आज हनुमान बेनीवाल जी का साल 2016 यानी 10 साल पुराना वीडियो सामने आ गया....
देखिये किस प्रकार एक गरीब मजदूरी करने वाले व्यक्ति के लिए उन्होंने एसडीएम पर FIR करवाई और गरीब व्यक्ति के लिए कलेक्टर,SP समेत मुख्यमंत्री के चीफ सेक्रेटरी तक से बात की.....
हनुमान जी के और भी मामले देखे है जिसमे किसी गरीब में लिए मंत्री तक से अड़ जाते है तो सोचने की बात है कि आज के दौर में कौनसा नेता गरीब व्यक्ति के लिए बड़े बड़े लोगों के पंगा ले सकता है?
हनुमान बेनीवाल राजस्थान का डायमंड है और इस डायमंड को गवां मत देना..!.
@hanumanbeniwal ❤️
अरावली सिर्फ पहाड़ नहीं, आने वाली पीढ़ियों की साँस है।
इस सच को हनुमान बेनीवाल लगातार आवाज़ दे रहे हैं।
सत्ता के दबाव में झुके बिना वे पर्यावरण के पक्ष में डटे हैं।
#अरावली_बचाओ@hanumanbeniwal 💎
दिल्ली की जनता ने जिन्हें चुना, वे दिल्ली की आवाज़ बनना भूल गए।
आज भी एक नेता है जो हर मुद्दे पर सोचता है, हर सवाल संसद में उठाता है।
काश देश का हर नेता श्री हनुमान बेनीवाल जी जैसा हो।
हमें गर्व है कि हम RLP के सिपाही हैं।
दो ब्रांड एंबेसडर के हौंसले की उङान😊!
#फुलवती और #सुशीला माननीय उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से मुलाकात हेतु आमंत्रण पर बाड़मेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करते हुए जो खुशी अनुभव कर रही है वो उन्हें ओर अधिक प्रोत्साहित करेगी।
रूमा देवी फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर ऐसी बेटीयां होने की हकदार है। बहन फुलवती सामाज सुधार पर प्रखर वक्ता के रूप में आगे आ रही है तो बहन सुशीला सीमित संसाधनो के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर गाँव देहात की बेटीयों को सपने साकार करने की प्रेरणा प्रदान कर रही है।
सतत प्रोत्साहन किसी भी प्रतिभा को मिलना आवश्यक है। रूमादेवीफाउंडेशन को ऐसी प्रतिभाओं पर गर्व है।👏👏
नवजोत सिद्धू ने आरोप लगाया कि सुखजिंदर रंधावा ने राजस्थान में पैसे लेकर टिकट बेचे।
उन्होंने कहा था सीएम बनने के लिए कांग्रेस में 500 करोड़ रुपए देने पड़ते हैं। इस बयान पर उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था।
एक तरफ इंडिगो की मनमानी से देश के नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं दूसरी तरफ गोवा के जिस नाइटक्लब में आग लगने के कारण दो दर्जन से अधिक नागरिक काल - कवलित हुए ,इस क्लब के दोनों मालिक इंडिगो की फ्लाइट से थाईलैंड भाग गए ,इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता |
मैंने कल रात्रि में लोक सभा में इस बात को प्रमुखता से उठाया |
#ParliamentWinterSession2025
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp व राज्य के उप -मुख्यमंत्री तथा परिवहन विभाग का जिम्मा संभाल रहे श्री @DrPremBairwa जी,जरा परिवहन विभाग के इस अधिकारी के लहजे और भाषा पर संज्ञान लीजिए,यह वीडियो वायरल होने पर परिवहन विभाग के इस गैर -जिम्मेदार अधिकारी की सच्चाई सामने आ गई,मगर हर रोज सड़को पर RTO के तांडव, परिवहन विभाग के अफसरों और कार्मिकों तथा उनके द्वारा रखे गए किराए के गुंडों द्वारा गरीब ट्रक ड्राइवरों के साथ बदसलूकी करना आम बात हो गई है |
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वायरल परिवहन विभाग का अधिकारी जयपुर जिले में कार्यरत है और इनके व्यवहार से यह स्पष्ट है कि इन्हें सरकार और नियमों का कोई खौफ नहीं है |
मुझे प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस ट्रक ड्राइवर के साथ इस अधिकारी ने बदसलूकी की,उस ट्रक के कागजात पूरे थे और उसमें लोड भी नियमानुसार ही था ऐसे में जब रिश्वत के रूप में परिवहन विभाग के अधिकारी को कुछ मिलता नहीं दिखा तो इसने फर्जीवाड़े से गाड़ी को जब्त कर लिया |
सरकार इस मामले में तत्काल प्रभाव से इस अधिकारी व इसके साथ ड्यूटी पर मौजूद कार्मिकों को निलंबित करें |
@RajCMO
हनुमान बेनीवाल जी ने कहा... मिशन 2028 है आपके पास.. सफलता हुई तो ठीक है नहीं हुई तो
70 साल...
जिंदाबाद मुर्दाबाद के नारे लगाते आ रहे हो लगाते रहना
2028 के बाद हम भी अपना रास्ता देख लेंगे..
फिर याद करना कोई आया था हमारे हकों के लिए लड़ने लेकिन हम नहीं समझे...@hanumanbeniwal
केंद्र सरकार ने खनन पट्टे के रूप में दिनांक 16 सितंबर 2025 को डेगाना तहसील में स्थित आरएएमबी डेगाना टंगस्टन, लिथियम और संबंधित खनिज ब्लॉक की नीलामी के लए छठे चरण के तहत निविदा आमंत्रण सूचना (एनआईटी) जारी की है,यह जानकारी वर्तमान में चल रहे लोक सभा के शीतकालीन सत्र में मेरे सवाल पर केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री जी.किशन रेड्डी जी ने लिखित में दी है, मेरे मूल सवाल का जवाब देंगे हुए सरकार ने यह भी बताया कि पिछले पांच वर्षों में, अर्थात 2020-21 से 2024-25 तक, खान मंत्रालय के अधीन भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने राजस्थान के विभिन्न जिलों में आधार धातु, स्वर्ण, चूना पत्थर, दुर्लभ मृदा तत्व (आरईई), निकल, टंगस्टन, पोटाश, मैंगनीज आदि जैसे खनिजों के लए 273 गवेषण परियोजनाएं शुरू की, एमएमडीआर संशोधन अधनियम, 2015 के बाद से, जीएसआई ने राजस्थान के विभिन्न जिलों में चूना पत्थर, आधार धातु, स्वर्ण,आरईई, ग्लूकोनाइट, नाइओबियम-टैंटालम, मैगनीज, लिथियम, टंगस्टन, पोटाश, चांदी आदि जैसे खनिज संसाधनों में वृद्धि की है , मंत्री ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने पांचवे और छठे चरण के तहत वर्ष 2025 में विभिन्न महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी के संबंध में अधिसूचनाएं जारी की हैं।
डेगाना में टंगस्टन का खनन पुनः शुरू करने व नए खनिजों की खोज के लिए सर्वे करवाने के लिए मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं और प्रत्येक सत्र में इस बात को सरकार के सामने रखा जिसका परिणाम अब सामने आया है,उम्मीद है एनआईटी खुलने के बाद यहां खनन के आगे के रास्ते खुलेंगे और नागौर जिले के विकास में एक नया अध्याय लिखा जाएगा |
#ParliamentWinterSession #MPNagaur #RLP
@RLPINDIAorg@MinesMinIndia
🚩 राजकुमार जाट मर्डर केस में पहली जीत ... #Rajkumarjat केस में आज गुजरात उच्च न्यायालय ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए है जिसमें गुजरात काडर के @DeluPremsukhIPS के नेतृत्व पूरे प्रकरण की 02 मार्च 2025 से लेकर 15 मार्च 2025 तक की पूर्ण जांच के आदेश दिए है जिसमें हर एंगल से जांच,साईंटिफिक व फोरेंसिक जांच,हर चोट की जांच एवं सभी CCTV फुटेज की जांच के स्वतंत्र जांच के आदेश दिए है। पिछले 226 दिन से इस मामले में लड़ाई लड़ रहे है जो इस केस की पहली महत्वपूर्ण जीत है,आगे भी लड़ाई जारी रहेगी। हमें न्याय तंत्र पर एवं आईपीएस प्रेमसुख डेलू जी पर पूर्ण विश्वास है।
#JusticeForRajkumarJat
#JusticeForRajkumar
#राजकुमार_को_न्याय_दो
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान को पत्र लिखा | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ियां और इस योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार चिंता का विषय है | किसान फसल बीमा करवाते समय प्रीमियम जमा करवा देते है मगर किसानों को क्लेम का भुगतान नहीं मिल पाता | मैने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच समिति बनाने व कौनसे व्यक्ति के नाम से कितना क्लेम उठा और किस व्यक्ति के खाते में वो भुगतान गया उसकी पूर्ण जानकारी ग्राम पंचायत स्तर पर और कृषि विभाग के जिला स्तरीय कार्यालय में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करवाने की भी मांग की ताकि कोई भी किसान उसे देख सकें |
लोक सभा के शीतकालीन सत्र में इस विषय को प्रमुखता से संसद में उठाऊंगा |
@ChouhanShivraj@OfficeofSSC@AgriGoI@pmfby