On 11 June 2026, JSLPS signed MoU with @PRADAN_India to strengthen Cluster-Level Producer Collectives (CLPCs) across 17 districts, supporting 6 lakh+ rural women to earn over ₹1 lakh annually through diversified livelihoods and better market access.
@HemantSorenJMM@DipikaPS
आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। माननीय राष्ट्रपति जी का उत्तराखण्ड आगमन समस्त प्रदेशवासियों के लिए सदैव ही गौरव, सम्मान एवं प्रेरणा का विषय है।
@rashtrapatibhvn@VPIndia@PMOIndia@DIPR_UK@PIBDehradun
#सरस_मेला
गुरुग्राम सरस मेले में रांची के गांव कुतुरु के जागृति आजीविका महिला समूह की सदस्य रेणुका देवी पहली बार भाग ले रही हैं।
रेणुका मेले में मोरिंगा पाउडर लेकर पहुंची हैं, जो पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। यह ब्लड शुगर नियंत्रित करने, पाचन सुधारने और शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में मददगार है। यह पाउडर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
साथ ही रागी का आटा और रागी लड्डू भी खास आकर्षण बने हुए हैं। इसके अलावा देसी मधु (शहद), रोस्टेड कुर्थी दाल, उड़द, मूंग और अरहर दाल जैसे उत्पादों की भी अच्छी बिक्री हो रही है। अब तक 55 से 60 हजार रुपये की बिक्री हो चुकी है। रेणुका इस अनुभव से खुश हैं और काफी कुछ नया सीख रही हैं।
#पत्रकार_दीदी – प्रीति कुमारी
#SarasMela #SarasAajeevikaMela #SarasMeinHum #Swadeshi #DAYNRLM #VocalForLocal #हर_घर_स्वदेशी #DAYNRLM #LakhpatiDidi #NariShakti #RuralLivelihoods
@MoRD_GoI@DAY_NRLM@HemantSorenJMM@DipikaPS@DC_Ranchi
#सरस_मेला
झारखण्ड से गुरुग्राम तक, सरस में चमका सुमैया का हुनर...
रांची के इटकी प्रखंड की रहने वाली सुमैया निगार आज गुरुग्राम में आयोजित सरस मेला में अपनी खास पहचान बना रही हैं। उनकी स्टॉल पर सजे हैंडमेड ऑक्सिडाइज ज्वेलरी उत्पाद लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।
साल 2019 में मैहर #सखी_मंडल से जुड़कर सुमैया ने अपने सफर की शुरुआत की थी। शुरुआत छोटे स्तर से हुई, लेकिन सपने बड़े थे। जेएसएलपीएस के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्होंने हस्तनिर्मित आभूषण बनाना सीखा और धीरे-धीरे अपनी पहचान मजबूत की।
आज वे न केवल #लखपति_दीदी के रूप में जानी जाती हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की मास्टर ट्रेनर भी हैं। उन्होंने अबतक लगभग 20 महिलाओं को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर भी बनाया है। गुरुग्राम सरस मेले में उनकी मौजूदगी यह साबित करती है कि छोटे गांव से उठी मेहनत और हुनर की चमक राष्ट्रीय मंच तक पहुँच सकती है।
#पत्रकार_दीदी - प्रीति कुमारी, लेजरवैली पार्क, सेक्टर 29, गुरुग्राम, हरियाणा
@MoRD_GoI@DAY_NRLM@HemantSorenJMM@DipikaPS@DC_Ranchi
ग्रामीण प्रतिभा का राष्ट्रीय उत्सव: सरस मेला
भारत के 32 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए लगभग 450 स्टॉल और 900 लखपति दीदियों की भागीदारी के साथ सरस आजीविका मेला शिल्प और आत्मनिर्भरता का भव्य संगम बना है। आत्मनिर्भर भारत की थीम पर आधारित यह मेला ग्रामीण महिलाओं के हुनर, उत्पाद और उद्यमिता को एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है।
📍 स्थान: लेजर वैली पार्क ग्राउंड, सेक्टर 29, गुरुग्राम
📅 दिनांक: 10 से 26 फरवरी, 2026
⏰ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक
#पत्रकार_दीदी - प्रीति कुमारी, लेजरवैली पार्क, सेक्टर 29, गुरुग्राम हरियाणा
#SarasMela #SarasAajeevikaMela #SarasMeinHum #Swadeshi #DAYNRLM #VocalForLocal #हर_घर_स्वदेशी #DAYNRLM #LakhpatiDidi #NariShakti #RuralLivelihoods
@MoRD_GoI@DAY_NRLM@HemantSorenJMM@DipikaPS
ऑर्गेनिक उत्पादों से मीनू ने देशभर में बनाई अपनी पहचान
पूर्वी सिंहभूम के हुरलूंग की रहने वाली मीनू रक्षित, प्रगति महिला समिति की सदस्य हैं। समूह की महिलाओं के साथ मिलकर वे पलाश ब्रांड के अंतर्गत ऑर्गेनिक और हस्तनिर्मित हर्बल उत्पाद—जैसे साबुन, फेस वॉश, फेस पैक, क्रीम, शैंपू, हेयर ऑयल और पेन ऑयल बनाने का काम, पिछले कुछ सालों से कर रही हैं।
गुरुग्राम सरस मेले में सरस गैलरी के स्टॉल नंबर-533 पर मीनू के उत्पादों की प्रदर्शनी-सह-बिक्री लगाई गई है। मेले के पहले ही दिन ग्राहक काफी मात्रा में वहां पहुंचे तथा उनके उत्पाद खरीदे।
मीनू कहती हैं कि ऐसे बड़े मंचों पर काम करने का मौका मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्हें इस मेले से लाखों के मुनाफे की उम्मीद है।
#पत्रकार_दीदी - प्रीति कुमारी
#SarasMela #SarasAajeevikaMela #SarasMeinHum #Swadeshi #DAYNRLM #VocalForLocal #हर_घर_स्वदेशी #DAYNRLM #LakhpatiDidi #NariShakti #RuralLivelihoods
@MoRD_GoI@DAY_NRLM@HemantSorenJMM@DipikaPS@DCEastSinghbhum
पलामू जिले के पिपरा और हरिहरगंज प्रखंड में #आपकी_योजना_आपकी_सरकार_आपके_द्वार अभियान एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसके तहत VRF फंड से असुरक्षित एकल परिवारों को पोषण किट का वितरण किया गया। यह किट विशेष रूप से उन परिवारों को दी गईं जिन्हें पोषण और सहायता की आवश्यकता थी।
@HemantSorenJMM@DipikaPS@DC_Palamu
पलामू जिले के टाउन हॉल में ग्रामीण उद्यमिता सह ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मेदिनीनगर एसडीओ द्वारा किया गया। @onlineJSLPS द्वारा ग्रामीण महिलाओं को छोटे-छोटे उद्यमों से जोड़ते हुए बैंक ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस वर्ष जिले में 14,000 से अधिक उद्यम जैसे—किराना, चाय-समोसा, चूड़ी निर्माण, नमकीन-खाद सामग्री, तेल-आटा पैकिंग, पनीर-दूध-दही आदि शुरू किए गए हैं। एसडीओ ने महिलाओ को नवाचार कर अपनी पहचान बनाने और जिले की उद्यमिता बढ़ाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में सखी मंडल से जुड़ी लाभुको को सांकेतिक ऋण चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर LDM, RM JRGB, RSETI निदेशक सहित JSLPS कर्मी एवं उद्यमी महिलाएं उपस्थित रहीं।
@MoRD_GoI@DAY_NRLM@HemantSorenJMM@DipikaPS@DC_Palamu
#नई_चेतना4.0
पलामू जिला के सतबरवा प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं बालिका उच्च विद्यालय में नई चेतना 4.0 – 'पहल बदलाव की' के अंतर्गत जेंडर समानता को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा, डायन कुप्रथा, लैंगिक उत्पीड़न एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना है। इसके लिए विभिन्न विभागों के सहयोग से सभी प्रकार की हिंसा को जड़ से खत्म करने की दिशा में जागरूकता फैलाई जा रही है।
इस अवसर पर जेंडर सीआरपी द्वारा नई चेतना 4.0 पहल बदलाव की विस्तृत जानकारी साझा की गई तथा सभी उपस्थित लोगों को जेंडर शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं बालिका उच्च विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ जेंडर सीआरपी उर्मिला देवी, प्रियंका देवी, सोनी कुमारी, किरण वर्मा एवं गुड्डी कुमारी उपस्थित रहीं।
#पत्रकार_दीदी - प्रीति कुमारी, पलामू
@MoRD_GoI@DAY_NRLM@HemantSorenJMM@DipikaPS@dc_palamu
झारखण्ड@25: अनंत संभावनाओं की ओर...
झारखण्ड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर आज राज्यभर के सभी ग्राम संगठनों में सखी मंडल की महिलाएँ विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं।
यह दिन है—
झारखण्ड की 25 वर्षीय विकास यात्रा को याद करने का,
अपनी सांस्कृतिक विरासत और पहचान का उत्सव मनाने का,
और आने वाले समय की प्राथमिकताओं व योजनाओं पर सामूहिक रूप से विचार करने का।
युवा झारखण्ड की प्रगति, ऊर्जा और उम्मीदों का यह उत्सव महिलाओं की भागीदारी से और भी विशेष बन गया है।
तस्वीरें- चतरा, गोड्डा, दुमका, हजारीबाग जिला से
झारखण्ड को जोहार!
@HemantSorenJMM@DipikaPS@JharkhandCMO@RDD_Jharkhand @Comm_MGNREGA_JH @DCChatra@dcpakur@dcgodda@DC_Hazaribag
#JharkhandFoundationDay #JharkhandAt25 #JharkhandInfiniteOpportunities
#JharkhandSeJohar #InfiniteOpportunities #JharkhandSilverJubilee #WomenEmpowermentJSLPS
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मेदिनीनगर के टाउन हॉल परिसर में JSLPS की तरफ से लगाये गये स्टॉलों से खरीददारी की।इस दौरान फ़ोन पे के ज़रिये उन्हें पेमेंट किया।जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाएं डिजिटल पेमेंट एक्सेप्ट कर रहीं हैं,यह सुखद है।
#JharkhandAt25 🎉
#JharkhandSeJohar
झारखण्ड@25: अनंत संभावनाओं की ओर...
झारखण्ड के रजत जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सखी मंडल की महिलाओं ने ग्राम स्तरीय बैठक में गाँव के विकास, समान भागीदारी और नई संभावनाओं पर चर्चा कर उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज की।
@HemantSorenJMM@DipikaPS@JharkhandCMO@RDD_Jharkhand
#JharkhandFoundationDay #JharkhandAt25 #JharkhandInfiniteOpportunities
#JharkhandSeJohar #InfiniteOpportunities #JharkhandSilverJubilee #WomenEmpowermentJSLPS
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, प्रगति मैदान के हॉल 9 और 10 में आयोजित सरस आजीविका मेला में देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों से आईं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने साझा किया कि कैसे यह मेला उनकी उन्नति और विकास का एक सशक्त जरिया बन रहा है।
आइए, इन महिलाओं के अद्भुत उत्पादों को देखने, खरीदने और उनके हौसले को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना योगदान दें। मेले में आपका स्वागत है!
#SarasAajeevikaMela2024
हम पूछते हैं सरकार से झारखंड राज्य की स्वछताग्रही जल सहिया के साथ सौतेला व्यवहार क्यों,झारखण्ड सरकार के राजकोष के लिए 29000 जलसहिया भारी पड़ रही थी
इसलिए इतना काम करने, लड़ाई लड़ने के बाद 2000 किए और मईया सम्मान योजना एक ही झटके मे 1000 से 2500 ?
राज्य की महिलाओं, युवाओं, बच्चों, बुजुर्गों के लिए कुछ ना कुछ कार्ययोजना के साथ इस राज्य के समग्र विकास की एक लंबी लकीर खींचने के लिए हम प्रयासरत रहे हैं। आज सरकार की कई योजनाएं आप सभी के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचती है।
आप याद कीजिए वह दिन जब मेरे मंत्री रहते आप सभी की नियुक्ति हुई थी। बहुत सारी महिलाएं इससे जुड़ी। फिर आप लोगों को डबल इंजन की सरकार, व्यापारियों की सरकार ने क्या मदद किया? यह मुझे नहीं पता।
लेकिन मैं यह बात जरुर जानता हूं कि आपकी यह सरकार एक संवेदनशील सरकार है। यह सरकार विशुद्ध रूप से इस राज्य के मूलवासियों-आदिवासियों की सरकार है।