राशन कार्ड में सदस्य जोड़ना हो, हटाना हो या किसी जानकारी में बदलाव करवाना हो, तो अब अपनी जरूरत के अनुसार अन्न सहायता के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
सही विकल्प चुनकर अपनी शिकायत दर्ज करें और राशन कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी को अपडेट कराने की प्रक्रिया शुरू करें।
#DFPD
पहले किसी लड़की को ‘कॉल गर्ल’ और ‘प्रॉस्टिट्यूट’ बोलो, न्यूज़ चलाओ; जब विरोध किया जाये तो ‘सॉरी’ बोल दो! तमाशा बना दिये हो?
तुम्हारी इस ‘फेक न्यूज़’ और बड़ी दलाली पाने की कोशिश ने मेरी क्या मानसिक हालत कर दी है इसका अंदाज़ा है तुमको?
कोर्ट में मुलाक़ात होगी. मुझे न्याय चाहिये माफ़ी नहीं.
@ABPNews
दाखिल-खारिज, पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निर्विवाद राजस्व मामलों का निस्तारण अधिकतम 15 दिन में किया जाए और प्रत्येक तहसील में लंबित प्रकरणों की सूची सार्वजनिक की जाए। निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा न होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज एवं विवेकानंद निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भावपूर, शिवगढ़, सोरांव के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 26.9.2026 को प्रातः 10:00 बजे से विवेकानंद निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भावापुर, शिवगढ़, सोरांव, प्रयागराज परिसर में एक दिवसीय रोजगार महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 23 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा लगभग 3300 से अधिक पदों पर सीधे भर्ती की जानी है, जिसमें वेतन मान रुपया 10000 से 30000 तक दिया जाएगा। उक्त रोजगार मेले में हाई स्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा,पॉलिटेक्निक, बीई, बीबीए, बीटेक, एमबीए उत्तीर्ण आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इस रोजगार मेले में अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल https://t.co/Y1Nzo6BpVT पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की छाया पति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी व्यक्तियों से संबंधित विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। इस मेले में प्रतिभाग करने हेतु यात्रा भत्ता देय नहीं है I
@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@UPGovt@CdoPrayagraj@InfoDeptUP
ऑनलाइन खरीदारी में सामान समय पर न मिले या खराब/गलत मिले, तो परेशान न हों। अपने अधिकार जानें और शिकायत के समाधान के लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन 1915 पर कॉल करें या 8800001915 पर WhatsApp करें।
~ @jagograhakjago द्वारा जनहित में जारी।
🚀 प्रतापगढ़ के युवाओं के लिए Blinkit में रोजगार का शानदार अवसर!
क्या आप भी अच्छी नौकरी की तलाश में हैं? तो Blinkit में 200 पदों पर भर्ती के इस अवसर का लाभ उठाइए। 💼
📍 जनपद: प्रतापगढ़
🏢 कंपनी: Blinkit
💼 रिक्त पद: 200
💰 वेतन: ₹22,000/- प्रतिमाह तक
🎓 योग्यता: हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक
👤 आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
💻 रोजगार मेला: ऑनलाइन
📅 अवधि: 08 सितम्बर से 14 सितम्बर 2026
सबसे खास बात—घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर अपने करियर की नई शुरुआत कर सकते हैं। ✨
🌐 https://t.co/Ke3Wj9PyBF
📞 टोल-फ्री हेल्पलाइन: 155330
🔗 https://t.co/2NEh76PxaK
देर न करें, आज ही पंजीकरण करें और रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएँ!
@myogiadityanath@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@AnilRajbharbjp@MannuKori@NehaPrakashIAS
#DirectorateOfEmployment #RojgaarMela #RojgaarSangam #UPRojgarMission #Pratapgarh #BlinkitJobs #JobOpportunity #OnlineRojgaarMela #EmploymentOpportunity #UPGovt
जर्मनी में करियर बनाने का शानदार अवसर! ✈️💼
सेवायोजन निदेशालय, उत्तर प्रदेश की पहल के तहत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में German Language Training Programme का आयोजन किया जा रहा है।
📚 A1 से B2 स्तर तक जर्मन भाषा प्रशिक्षण
⏱️ अवधि: 3–4 महीने
🏫 प्रशिक्षण: विश्वविद्यालय परिसर में एवं ऑनलाइन
🎯 उद्देश्य: जर्मनी में रोजगार के अवसरों के लिए युवाओं को तैयार करना
🍽️ Fooding & Lodging: अभ्यर्थियों को स्वयं व्यवस्था करनी होगी
💰 Security Deposit: ₹5,000 — Certification के बाद वापस किया जाएगा
🚀 Batch जल्द शुरू होगा!
🌍 जर्मन भाषा सीखें और अपने Global Career की ओर कदम बढ़ाएं।
📲 अधिक जानकारी हेतु WhatsApp: 9278068826
🔗 Rojgaar Sangam: https://t.co/Ke3Wj9P0M7
📞 हेल्पलाइन: 155330
🔗 हमसे जुड़ें: https://t.co/LnTI1q8uP5
#DirectorateOfEmployment #UPRojgarMission #GermanLanguage #GermanyJobs #OverseasEmployment #SkillDevelopment #CareerOpportunity #GlobalCareer #YouthEmpowerment #RojgaarSangam #UttarPradesh
लोन के लिए ना हों परेशान
LDA लाया है बेहतर समाधान
1 दिसम्बर, 2025 को लखनऊ विकास प्राधिकरण कार्यालय में लग रहा है लोन मेला, जहां एक ही स्थान पर मिलेगी ऑन-स्पॉट बैंक सहायता और तुरंत NOC व प्रतिस्पर्धात्मक ब्याज दरों पर लोन पाने का सुनहरा अवसर।
#LoanMela#HousingScheme #FCFSApartmens #Lucknow #LucknowProperties #LDA #LucknowDevelopmentAuthority #UttarPradesh
अब सभी श्रमिकों को न्यूनतम वेतन की गारंटी, 8 घंटे का काम, ओवरटाइम पर दोगुना वेतन और साल में फ्री हेल्थ चेक-अप की सुविधा मिलेगी।
साथ ही 180 दिनों पर वेतन सहित अवकाश, आवागमन दुर्घटना पर भी सुरक्षा और केवल 30 दिन काम पर बोनस का अधिकार सुनिश्चित किया गया है।
#ShramevJayate
मिशन शक्ति फेज 5 के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज, बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के तहत वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, मुख्य मंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 की जानकारी दी गई तथा इमरजेंसी नंबर 112 के बारे मे बताया गया व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गई। @ChiefSecyUP@InfoDeptUP@CMOfficeUP
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी आपूर्ति श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं समस्त अधिशासी अभियंताओं की उपस्थिति में बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशासनिक सहयोग और जनजागरूकता में वृद्धि एवं कार्य को प्राथमिकता के आधार पर सम्पादित कराने हेतु विभिन्न विभागों, आमजनमानस एवं अन्य प्रासंगिक माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराये जाने एवं अधिकाधिक पात्र उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सके, के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में मुख्य अभियंता विद्युत के द्वारा बताया गया कि ऐसे नेवर पेड उपभोक्ता जिनके संयोजन की तिथि 31.03.2025 अथवा इससे पूर्व है एवं एलएमबी-1 (घरेलू) अधिकतम 2 किलो वाट तक तथा एलएमबी-2 (वाणिज्यिक) 01 किलोवाट भार के अन्तर्गत आते है अथवा ऐसे लांग अनपेड उपभोक्ता, जिनके अन्तिम भुगतान की तिथि 31.03.2025 अथवा इससे पूर्व है, ऐसे उपभोक्ता विद्युत बिलों में तथा विद्युत चोरी के समस्त प्रकरणों में राजस्व निर्धारण में "बिजली बिल राहत योजना 2025-26" के अन्तर्गत दिनांक 01.12.2025 से 28.02 2026 तक योजना का लाभ उठा सकते है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता यदि बकाया बिल भुगतान करते है, तो सरचार्ज (ब्याज) में 100 प्रतिशत तथा मूलधन में अधिकतम 25 प्रतिशत तक छूट प्रदान की जायेगी। यह छूट तीन चरणों में लागू की जायेगी। प्रथम चरण में 01 दिसम्बर, 2025 से 31 दिसम्बर, 2025 तक एकमुश्त भुगतान पर मूल बकाया में 25 प्रतिशत छूट, द्वितीय चरण में 01 जनवरी, 2026 से 31 जनवरी, 2026 तक एकमुश्त भुगतान पर मूल बकाया में 20 प्रतिशत छूट तथा तृतीय चरण में 01 फरवरी, 2026 से 28 फरवरी, 2026 तक एकमुश्त भुगतान पर मूल बकाया में 15 प्रतिशत छूट प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि पिछला बकाया बिल रूपये 500 एवं 750 की आसान किश्तों में भर सकते है तथा विद्युत चोरी के मामलों में निर्धारित राजस्व में अधिकतम 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की गयी है। पात्र उपभोक्ता विभागीय खण्ड कार्यालय अथवा उपखण्ड कार्यालय अथवा कैश काउन्टर, UPPCL Consumer App, जन सेवा केन्द्र, Fintech प्रतिनिधि, मीटर रीडर एवं विभागीय Website www-uppcl-org के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण ओ०टी०पी० आधारित होगा जिसके लिए मोबाइल नं० देना आवश्यक होगा। पंजीकरण के पश्चात् भुगतान विभागीय खण्ड कार्यालय अथवा उपखण्ड कार्यालय अथवा Cash Counter- UPPCL Consumer App, जन सेवा केन्द्र, Fintech प्रतिनिधि, मीटर रीडर एवं विभागीय Website www-uppcl-org पर किया जा सकेगा।
मुख्य अभियन्ता (वि०), प्रयागराज क्षेत्र प्रयागराज ने बताया की योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत प्रदान करना और बिजली सेवाओं को अधिक पारदर्शी बनाना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत एकमुश्त भुगतान (OTS) करने पर 100% सरचार्ज की माफी तथा मूलधन में 25% तक की छूट प्रदान की जाएगी।
मुख्य अभियन्ता (वि०), प्रयागराज क्षेत्र प्रयागराज ने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ केवल सामान्य उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि ओवर बिलिंग और अंडर बिलिंग जैसी समस्याओं से जूझ रहे उपभोक्ताओं को भी बड़ी राहत दी जाएगी। ऐसे मामलों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि उपभोक्ता बिना किसी अव्यवस्था के सटीक बिल प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि राहत योजना में पंजीकरण प्रक्रिया को बेहद सरल और सुविधाजनक बनाया गया है। उपभोक्ता विभागीय वेबसाइट www-uppcl-org, संबंधित विद्युत कार्यालय, जन सेवा केंद्र (CSC) तथा विभाग के किसी भी कैश काउंटर के माध्यम से आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बहु-विकल्पीय व्यवस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ना और उन्हें समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराना है।
मुख्य अभियन्ता (वि०), प्रयागराज क्षेत्र प्रयागराज यह भी स्पष्ट किया कि योजना का लाभ केवल सामान्य उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं है. कलेक्शन एजेन्सी को भी पंजीकरण कराने तथा पूर्ण भुगतान पर प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। योजना के अन्तर्गत पंजीकृत नेवर पेड व लॉन्ग अनपेड विद्युत उपभोक्ताओं से कलेक्शन एजेन्सी द्वारा बकाया धनराशि का पंजीकरण कराने पर रु 100 प्रति पंजीकरण एवं पूर्ण भुगतान प्राप्त करने पर बाद प्राप्त धनराशि का 5 प्रतिशत (पांच प्रतिशत) की प्रोत्साहन धनराशि दी जायेगी। कलेक्शन एजेन्सी का अभिप्राय जनसेवा केन्द्र, विद्युत सखी, फिनटेक प्रतिनिधि एवं मीटर रीडर (बिलिंग एजेन्सी) से है।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
सीएससी के माध्यम से जीवन प्रमाण...
सरकारी पेंशनधारक और ईपीएफओ पेंशनधारक अपने नजदीकी सीएससी के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) प्राप्त कर सकते हैं.
सेवा शुल्क ₹59/- कर सहित.
किसी भी प्रश्न के लिए, 14599 पर कॉल करें या [email protected] पर लिखें.
#CSC #DigitalIndia #JeevanPramaan #EPFO #LIC #Pensioners #DigitalLifeCertificate #DigitalInclusion #RuralEmpowerment
ये वही शातिर ठग हैं, जो प्रयागराज के नवाबगंज और आसपास के इलाके में ATM के अंदर कार्ड की अदला बदली करके लोगों को ठगते हैं। व्यापारी राकेश जी जैसे ही पैसा निकालने के लिए अंदर गए पीछे ये ये पहुंच गए। फिर ATM कार्ड बदला और वहीं से 20 हजार निकलते बने।
इस वीडियो को इन लड़कों का चेहरा साफ नजर आ रहा। इन्हें पहचानने की कोशिश करिए। पहचानना इसलिए जरूरी है ताकि बाकी लोगों को ऐसी ठगी से बचाया जा सके, और इन दोनों को इनके कर्म की ठीक ठाक सजा दिलवाई जा सके।
प्रिय @Uppolice@prayagraj_pol@igrangealld@ADGZonPrayagraj इससे क्लियर फुटेज नहीं मिलेगी। नवाबगंज थाने में भी अब ये CCTV फुटेज है। अब इन्हें किसी4भी सूरत में बक्शा नहीं जाना चाहिए।
LDA लेकर आ रहा है, आसान लोन पाने का सुनहरा अवसर!
1 दिसम्बर 2025 को LDA कार्यालय, विपिन खंड में मिलने वाला है एक ही स्थान पर ऑन-स्पॉट बैंक सहायता, तुरंत NOC, और प्रतिस्पर्धात्मक ब्याज दरों पर लोन पाने का मौका।
अनंत नगर, सरदार वल्लभ, पीएमएवाई जैसी आवासीय योजनाओं से लेकर व्यावसायिक संपत्तियों तक-हर आवश्यकता के लिए यहाँ उपलब्ध है सरल प्रक्रिया और भरोसेमंद लोन।
👉 अपनी पसंदीदा योजना चुनें
👉 दस्तावेज़ साथ लाएँ
👉 और पाएं तेज़, आसान व भरोसेमंद लोन सहायता एक दिन, एक स्थान -पूरा समाधान!
#LDALoanMela #LoanMela #LucknowDevelopmentAuthority #EasyLoans #HousingLoans @LucknowDivision
माननीय स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवींद्र जायसवाल जी ने रविवार को सर्किट हाउस,
प्रयागराज में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में किरायेदारी/पट्टा विलेखों पर 10 वर्ष तक प्रभार्य स्टाम्प शुल्क एवं रजिस्ट्रीकरण फीस में छूट के विषय में कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए कहा कि यह निर्णय प्रदेश की किरायेदारी व्यवस्था को सरल, सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। अब तक अधिकांश लोग अज्ञानतावश 100 रूपये के स्टाम्प पर मकान एवं दुकान के किराएनामे नोटरी करा लेते थे जोकि न्यायालय में उनके अधिकार को सिद्ध करने हेतु वैध नहीं होता था। इस व्यवस्था से किरायेदारी विलेखों की रजिस्ट्री बढ़ेगी, विवाद कम होंगे और नागरिकों को अनावश्यक कानूनी जटिलताओं से राहत मिलेगी।
प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आहूत कैबिनेट बैठक में प्रदेश में 10 वर्ष तक की अवधि के किरायेदारी/पट्टा विलेखों पर प्रभार्य स्टाम्प शुल्क एवं रजिस्ट्रीकरण फीस में बड़े स्तर पर छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इससे सेआम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और किरायेदारी व्यवस्था पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से लागू हो सकेगी।
मा० मंत्री जी ने बताया कि रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 के अनुसार एक वर्ष से अधिक अवधि वाले किरायेदारी विलेखों का रजिस्ट्रीकरण अनिवार्य है, जबकि व्यवहार में अधिकांश लीज विलेख या तो मौखिक होते हैं या रजिस्ट्री नहीं कराई जाती। अभी तक स्टाम्प अधिनियम की व्यवस्था के अनुसार किराएनामे पर तय औसत वार्षिक किराए के एवं अवधि के अनुसार शहरी क्षेत्र में 4% तथा ग्रामीण क्षेत्र में 2% स्टाम्प देय दिया होता है किन्तु 100 रुपए पर नोटरी कराने के कारण विभागीय अधिकारियों द्वारा की जाने वाली जांचों में ऐसे मामलों में स्टाम्प वाद दर्ज होते हैं तथा कमी स्टाम्प शुल्क की वसूली की जाती है। इस स्थिति को सुधारने तथा उत्तर प्रदेश नगरीय परिसर किरायेदारी विनियमन अधिनियम, 2021 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरकार ने यह राहतकारी कदम उठाया है।
उन्होंने बताया कि व्यापक जनहित में एक वर्ष तक के मानक किरायानामा विलेखों को प्रोत्साहित करने तथा 10 वर्ष तक की अवधि वाले किरायनामों की रजिस्ट्री सुनिश्चित करने के लिए स्टाम्प शुल्क और रजिस्ट्रीकरण फीस की अधिकतम सीमा तय की गई है। इससे किरायेदारों और भवन स्वामियों पर आर्थिक बोझ कम होगा तथा किरायानामा औपचारिक रूप से रजिस्टर्ड कराने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। औसत वार्षिक किराया अधिकतम 10 लाख रुपये तक की सीमा में आने वाले किरायानामा विलेखों पर यह छूट लागू होगी। साथ ही टोल संबंधी पट्टों एवं खनन पट्टों को इस राहत से मुक्त रखा गया है, क्योंकि इनमें राजस्व हानि की आशंका अधिक रहती है।
निर्धारित अधिकतम स्टाम्प शुल्क एवं रजिस्ट्रीकरण फीस (10 वर्ष तक के किरायानामा विलेखों पर लागू):
औसत वार्षिक किराया रुपये 2,00,000/- तक
• 01 वर्ष तक – स्टाम्प शुल्क 500 रुपए, रजिस्ट्री शुल्क ₹500
• 01–05 वर्ष – स्टाम्प शुल्क 1,500 रुपए, रजिस्ट्री शुल्क 1,500 रुपए
• 05–10 वर्ष – स्टाम्प शुल्क 2,000 रूपए, रजिस्ट्री शुल्क 2,000 रुपए
औसत वार्षिक किराया रुपये 2,00,001 से 6,00,000 तक
• 01 वर्ष तक – स्टाम्प शुल्क 1,500 रुपए, रजिस्ट्री शुल्क 1,500 रुपए
• 01–05 वर्ष – स्टाम्प शुल्क 4,500 रुपए, रजिस्ट्री शुल्क 4,500 रुपए
• 05–10 वर्ष – स्टाम्प शुल्क 7,500 रुपए, रजिस्ट्री शुल्क 7,500 रुपए
औसत वार्षिक किराया रुपये 6,00,001 से 10,00,000 तक
• 01 वर्ष तक – स्टाम्प शुल्क 2,500 रुपए, रजिस्ट्री शुल्क 2,500 रुपए
• 01–05 वर्ष – स्टाम्प शुल्क 6,000 रुपए, रजिस्ट्री शुल्क 6,000 रुपए
• 05–10 वर्ष – स्टाम्प शुल्क 10,000 रुपए, रजिस्ट्री शुल्क 10,000 रुपए
वार्ता के समय उप महानिरीक्षक निबंधन प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज श्री सुरेश त्रिपाठी, सहायक महानिरीक्षक निबंधन प्रयागराज श्री राकेश चन्द्र एवं प्रयागराज के समस्त उपनिबंधकगण भी उपस्थित रहे।
RJD ने सीतामढ़ी जिले की परिहार विधानसभा सीट से रितु जायसवाल का टिकट उड़ाकर स्मिता गुप्ता को टिकट दिया गया था लेकिन
परिहार विधानसभा सीट से रितु जायसवाल को 65455 और स्मिता गुप्ता को 48534 वोट मिले हैं, बीजेपी की गायत्री देवी ने यह सीट 17 हजार से जीत ली है।
परिहार सीट के जैसे बहुत सीटों पर RJD ने डिजर्विंग कैंडिडेट का टिकट उड़ाकर पैराशूट प्रत्याशी देकर अपनी ऐतिहासिक हार की कहानी खुद लिखी है।
बिहार के खेवनहार बीजेपी को यहाँ तक पहुँचने वाले @DilipJaiswalBJP जी के कुशल नेतृत्व एवं @narendramodi जी बिहार के जनता का जुड़ाव से यह संभव हुआ बधाई
#BJP4Bihar