आर्थिक समीक्षा 2025–26 के अध्याय 13 “ग्रामीण विकास और सामाजिक प्रगति : भागीदारी से साझेदारी तक” में पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (#PAI) का उल्लेख किया गया है। यह उल्लेख ग्रामीण शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु अपनाए गए साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण के महत्व को रेखांकित करता है।
आर्थिक समीक्षा में #PAI को ऐसा ढांचा बताया गया है, जो देश की लगभग 2.5 लाख ग्राम पंचायतों के समग्र विकास, कार्यप्रदर्शन और प्रगति का आकलन करता है तथा सतत् विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण की दिशा में पंचायतों की भूमिका को मजबूत करता है।
समीक्षा के अनुसार, पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स पंचायत स्तर पर उपलब्धियों और सुधार की आवश्यकताओं की पहचान करने में सहायक है, जिससे लक्षित और समयबद्ध हस्तक्षेप संभव हो पाते हैं।
आर्थिक समीक्षा यह भी इंगित करती है कि #PAI पंचायती राज संस्थाओं को अधिक सक्षम, उत्तरदायी और विकासोन्मुख बनाने की दिशा में एक उपयोगी साधन के रूप में उभर रहा है।
#PMO #MoPR #PanchayatiRaj #PAI
#EconomicSurvey #EconomicSurvey2025_26
#PanchayatAdvancementIndex #SDGs #LSDGs
#PAI1 #PAI2 #BudgetSession #BudgetSession2026
Empowering Students through Participation in Model Youth Gram Sabha
_Encourages Public Speaking
_Enhances Decision Making Skills
_Builds Awareness of Governance
#ModelYouthGramSabha
भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित मॉडल यूथ ग्राम सभा के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में श्री सुशील कुमार लोहानी, अपर सचिव, पंचायती राज मंत्रालय ने स्वागत संबोधन दिया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा जवाहर नवोदय विद्यालयों और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों से आए विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल पुरस्कार वितरण नहीं, बल्कि युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण पहल का उत्सव है। ग्राम सभा को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए उन्होंने कहा कि जब युवा यह समझते हैं कि निर्णय कहाँ और कैसे लिए जाते हैं, तब लोकतंत्र और अधिक मजबूत होता है, और इसी उद्देश्य से पंचायती राज मंत्रालय युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लगातार प्रोत्साहित कर रहा है।
#ModelYouthGramSabha #LoktantraKiPathshala #MYGS #PanchayatiRaj #MoPR #MYGSAwards #MYGSNationalAward