नमस्कार अश्विनी वैष्णव @AshwiniVaishnaw जी. आज मैं कोई पॉलिटिकल सटायर करने नहीं आई हूँ. मैं स्पष्ट और सीधी बात करूँगी.
आप इस देश के सूचना और प्रसारण मंत्री हैं और मैं इस देश की एक साधारण लड़की हूँ. हमारी विचारधारा निश्चित रूप से अलग है, लेकिन क्या इस वजह से किसी @ABPNews को ये अधिकार मिल जाता है कि वो फ़र्ज़ी ख़बर चलाकर मुझे वेश्या कह दे?
जी हाँ अश्विनी जी…@ABPNews ने अपनी एक झूठी रिपोर्ट में मुझे कॉल गर्ल और प्रॉस्टिट्यूट कहा. उन्होंने मेरे ख़िलाफ़ फ़ेक न्यूज़ चलाई और मेरा मान-मर्दन किया.
अश्विनी वैष्णव जी! आपके घर में भी बेटियाँ होंगी! आपके परिवार में भी बहनें होंगी! क्या आपको उनके लिए डर नहीं लगता? क्या ये देश महिलाओं के लिए और ज़्यादा असुरक्षित नहीं हो गया है? क्या न्यूज़ चैनलों पर मंत्रालय की कोई लगाम नहीं बची है? आप लोगों की चुप्पी खलती है.
@MIB_India
ब्राह्मण घर की बेटी हूं...लोकतंत्र की लड़ाई अपनी जगह है..श्राप देती हूं..उस पुलिसवाले को जिसके इशारे पर मुझे बेवजह..टांगों से पकड़कर अपमानजनक तारीके से बस में डाला गया...एक श्राप मैंने 2022 में दिया था..एक आज देती हूं...असहाय व्यक्ति की हाय लोहे को भस्म कर देती है..ये तो फिर भी ज्ञानेश की मशीन से निकली सरकार के इशारे पर खाकी वर्दी वाला दुर्योधन है...
ग़रीब की ताक़त है उसका वोट - यही उसका हक़, उसकी आवाज़, उसकी पहचान है।
आज वही ताक़त छीनी जा रही है - SIR के ज़रिए वोट चोरी की साज़िश चल रही है।
हम हर कीमत पर वोट चोरी रोकेंगे!
#VoterAdhikarYatra
EC ने ज़िंदा लोगों को मरा हुआ घोषित कर दिया।
EC ने उन लोगों को भी वोटर लिस्ट से हटा दिया जिन्होंने अभी लोकसभा चुनाव में वोट डाला था।
EC ने एक बार फिर डिजिटल, मशीन-रीडेबल वोटर रोल देने से इनकार कर दिया।
EC अब CCTV फुटेज न देने के लिए बहाने पर बहाना बना रही है।
पहले वोट चोरी दबे पांव, दुबक कर की,
अब SIR के नाम पर खुलेआम की जा रही है।
मैंने संसद में कहा था कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटवाया गया था उसी तरह पेपर लीक करवाकर युवाओं का अंगूठा काटा जाता है।
इसका ताज़ा उदाहरण बिहार है। BPSC अभ्यार्थी पेपर लीक के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं और एग्जाम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
लेकिन NDA की सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए उल्टा छात्रों पर ही लाठी चार्ज करवा रही है।
यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम उनके साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे।
@AnilYadavmedia1 ये निधि पांडे हैं। शामली, उत्तर प्रदेश में ड्रग इंस्पेक्टर। इन्होंने एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। OK रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगी। इसकी Video बन गई। अब मैडम जी सस्पेंड हो गई हैं। मैडम जी की ये पहली पोस्टिंग थी।
कोयंबटूर में BJP मेंबरशिप का कार्यक्रम था. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से
श्री अन्नपूर्णा स्वीट्स के मालिक श्रीनिवासन जी ने GST से जुड़ी अपनी परेशानी बताई
श्रीनिवासन जी ने कहा कि मेरी मिठाई की दुकान है, जहां मिठाई पर 5%, नमकीन पर 12%, सादे बन पर 0% और क्रीम बन पर 18% GST लगता है
उन्होंने बताया कि इतनी जटिल GST के कारण कंप्यूटर भी हैंग हो जाता है और टैक्स ऑफिसर्स को भी ये समझ नहीं आता इसलिए GST को थोड़ा सरल कर दीजिए
24 घंटे के अंदर श्रीनिवासन जी को बुलाकर माफी मंगवाई गई जिसका वीडियो बना और उसे BJP की तमिलनाडु इकाई ने पोस्ट किया
मतलब…
जब देश की वित्त मंत्री से किसी ने अपनी समस्याएं बताई, तो उसे सुलझाने के बदले, उसे डराया-धमकाया गया
यही मोदी सरकार में सत्ता का नशा है
यह तमिल नाडु का अपमान है
छोटे कारोबारियों का तिरस्कार है