"चन्द्रशेखर ठहरकर नमाज पढ़ा रहा है और अखिलेश वहां जा रहा है (अयोध्या) जहां हमने हमारे बुजुर्गों ने 400 साल नमाज पढ़ी थी, सजदे किये थे"
- चन्द्रशेखर आजाद को यूपी का मुख्यमंत्री बनाने के लिए असदुद्दीन ओवैसी का यूपी के मुसलमानों से आवाहन 👇🏻
उन्होंने कारण भी बताया कि क्यों उन्होंने चन्द्रशेखर आजाद को सीएम फेस के तौर पर आगे बढ़ाया है...!!
@BhimArmyChief@asadowaisi
"2027 में भारत की राजनीति में वो सबसे बड़ा उलटफेर होगा, जिसका इतिहास लिखा जाएगा"
- भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष "विनय रतन सिंह" का मेरठ से बड़ा ऐलान 🚨👇🏻
उत्तर प्रदेश में मेरे दोस्त के मोहल्ले में 20 फीसदी मुसलमान 21 फीसदी दलित 7-8 फीसदी यादव 15 फीसदी सवर्ण और बाकी OBC के दूसरे समुदाय की आबादी है।..
मेरे दोस्त के मोहल्ले में जर्नल स्टोर की सवर्णों की 2 दुकाने है एक दुकान डायरेक्टर ब्रह्माण् चलाते हैं और दूसरी दुकान पर ठाकुरों और OBC के लोगों को नौकरी पर रखा हुआ है। ...
एक दुकान दलितों की है और एक दुकान यादव लोगों की है..
मुसलामानों की अपनी कोई दुकान नहीं..
कुछ साल पहले तक मुसलामान एक दुकान छोड़कर बाकी सभी दुकानों से समान खरीदा करते थे क्युकी वो एक दुकानदार मुस्लिम विरोधी था..
मोहल्ले की तीन दुकानों में से जहां सबसे फायदे वाला समान मिलता वही से खरीद लिया करते थे..
जो दुकान यादव की थी उसने तो यहां तक कह रखा था कि ये आप की ही दुकान है हमारे और आप के बीच कोई बटवारा थोड़ी है मेरी दुकान को तुम अपनी दुकान समझो लेकिन फिर भी मुसलामान उन यादव की दुकान के साथ साथ दलित और ब्राह्मण की दुकान से समान खरीदते रहे..
जब यादव की दुकान पर कुछ महगाई दिखती या ज्यादा उल्टा सीधा बोलता तो मुसलमान दलित की दुकान से समान खरीद लेता..
फिर यादव दूसरे दुकानदारों से मिलकर दलित दुकान बंद करवा दी और दलित के ग्राहकों को भी आपस में बांट लिए..
कुछ ग्राहक यादव की दुकान पर जाने लगे और कुछ ग्राहक ब्राह्मणों की उन दुकानों पर जाने लगे..
फिर जो पूरी तरह ब्राह्मणों वाली दुकान थी जिसको ब्राह्मण चला रहे थे उसने और यादव ने मिलकर पार्टनरशिप कर ली फिर मुसलामानों के पास कोई ऑप्शन ही नहीं बचा की वो कहा जाए..
ये यादव दुकानदार अब अपनी मनमानी कर्ता था महंगा समान बेचता था खराब समान भी बेचता था कभी कभी धक्का-मुक्की भी कर्ता है मुसलमानों के साथ साथ..
मुसलमानों को जलील भी कर्ता है लेकिन मुसलमान मजबूर है अब समान कहाँ से खरीदे..
मुसलामानों ने यादव की दुकान से समान खरीद कर यादव को बहोत मजबूत कर दिया है..
और जब मुसलामान अपनी दुकान मुहल्ले में खोलने की कोशिश करते हैं तो सब मिलकर उसकी दुकान बंद करवा देते हैं..
और अगर परोस वाले मोहल्ले में मुसलमान अपनी कोई दुकान खोलने की कोशिश करते है तो अपने मुस्लिम नौकरों को उस मोहल्ले में भेज कर दुकान बंद करवाने भेज देता है इस डर से कि कहीं उस मोहल्ले में दुकान खोली और कामयाब हो गया तो इस मोहल्ले के 20% मुसलमानों की हिम्मत बढ़ जाएगी अपनी दुकान खोलने की..
मेरे दोस्त के मोहल्ले के यादव की दुकान पर काम करने वाले बेचारे मुस्लिम भी डरे रहते है कि अगर मालिक का कहना नहीं माना तो नोकरी से निकाल देंगे और अब दूसरी दुकान पर काम भी नहीं मिलेगा 18 साल पहले एक मुस्लिम नौकर को 6 साल के लिए दुकान से लात मरकर निकाल भी चुके है ज़रा सा विरोध करने की वजह से तो ये बेचारे मुस्लिम अब बहोत सोंच समझकर कुछ बोल पाते है ताकि मालिक नाराज नहीं हो..
और वो जो पड़ोस वाला मोहल्ला है उसमें भी मेरे दोस्त के मोहल्ले वाले यादव के ही रिश्तेदारों की दुकान है तो उधर वाला यादव दुकानदार भी बहुत परेशान है तो दोनों मोहल्ले के यादव दुकानदार मिलकर मुसलामानों और दलितों को अपनी दुकान खोलने से रोक रहे है..
लेकिन पड़ोस वाले मोहल्ले के मुस्लिम अभी मेरे दोस्त के मोहल्ले वाले मुस्लिम जितना मजबूर नहीं है...
समझ तो गए होंगे???
@BhimArmyChief@asadowaisi
"Pahuchi khak wahin pe jhan ka khameer tha"
बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के सदस्य एवं सपा संस्थापक सदस्य आजम खान साहब की आस्था बड़ी या फिर @yadavakhilesh जी की आस्था बड़ी?
अगर अखिलेश जी की यही आस्था है तो क्या बीजेपी वीएचपी का आंदोलन सही था?
क्या आप शहादत ए बाबरी मस्जिद और नफरत के नाम पर चले पूरे आंदोलन को जस्टिफाई कर रहे हैं?
क्या समाजवादी पार्टी के मुस्लिम विधायक और सांसद अल्लाह के घर में खड़े रहकर उनके इस फैसले का समर्थन कर सकते हैं?
यह समाजवाद के ढोंग में लिपटा हुआ हिंदुत्ववाद से प्रेरित विचारधारा अखिलेश यादव जी की।
ग़ज़ा में अत्याचार से लेकर अमेरिका चुनाव तक: नफ़रत, भेदभाव और धार्मिक असहिष्णुता की राजनीति के खिलाफ़ जनता की प्रतिक्रिया
सत्ता हासिल करने और उसेअबनाए रखने के लिए धर्म के नाम पर नफरत फैलाने, इंसानों को बांटने तथा अत्याचार और दमन को राजनीति का हथियार बनाने वालों के लिए इजरायल और अमेरिका के हालिया चुनावी नतीजे दुनिया भर में नफरत, जुल्म और धार्मिक कट्टरता की राजनीति करने वालों के लिए सबक हैं।
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अब्दुल रहमान अल-सैयद के खिलाफ चलाए गए नकारात्मक प्रचार के (कभी जिहादी, कभी शरीयत कानून लागू करने का इरादा रखने वाला और कभी अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा बताने के बावजूद) अब्दुल रहमान अल-सैयद की ऐतिहासिक कामयाबी ने साबित कर दिया कि नफरत पर इंसानियत और इंसाफ की जीत हो सकती है। इन चुनावी नतीजों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनता को हमेशा भय, पक्षपातपूर्ण और नफरत के सहारे गुमराह नहीं किया जा सकता।
फिलिस्तीन के गाज़ा में मासूम बच्चों, महिलाओं और निहत्थे नागरिकों का नरसंहार, बस्तियों की तबाही, भूख और बेघर होने के भयावह दृश्यों ने पूरी दुनिया के इंसाफ पसंद और मानवतावादी लोगों के जमीर को झकझोर कर रख दिया है। इन अत्याचारों के खिलाफ दुनिया भर में उठने वाली आवाजों और जनआंदोलनों ने साबित कर दिया है कि जुल्म चाहे कितना ही ताकतवर क्यों न हो, एक दिन उसका अंत अवश्य होता है। इन चुनावी नतीजों में भी गाजा पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जनता की नाराजगी का एक महत्वपूर्ण संदेश छिपा हुआ है।
दुनिया का कोई भी देश हो, जो ताकतें धर्म को सत्ता हासिल करने और उसे बनाए रखने का हथियार बनाती हैं तथा नफरत और विभाजन की राजनीति करती हैं, उन्हें इन चुनावी नतीजों से सबक लेना चाहिए। इतिहास गवाह है कि अत्याचार और दमन के सहारे चलने वाली सत्ता हमेशा कायम नहीं रहती। सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन इंसाफ, इंसानियत और सच्चाई की आवाज को हमेशा के लिए दबाया नहीं जा सकता।
#ArshadMadani
#JusticeAndHumanity
#StandWithGaza
कांग्रेस आम आदमी पार्टी को भाजपा की B टीम बता रही है, तो आम आदमी पार्टी कांग्रेस को भाजपा की B टीम कह रही है। ममता बनर्जी कांग्रेस पर यही आरोप लगा रही हैं। बसपा समाजवादी पार्टी को भाजपा की B टीम बता रही है, तो शिवसेना भी समाजवादी पार्टी पर सवाल उठा रही है।
अब सवाल यह है कि आखिर भाजपा की B टीम है कौन? पहले आपस में तो तय कर लीजिए कि किसे भाजपा की B टीम मानते हैं!
लेकिन हैरानी तब होती है जब बात असदुद्दीन ओवैसी साहब की आती है।
एक मुसलमान नेता, जो मुसलमानों की लीडरशिप और कियादत की बात करता है, उन्हें सियासी हिस्सेदारी दिलाने की बात करता है, उनके साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ इंसाफ की आवाज़ उठाता है, समाज में उन्हें सम्मान और बराबरी का मुकाम दिलाने की बात करता है और सियासत में जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी का सवाल उठाता है।
तो उसी नेता पर कभी चरमपंथी होने का इल्ज़ाम लगाया जाता है, कभी वोटकटवा कहा जाता है, कभी भाजपा की B टीम बताया जाता है और न जाने कितने तरह के आरोप लगाए जाते हैं।
आखिर अपनी राजनीतिक नुमाइंदगी की बात करना गलत कैसे हो गया? अपनी कियादत खड़ी करने की कोशिश करना गुनाह कैसे हो गया?
@asadowaisi
इस्लाम के तीन राजा जो युद्ध में इतनी निपुणता रखते थे कि कोई उनके विरुद्ध जीतता नहीं था और इन्हीं तीन राजाओं ने ऐसा शासन चलाया कि इनके शासनकाल में सबसे ज्यादा नॉन मुस्लिम खुश थे।
बेईमानी नहीं थी चोरी ब्याज टैक्स और ये राजा फटे कपड़ों में जीवन यापन कर दिए थे।
चारमीनार का निर्माण 1591 में हुआ था, जबकि उसके पास स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर में मौजूदा मूर्ति 1960 के दशक में रखे जाने की बात ऐतिहासिक रिपोर्टों में सामने आई है। ASI के अनुसार, 1959 की तस्वीर में वहाँ मंदिर जैसी संरचना दिखाई नहीं देती थी। अब सवाल उस समय की सरकारों से भी पूछिए!
1960 के दशक में आंध्र प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और केंद्र में भी कांग्रेस सत्ता में थी। 1968 ओर 1977 में बार बार ASI ने इस निर्माण को हटाने के लिए मौजूदा सरकार को पत्र भी लिखा था। फिर सरकार ने उस मंदिर के निर्माण को क्यों नहीं हटाया? ओर सवाल सिर्फ ओवैसी साहब से ही क्यों? सवाल कांग्रेस सरकार से पूछो जो उस दौर में मुस्लिम के वोट लेकर राज कर रही थी। 2012 में जब AIMIM ने आवाज उठाई, तब भी कांग्रेस की ही सरकार थी!
आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार थी और केंद्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली UPA सरकार थी। मंदिर के पास निर्माण को लेकर विवाद हुआ, AIMIM के 7 विधायक और एक MLC गिरफ्तार किए गए तथा 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। इसके बाद से ही AIMIM ने राज्य की कांग्रेस सरकार और केंद्र की UPA सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। उस समय पार्टी के पास 7 विधायक और 1 सांसद, असदुद्दीन ओवैसी साहब, थे।
आज तेलंगाना में कांग्रेस की रेवंत रेड्डी सरकार है।
अब ओवैसी साहब से सवाल करने वालों, एक सवाल कांग्रेस से भी पूछो! जब मूर्ति रखी गई, तब भी कांग्रेस सत्ता में थी। जब ASI ने आपत्ति जताई, कहा कि मंदिर का निर्माण अवैध है तब भी कांग्रेस की सरकार थी। और जब AIMIM ने विरोध किया, तब भी राज्य और केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें थीं।
इतिहास की पूरी तस्वीर देखिए। AIMIM ने 2012 में विरोध किया, अपने नेताओं की गिरफ्तारी का सामना किया और सरकारों से समर्थन वापस लिया। फिर भी हर सवाल सिर्फ ओवैसी साहब से ही क्यों?
सवाल पूछिए, लेकिन इतिहास के सभी पन्ने पढ़कर!
@asadowaisi@warispathan@imshaukatali
भाई, पहले तुम लोग आपस में बैठकर यह तो तय कर लो कि आखिर किसको बीजेपी की B-Team कहना है! 😂
आम आदमी पार्टी कांग्रेस को B-Team कहती है, कांग्रेस आम आदमी पार्टी को, दोनों मिलकर AIMIM को B-Team बताते हैं। सपा भी AIMIM को यही कहती है, TMC कांग्रेस को B-Team बताती है, RJD जन सुराज और AIMIM को, तो जन सुराज RJD को!
@asadowaisi@warispathan@imshaukatali
आम आदमी पार्टी बीजेपी की B टीम है-कांग्रेस
कांग्रेस बीजेपी की B टीम है-AAP
समाजवादी पार्टी ही बीजेपी की B टीम है-कांग्रेस
समाजवादी पार्टी बीजेपी की B टीम है-BSP
BSP बीजेपी की B टीम है-समाजवादी पार्टी
AIMIM बीजेपी की B टीम है-SP कांग्रेस AAP
बड़ा कंफ्यूजन है,आइए सही से समझते हैं कौन है B टीम
लोकसभा में मुलायम सिंह ने मोदी के लिए दुआ की
सैफ़ई दावत में बुलाया मोदी जी को,बाबरी के क़ातिल को पार्टी में लिया समाजवादी ने,साक्षी महाराज को राज्यसभा भेजा SP ने बीजेपी से मिलकर पहली बार मुख्यमन्त्री बने मुलायम सिंह
अखिलेश मेरी मौक़े मौक़े मदद करते हैं मोदी जी ने कहा,अखिलेश के आधे रिश्तेदार बीजेपी में हैं,अमित शाह नरेंद्र मोदी से यादव परिवार के अच्छे रिश्ते हैं,शादियों में एक दूसरे को बुलाते हैं,फैसला करिए कौन बीजेपी के ज़्यादा क़रीब है,बाक़ी नथवानी के बारे में आप जानते हैं।
@asadowaisi@warispathan
2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के नतीजों पर, AIMIM प्रमुख बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब कहते हैं, "...क्या मिशिगन में 'अब्दुल' सीनेटर बनने में कामयाब हुआ? क्या ऐसा हुआ? मैं ऐसा क्यों कह रहा हूँ? क्या 'अब्दुल' का मुद्दा इसलिए चर्चा का विषय बना क्योंकि हमने इसे उठाया था? सबसे पहले, BJP नेता क्या कहते हैं? 'अब्दुल टायर पंचर करेगा।' समाजवादी पार्टी के नेता कहते हैं, 'अब्दुल कालीन बिछाएगा।' हम बस यह बता रहे हैं कि एक लोकतंत्र में, 'अब्दुल' सीनेटर बन गया है। इसलिए, उत्तर प्रदेश में भी, खुदा ने चाहा तो, 'अब्दुल' डर के मारे अपना सिर नहीं झुकाएगा; बल्कि वह MLA और एक नेता बनेगा, और कालीन नहीं बिछाएगा..."