केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी आज ग्वालियर में ICAI द्वारा आयोजित CFO फोरम ‘Elevate 2.0’ में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच वित्तीय क्षेत्र में नए विचारों और बेहतर कार्यप्रणाली को बढ़ावा देते हैं, जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने व विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहायक हैं।
ग्वालियर में हुए भीषण सड़क हादसे ने मन को अत्यंत व्यथित कर दिया है। इस हृदयविदारक घटना में प्रभावित परिवारों की पीड़ा शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।
जयारोग्य ट्रॉमा सेंटर, गुप्ता व परिवार अस्पताल पहुँचकर उपचाररत घायलों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही, उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे अकेले नहीं हैं।
घायलों के बेहतर उपचार और पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के सभी प्रयास किए गए हैं। इस संकट की घड़ी में परिजनों के साथ खड़े रहना और उन्हें हर जरूरी मदद सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अशोकनगर प्रवास के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी ने आज चंदेरी में जनसमस्याएँ सुनीं और उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।