आज मेरे अजीज मित्र एवं राजस्थान भाजयुमो के प्रदेश मंत्री रूघनाथराम विश्नोई के प्रथम बार मेरे निजी पेट्रोल पम्प पर पधारने पर उनका साफा एवं दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
उज्ज्वल भविष्य एवं सफल जनसेवा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌹🙏🏻
@rugnathbishnoii
आज जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026' के अंतर्गत आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।
प्रशिक्षण किसी भी संगठन की आत्मा होती है। अंत्योदय के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार हमारे मार्गदर्शक हैं। हमारा लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का सर्वांगीण विकास है।
इस महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ता वैचारिक रूप से और अधिक सशक्त हो कर 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को सिद्ध करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
@BJP4Rajasthan
डॉक्टर हुक्माराम जी जांगिड (प्रोफेसर), बाड़मेर की सुपुत्री चाँदनी के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवदम्पत्ति को हार्दिक आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान की।
#BarMer#visit#marriage#occasion
आज हरीश जी मारूड़ी के भतीजे रोहित (सुपुत्र श्री किशोर जी जांगिड) के विवाह समारोह में ससम्मान शामिल होकर नवदम्पति को सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की।
@SSKharaBJP
कल जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जोधपुर संभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के साथ ली
📍जयपुर
#jaipur#bjp4rajasthan#bjp4development#kkvishnoi
आज कार्यकर्ताओं के संग, नई ऊर्जा और उमंग के साथ जोधपुर से बालोतरा के लिए प्रस्थान।
आपका यह स्नेह और समर्थन ही मेरी असली ताकत है।
#kkvishnoi#MlaGudamalani
अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पवन कुमार जांगिड का आज़ साफा बँधाकर स्वागत सत्कार किया गया और उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी
भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश जी चौधरी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार बालोतरा ज़िला मुख्यालय पधारने पर भाजपा जिला अध्यक्ष भरत जी मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में स्वागत किया गया