व्यासपीठ से हो आवाहन,
गौ गंगा की रक्षा का।
जन-जन में संचार करो अब,
संस्कृति की शिक्षा का।।
देश के हर क्षेत्र में पूरे वर्ष कथाओं का आयोजन होता है, इन आयोजनों में लाखों भक्त सहभागी होते हैं।इन पवित्र मंचों से गौ,गंगा,धरती मैया को बचाने का आवाहन आना चाहिए।
यही धर्म व्यवहार है।
आने वाली पीढ़ी को दें,
पुरखों का यह ज्ञान।
अपनी जड़ से जुड़ सदा,
रखें कुल का म���न॥
नवपीढ़ी #पैतृक_धरोहर से परिचित रहे इस उद्देश्य से दीवाली अवकाश पर आए बच्चों को #आम बागों का भ्रमण कराया।
पुरखों से प्राप्त धरोहर को संरक्षित रखते हुए अगली पीढ़ी को सौंप देना, हमारा दायित्व है।
#गुरु_नानक_देव जी को #कालीबेई नदी में अंतर्ध्यान होकर आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति हुई।
यह घटना नदियों की महत्ता बताती है।
आइए गुरु नानक के प्रकाश पर्व पर नदियो��� के संरक्षण का संकल्प लें।
कार्तिक पूर्णिमा का पुण्य पर्व जल स्रोत संरक्षण का संकल्प दिवस है।
आइए हमारे जल स्रोतों को निर्मल रखने का संकल्प धारण करें।
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं
जय गंगा मैया
निकट नदी में भी दिखें,
गंगा के दर्शन।
ऐसा हो यदि भाव तो,
कर दें समय अर्पण॥
कार्तिक पूर्णिमा का पर्व हमारी भावी पीढ़ियों में भी मनाया जाए इस निमित्त नदियों को सुरक्षित रखना होगा। यह तभी संभव है जब हम निकट की नदी को गंगा मैया का मान दें।
@mygovindia@NRCD_MoJS@myogiadityanath
कार्तिक पूर्णिमा से पूर्व दो दिन नदी मैया को दें।
नदी तट पर स्वच्छता, दीपदान एवं वहां अशुद्धि न फैले इस निमित्त जागरूकता।
युवा टोली संभाले यह दायित्व।
जय गंगा मैया की।
कुलं पवित्रं जननी कृतार्था
वसुन्धरा पुण्यवती च तेन।
अपारसंवित्सुखसागरेऽस्मिन्
लीनं परे ब्रह्मणि यस्य चेतः॥
आइए हमारी दिनचर्या में पूर्वजों द्वारा स्थापित नियमों का समावेश करें।
मां भारती की सेवा में जीवन समर्पित करने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, क्षेत्र प्रचार प्रमुख आदरणीय श्री पदम सिंह जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं।
संगत कीजै साधु की,
कभी न निष्फल होय।
लोहा पारस परसते,
सो भी कंचन होय॥
संतगणों के सानिध्य में किया कार्य निष्फल नहीं जाता। अप्रैल २०२५ में भैंसी नदी पुनर्जीवन निमित्त की गई पदयात्रा में हम प्रतिदिन पूज्य संत���ं का आशीर्वाद लेकर ही यात्रा प्रारंभ करते थे।
( चित्र अप्रैल २०२५)
हरियाली का आवरण,
जीवन देत सुधार।
हरित वस्त्र पहना धरा,
मात करहु श्रृंगार॥
जिस प्रकार माँ ,गोद में लिए बच्चे की सुरक्षा के लिए उसे अपने आँचल से ढक लेती है उसी प्रकार धरती मैया के हरित वस्त्र हमें हर प्रकार से सुरक्षा प्रदान करते हैं।
मैया वस्त्रहीन न हो ये बेटों का दायित्व है।