इंसान की जान की कोई कीमत नहीं। लोग मर रहे हैं, मरने दो। कौन जिम्मेदार ? नीचे वालों को नाप दो। जांच बिठा दो। रिपोर्ट आएगी। रात गई, बात गई। सरकार और मीडिया दोनों के पास हजार काम हैं। ये घटना भी भुला दी जाएगी। दरअसल हमने किसी के दर्द को महसूस करना ही बंद कर दिया है। किसी की पीड़ा से हम दुखी नहीं होते। करुणा का भाव नहीं रहा। तकलीफ में बस वो हैं जिनका बेटा भाई बहन इस कांड में घुट घुटकर मरे। तो क्या कुछ बदलेगा ? नहीं। बस कुछ करवाई, SIT की जांच, निचले स्तर के कर्मियों का निलंबन। अरेस्टिंग। लेकिन ऐसी घटनाएं आगे न हो इस पर कोई सबक लिया ? नहीं। तो तैयार रहिए दूसरी वारदातों को कवर करने के लिए और सरकार अपने काम में लग जाएगी। ये न तब बदला था, न अब बदला है, और न आगे। मातम मनाइए उनके लिए जिनके घर के चिराग़ बुझ गए। हम आप ये तो कर ही सकते हैं।
https://t.co/U4ujryJuVf
लखनऊ
➡️शहीद स्मारक पर बन रही दुकानों को लेकर विवाद
➡️सिंचाई विभाग ने LDA को नोटिस जारी किया
➡️बिना NOC लखनऊ हाट निर्माण का आरोप
➡️गोमती के दाएं तटबंध के पास हो रहा निर्माण
➡️सिंचाई विभाग ने जमीन को नहर विभाग की भूमि बताया
➡️विभाग ने तत्काल निर्माण कार्य रोकने की चेतावनी दी
➡️LDA के निर्माण पर सिंचाई विभाग ने जताई आपत्ति
➡️पहले सरदार पटेल आवास योजना पर भी ठोका था दावा
#Lucknow #LDA #IrrigationDepartment @LkoDevAuthority
''कांग्रेस 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी,लोकसभा चुनाव के बाद गठबंधन की चर्चा नहीं,सीटों के बंटवारे की बातें लोगों की कल्पना हैं‘शीर्ष नेतृत्व ने सभी सीटों पर तैयारी के निर्देश दिए’ यूपी में कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी''
सांसद राकेश राठौर ने सपा पर तीखा हमला बोला
#Lucknow #Congress #RakeshRathore @rakeshrathorei
तमिलनाडु के राज्यपाल वही कर रहे हैं जिसके लिए राजभवन कुख्यात रहे हैं।
तमिल समाज ने विजय को चुना। विधायकों ने भी विजय को अपना नेता चुना। 108 जीत कर आए। बहुमत से 10 कम। कांग्रेस के 5 बाकी अन्य दलों के विधायक हैं जो लोकतांत्रिक सरकार के पक्ष में है। कोई और दल सरकार बनाने के लिए सामने भी नहीं आया। उसके बाद भी विजय को सरकार बनाने से रोकने की राज्यपाल की कोशिश तमिल भावनाओं को आहत करती है। तमिलियन अपनी सरकार चाहते हैं। जिसे सिद्ध करने का इन्हें पूरा अधिकार है। लेकिन लुका छिपी का ये खेल राजभवन की गरिमा के विपरीत है। जनादेश में तमिलियन ने परिवर्तन तय किया है। तो राजभवन को किस बात पर आपत्ति है। राजभवन के अभी के आचरण से हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा मिल रहा है। रिसॉर्ट पॉलिटिक्स से लेकर विधायक के लापता होने के मामले आ रहे हैं। ये संगठित अराजकता को बढ़ावा देना है। अब भी वक्त है राज्यपाल को चाहिए कि विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करे और वो सदन में तत्काल अपना बहुमत साबित करे। तमिलियन समाज की। भावनाओं का सम्मान होना चाहिए।
@TVKVijayHQ@lokbhavan_tn
@rajbhavan_tn
@mkstalin@CMOTamilnadu@arivalayam@thirumaofficial@AIADMKOfficial@EPSTamilNadu@INCTamilNadu@CPItnOfficial
लखनऊ : नगर निगम के बाहर सपा का प्रदर्शन
➡MLA रविदास मेहरोत्रा कई पार्षद मौजूद
➡सपा नेता, कार्यकर्ता पहुंचे नगर निगम ऑफिस
➡भारी पुलिस फोर्स नगर निगम मुख्यालय पर तैनात
➡हाउस टैक्स, सीवर टैक्स मनमानी पर प्रदर्शन
➡नगर निगम मुख्यालय में सड़क पर बैठे सपाई
➡सड़क से सदन तक विरोध प्रदर्शन का एलान
#Lucknow #SPProtest #UttarPradesh @samajwadiparty
वक्त हालात जज़्बात बदल के जिसने पूरा निज़ाम बदल डाला.... अपने नाम की ताबीर सच कर जिसने अपनी जिंदगी में उतारा... है नाम उनका वीरेंद्र जिसका मतलब है *अमीरों सालार* (योद्धाओं का मुख्या वीरों का वीर)
भारत समाचार का नेशनल हेड बनने की ढेर सारी बधाई @Virendrauptv सर आपको
लखनऊ: लखनऊ में गैस एजेंसियों में भारी भीड़
➡LPG सिलेंडर की किल्लत के चलते भीड़
➡एक सप्ताह से बुकिंग लेकिन डिलेवरी नहीं
➡भारत, इंडियन गैस एजेंसी में सर्वर ठप
➡1500-2000 में सिलेंडर की कालाबाजारी
➡एक दिन में 500 से ज्यादा बुकिंग आ रही
#Lucknow@AdminLKO
होली के मौके पर हर बार की तरह @Virendrauptv सर ने आशीर्वाद दिया त्यौहार के मौके पर सर का अपनापन स्नेह जो मिलता है उसका हम सभी रिपोर्टरों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है.. आपका आशीर्वाद सदैव बना रहे
Happy Holi
लखनऊ
विधानसभा का घेराव करने निकले कांग्रेसी
➡ लखनऊ में कांग्रेस पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
➡ अजय राय, अविनाश पांडे पुलिस हिरासत में
➡ आराधना मोना को पुलिस ने हिरासत में लिया
➡ पुलिस, कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का-मुक्की
➡ कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया
➡ हम शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे- केएल शर्मा
➡ हम आगे भी आवाज उठाते रहेंगे- केएल शर्मा
➡ कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के पास पुलिस ने रोका
#Lucknow @KLSharmaINC
लखनऊ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बयान
''पहले के बजट का पैसा खर्च नहीं हुआ,फिर लाखों, करोड़ों का बजट पेश किया,आखिर बजट का पैसा जा कहां रहा है,मनरेगा को पूरी तरह बर्बाद कर दिया.''
@kashikirai@INCUttarPradesh#Budget2026#UPBudget#UttarPradesh
World Economic Forum 2026, दावोस स्विट्जरलैंड। भारत की प्रभावशाली मौजूदगी और उत्तर प्रदेश की चर्चित FDI पॉलिसी। जटिल भू राजनीतिक परिस्थितियों के बीच इस पर दावोस से निकला एजेंडा नए वर्ल्ड ऑर्डर को तय करेगा। शामिल होइए खास कवरेज भारत समाचार की। @wef#Davos#WEF26
लखनऊ
➡जाम से निजात के लिए ग्रीन कॉरिडोर
➡निर्माणाधीन ग्रीन कॉरिडोर में दो अड़चनें
➡निशातगंज, हनुमान सेतु पर रोटरी से जाम
➡रोटरी चौराहे से जाम की स्थिति उत्पन्न
➡अभी ग्रीन कॉरिडोर चालू भी नहीं हुआ
➡हनुमान सेतु, निशातगंज पर ट्रैफिक बढ़ा है
➡रोटरी हटाने के लिए पुलिस ने पत्र लिखा है
➡समतामूलक के पास से बना ग्रीन कॉरिडोर
➡हनुमान सेतु तक लगभग बनकर तैयार है
#lucknow #GreenCorridor #TrafficJam
लखनऊ : कड़ाके की ठंड,कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोकी
➡कोहरे के चलते दर्जनों ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें लेट
➡लखनऊ चारबाग आने वाली दर्जनों ट्रेनें रद्द
➡दुर्ग्याना एक्सप्रेस,हरिहर पंजाब मेल घंटों लेट
➡कई ट्रेनें 5 से 11 घंटे तक लेट चल रही है
➡चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
➡घंटों अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री
#Lucknow #TrainDelay #ColdWave #Fog
लखनऊ: जियामऊ रैन बसेरा पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
➡रैन बसेरे में रुके हुए लोगों से हालचाल जाना
➡घायल व्यक्ति के इलाज के लिए डॉक्टरों को बुलाया
➡रैन बसेरे में रुके हुए लोगों का हेल्थ चेकअप कराया
➡लखनऊ में 25 स्थाई रैन बसेरे हैं- ब्रजेश पाठक
➡सभी रैन बसेरों में सबको सुविधा मिल रही है-ब्रजेश
#DeputyCM #BrijeshPathak @brajeshpathakup