@Uppolice@lkopolice ये मैसेज सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है मलिहाबाद थाना अंतर्गत बताया जा रहा है कृपया मामले को गंभीरता से संज्ञान लेकर जांचकर कार्यवाही सुनिश्चित करे
बीईओ और महिला लिपिक का ऑडियो वायरल, बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार की खुली पोल
.
शिक्षकों से अवैध वसूली न करने पर महिला लिपिक को कर दिया निलंबित
.
#हरदोई। जिले के भरावन ब्लॉक में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में खंड शिक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी और महिला लिपिक प्रत्युषा लहेरी के बीच हुई कथित बातचीत को लेकर विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में शिक्षकों से अवैध वसूली कराने को लेकर बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो में कथित तौर पर यह भी कहा गया है कि वसूली की रकम में विभागीय अधिकारियों की हिस्सेदारी तय है। द टेलीकास्ट न्यूज नेटवर्क वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
आरोप है कि महिला लिपिक ने कथित अवैध वसूली करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद उसे निलंबित करा दिया गया। महिला कर्मचारी का दावा है कि उसने किसी भी प्रकार की अवैध वसूली में शामिल होने से मना किया था, जिसके चलते उसके खिलाफ कार्रवाई कराई गई। मामले को लेकर महिला लिपिक ने जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में विभागीय भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो यह मामला बेसिक शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की बड़ी परतें खोल सकता है। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- द टेलीकास्ट न्यूज़
@dmhardoi@CdoHardoi@bsa_hardoi@basicshiksha_up@UPBasicShiksha@CMOfficeUP
@Uppolice@Lucknow300 प्रकरण के संबधं में थाना बंथरा पुलिस को आवश्यक कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया है, तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
@dmhardoi साहब जरा जनपद के बीईओ के भी हाल खबर ले लिजियेगा आतंक मचाये हुए है सूत्रों से खबर है की भरावन बीईओ कम्पोजिट ग्रांट से हर स्कूल से 15% लिया है जरा इनकी भी जांच कराये ताकि सच बाहर आये @CdoHardoi
@Uppolice@sitapurpolice कृपया मामले को गंभीरता से संज्ञान लेकर कार्यवाही करे @wpl1090 कृपया मामले को संज्ञान लेकर कार्यवाही कराये और पीड़ित महिला को न्याय दिलाये
1098 पर शिकायत के बाद No 8859084963 से कॉल करके जनसुनवाई फीडबैक का OTP ले लिया गया और शिकायत जबरन बंद (Close) कर दी गई। समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। दोबारा निष्पक्ष जांच कराएं।थाना: अतरौली, जिला: हरदोई@hardoipolice@wpl1090@CMOfficeUP@Uppolice@igrs_up
@Uppolice@hardoipolice@Igrangelucknow कृपया मामले को गंभीरता से संज्ञान लेकर जांचकर कार्यवाही सुनिश्चित करे @wpl1090 कृपया आप संज्ञान लेकर कार्यवाही कराने की कृपा करे ताकि सच बाहर निकलकर आये