@dgpup महोदय बरेली पुलिस निष्पक्ष कार्यवाही नहीं कर पा रही है !
कल बरेली में तानाशाही के ख़िलाफ़ एक विशाल आंदोलन होगा ! हक़-हकूक की आवाज मजबूत करने के लिए कल सुबह 10 बजे सेठ दामोदर स्वरूप पार्क,चौकी चौराहा पहुंचे
@adgzonebareilly@VinayRatanSingh
कोई बच्चा यह न सोचे कि अभाव ने उसका भविष्य छीन लिया, हम ऐसा होने नहीं देंगे।
हमारे बच्चे Gen-Z की तेज़ रफ्तार दुनिया में आगे तो बढ़ रहे हैं, लेकिन सवाल यह है, क्या वे अपने महापुरुषों, अपने इतिहास और अपनी वैचारिक जड़ों से जुड़े रह पा रहे हैं?
इसी चिंता और ज़िम्मेदारी से जन्म हुआ “भीम आर्मी पाठशाला” का।
एक ऐसा प्रयास, जहाँ बच्चों को केवल पढ़ना, लिखना, बोलना ही नहीं, बल्कि बहुजन महापुरुषों के विचारों से भी जोड़ा जाता है।
कल के कार्यक्रम में मंच पर दिख रहे ये सभी बच्चे भीम आर्मी पाठशाला से जुड़े हैं, हुनरमंद, आत्मविश्वासी और अपने इतिहास को समझने वाले।
भीम आर्मी पाठशाला - जहाँ कल का भविष्य, आज चेतना के साथ गढ़ा जा रहा है।
झांसी प्रवास के दौरान गरौठा में मिला आत्मीय स्वागत, समाज के वरिष्ठजन, युवा साथियों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से आभार।
आप सभी का यह प्यार निरंतर समाजसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
महान शिक्षाविद्, समाज सुधारक व आधुनिक शिक्षा के प्रणेता सर सैयद अहमद ख़ान जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
उन्होंने शिक्षा को सामाजिक जागरण का साधन बनाया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जैसी महान संस्था की स्थापना कर नई सोच की नींव रखी।
🌿विनम्र श्रद्धांजलि 🌿 🙏 🙏
दिल्ली के घोंडली गाँव मे वाल्मीकि समाज के लोगो के साथ हुए जातिय बर्बरता के विरोध मे
@DCP_SHAHDARA ऑफिस का घराव किया जाएगा। @DelhiPolice द्वारा साधारण धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है, मामले को दबाने कि मंशा मे है, पुलिस आरोपियों को बचाना चाहती है।
सभी साथी तैयार रहे, सभी साथी समय से पहुचे।
दिनांक :-15/09/2025
समय :- 11:00 बजे।
दिन :- सोमवार
पता :-पिला मंदिर रोड, डीसीपी ऑफिस शाहदरा, दिल्ली
@CPDelhi@LtGovDelhi@CMODelhi@AmitShah
आज दिल्ली के अंबेडकर भवन में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर उत्तर प्रदेश की टीम के साथ आयोजित हुआ।
इस कार्यक्रम में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief, नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आज़ाद जी, भीम आर्मी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई @VinayRatanSingh जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश @SunilChittodASP जी, मैं @HimanshuValmi13 प्रदेश संयोजक दिल्ली , माननीय प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली @BalakRamASP जी तथा अन्य माननीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संविधान, आंदोलन और संगठन की ताक़त से परिचित कराना है।
राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले, परम पूज्य बाबा साहेब, मान्यवर कांशीराम साहब और बहुजन नायकों के सपनों को साकार करने की दिशा में यह शिविर नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।
उत्तर प्रदेश के जिला साहरनपुर में 17/08/2025 को विधानसभा नक़ुड 02 के गांव सांपला बेगमपुर में हुई भाई अंकित वाल्मीकि की निर्मम हत्या के उपरांत गांव में पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन से मामले को खोलने की जल्द अपील की।
दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो।
@Uppolice@dgpup@myogiadityanath@BhimArmyChief
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री माo योगी आदित्य नाथ जी के अलीगढ़ आग मन पर खैर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भीम आर्मी भारत एकता मिसन अलीगढ के जिलाध्यक्ष माo नितिन चौटेल जी को पुलिस प्रशासन द्वारा रात्रि 11:00 बजे नजर बंद कर लिया गया है,
@BhimArmyChief@HimanshuValmi13@VinayRatanSingh
झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के मडरा गांव में 30 जुलाई को दिनदहाड़े दलित युवक सुनील पासवान की हत्या उनकी पत्नी के सामने कर दी गई। परिवार के अनुसार हत्या में शामिल वरुण पांडे, राजेश पांडे, दीपक पांडे सहित कुल 9 अपराधी अब भी खुले घूम रहे हैं।
इससे पहले मृतक की पत्नी ने 27 जुलाई को थाना में सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन थाना प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। और धमकी को नज़रअंदाज़ कर दिया गया।
*भीम आर्मी इस घटना की कड़ी निंदा और स्पष्ट मांग करती है*
1. सभी आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी हो।
2. थाना प्रभारी को बर्खास्त कर CBI जांच हो।
3. पीड़ित परिवार को 1 करोड़ मुआवज़ा व सरकारी नौकरी मिले।
4. पीड़ित परिवार को सुरक्षा और 2 लाइसेंसी हथियार दिए जाएं।
न्याय के लिए भीम आर्मी पीड़ित परिवार के साथ है।
"रोज़गार के सपनों को कुचलती डंडों की मार,
नौकरी मांगने पर क्यों होता युवाओं पर वार?
दंगाइयों पर फूल, छात्रों पर बर्बरता,
ये कैसा अन्याय, ये कैसा व्यवहार?"
SSC-CGL जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक, परीक्षा रद्द, भ्रष्टाचार और तकनीकी गड़बड़ियों से युवा परेशान हैं। 31 जुलाई को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करके अपनी आवाज बुलंद कर रहे छात्रों व शिक्षकों पर लाठीचार्ज बेहद शर्मनाक है।
@AzadSamajParty देशभर के लाखों अभ्यर्थी और शिक्षकों के साथ इस मुद्दे पर पूरी ताकत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
आज का युवा रोजगार और न्याय की उम्मीद लेकर सड़क पर है। सरकार को चाहिए कि वह इस दमन को बंद करे, छात्रों की मांगें पूरी करे और SSC भर्ती प्रक्रिया में सुधार लाए।"
मैं प्रधानमंत्री @narendramodi और @DoPTGoI मंत्री @DrJitendraSingh से मांग करता हूं कि–
1. सरकार EDUQUITY जैसी ब्लैक लिस्टेड कंपनी की भूमिका की जांच कराके उसे तत्काल बैन करे।
2. SSC परीक्षा कैलेंडर और रिजल्ट की तिथियां UPSC की तरह निश्चित करने का कदम उठाए।
3. छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय जांच कराकर शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार के दोषियों पर कार्रवाई की जाए?
4. SSC की भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाई जाए ताकि युवाओं का भरोसा बहाल हो?
मैं देश भर के छात्रों और शिक्षकों को भरोसा दिलाता हूं, आप इस अन्याय की लड़ाई में संगठित रहें हम संसद के माध्यम से और जरूरत पड़ी तो आपके साथ सड़क पर उतरकर इस संघर्ष को मजबूती से उठाते रहेंगे।
#SSCVendorFailure
#SSCMisManagement
#SSC_System_Sudharo
#SSC_VENDOR_FAILURE
#sscReforms2025
दिल्ली के थाना मंडावली क्षेत्र में मोबाइल कवर की दुकान लगाकर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। यह भीम आर्मी के कार्येकर्ता भी है।
इसको बुरी तरह से पीटा गया व सरे आम गोली से मारने को कह रहा है। अभी तक गिरफ़्तारी नहीं की गई है।
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
@DelhiPolice@CPDelhi@DCPEastDelhi
आजाद समाज पार्टी कांशीराम की लीगल टीम प्रयागराज के पीड़ितों के घर जा कर मिल रही है। माननीय सांसद चंद्रशेखर आजाद जी बहुजन समाज के लोगो के हर प्रस्तिथि में साथ है, हमारी लीगल सेल जेल में बंद सभी लोगो की मदद कर रही है। जल्द ही सभी साथी जेल से बाहर आएंगे।
चाहे अंजाम जो भी हो @myogiadityanath की तानाशाह सरकार हमारा मनोबल नहीं तोड़ सकती। हम अपने महापुरुषों के आंदोलन को हर हाल में मंजिल तक पहुंचागे।