अपने हृदय में, अपने समाज में, अपने जीवन के हर आयाम में रामत्व लौटे और सम्पूर्ण मानवता के लिए यह कल्याणकारी राममय जीवन इस देश को गढ़े-
मा. दत्तात्रेय होसबाले, सरकार्यवाह,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
#राम_फिर_लौटे@dikshants112@RSSorg@friendsofrss
“श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हम सबके जीवन में स्वर्णिम क्षण बनेगा”- 🚩🚩
मान. श्री दत्तात्रेय होसबाले सरकार्यवाह,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
#राम_फिर_लौटे@dikshants112@RSSorg@friendsofrss
🚩🚩श्रीराम जन्मभूमि के लिए एक बार नहीं कई बार संघर्ष हुआ है, हर पीढ़ी ने इसके लिए संघर्ष किया है-
मान. श्री दत्तात्रेय होसबाले सरकार्यवाह,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
#राम_फिर_लौटे@dikshants112@RSSorg@friendsofrss
“हमारा केवल संविधान ही सेक्युलर नहीं, बल्कि 5 हजार साल से भारत की ऐसी संस्कृति रही है” - डॉ. मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
@friendsofrss@vskharyana@dikshants112 @
तजिंदर सिंह , प्रसिद्ध सिंगर, कंपोजर और सांग राइटर 5 वें चित्र भारती फिल्म महोत्सव की जानकारी देते हुए । • Bollywood Debut with AR Rahman Sir for a National Award Winning Film (Kaatru Veliyidayi) • Indian Idol Season 9 Finalist • A Singer, Composer & Songwriter#Tajinder
स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
“15 अगस्त, 1947 को हमको स्वतंत्रता मिली। अंग्रेजों से हमने अपने देश को अपने हाथ में ले लिया। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है और हमारे लिए संकल्प का भी क्षण है। यह यकायक नहीं हुआ। हमने लिया, किसी की कृपा से नहीं मिला, लंबा संघर्ष करने के बाद मिला।
वो तंत्र तो हमको मिल गया, लेकिन अब उसको स्व-तंत्र बनाना है। स्व-तंत्र होना यानि सब मामलों में स्व-निर्भर होना पड़ता है। हमारा राष्ट्रध्वज बताता है, हमको कैसा देश गढ़ना है। वो देश दुनिया में बड़ा होगा तो क्या होगा, वो अन्य लोगों पर राज नहीं करेगा, डंडा नहीं चलाएगा। वो तो अपने त्याग से दुनिया को गढ़ेगा, दुनिया के हित के लिए त्याग करेगा। हम यह सब समाज की, मानवता की, पर्यावरण की, सृष्टि की धारणा का धर्म पालन करके करेंगे।
इसके लिए हमको परिश्रम करना है। आने वाले दिनों में, ये नहीं पूछना कि मुझे क्या मिलेगा, मेरा देश मुझे क्या देता है, मेरा समाज मुझे क्या देता है? बल्कि, मैं अपने देश को क्या दे रहा हूँ, मैं अपने समाज को क्या दे रहा हूँ? मेरी उन्नति में मेरे समाज की, देश की उन्नति हो रही कि नहीं? इसका विचार करके ही अपना जीवन जिऊं, इसकी आवश्यकता है।”
- डॉ. मोहनराव भागवत, सरसंघचालक
(15 अगस्त, 2022)
#केशववाणी
संघ में कोई आज आएगा कोई कल आएगा। हमारा काम तत्व निष्ठा पर आधारित है इसलिए जो आज हमारा नहीं है, वह कल हमारा होगा, यह धारणा रखकर संघ कार्य बढ़ाना चाहिए।
- श्री माधव सदशिवराव गोलवलकर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक 13-15 जुलाई 2023 को ऊटी, तमिलनाडु में।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय “प्रांत प्रचारक बैठक” इस वर्ष दिनांक 13,14 एवं 15 जुलाई 2023 को कोयम्बटूर के निकट ऊटी (ज़िला नीलगिरी), तमिलनाडु में आयोजित हो रही है। यह वार्षिक बैठक मुख्यतः संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने हेतु प्रतिवर्ष आयोजित होती है। इस बैठक में पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत, माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी के साथ सभी सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, डॉ. मनमोहन वैद्य, श्री सी.आर. मुकुंद, श्री अरुण कुमार, श्री रामदत्त मुख्य रूप से सहभागी होंगे। बैठक में सभी प्रांतों के प्रांत प्रचारक तथा सह प्रांत प्रचारक एवं क्षेत्र प्रचारक व सह क्षेत्र प्रचारक के साथ सभी कार्य विभागों के अखिल भारतीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में संघ प्रेरित विविध संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री भी शामिल होंगे।
बैठक में मुख्यतः इस वर्ष हुए संघ शिक्षा वर्गों के वृत्त व समीक्षा, संघ शताब्दी कार्यविस्तार योजना की अभी तक हुई प्रगति, शाखा स्तर के सामाजिक कार्यों का विवरण व परिवर्तन के अनुभवों का आदान-प्रदान आदि विषयों पर चर्चा होगी। बैठक में आगामी चार-पॉंच माह के कार्यक्रमों की योजना तथा वर्तमान स्थिति के संदर्भ में भी चर्चा होगी।
सुनील आंबेकर
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
स्वयं प्रेरणा से माता की सेवा का व्रत धारा है
सत्य स्वयंसेवक बनने का सतत प्रयत्न हमारा है
भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक सेवा कार्य में जुटे
#श्रीजगन्नाथ_रथयात्रा@vskharyana@friendsofrss@Himanshurss1
पूर्णता प्राप्त करने का नाम ही सेवा है,यही धर्म है : डॉ मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने करनाल स्थित श्री आत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर परिसर में नवनिर्मित आधुनिक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया लोकार्पण।
@Yadav5913
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 12,13 व 14 मार्च 2023 को हरियाणा के समालखा (जिला पानीपत) में होगी। बैठक में
2022-2023 के संघ कार्य की समीक्षा और आगामी वर्ष (2023-2024) की संघ कार्य योजना पर चर्चा होगी।
- सुनील आंबेकर,
अ.भा. प्रचार प्रमुख