
#DigitalUP #DevelopedUP #CulturalUP
#उत्तरप्रदेशदिवस
#UPDay2026
#शासन_की_मंशा
#हाथरस
#PCBaglaDegreeCollege
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@dm_hathras