दोस्त
जीवन की किताब में
सबसे सुंदर हाशिया होते हैं
वे दुख कम नहीं करते
पर दुख सहने की
ताक़त बन जाते हैं
जब दुनिया
धीरे-धीरे अपरिचित होने लगे
दोस्त ही घर की तरह याद आते हैं।
मालिनी गौतम
दोस्त
जीवन की किताब में
सबसे सुंदर हाशिया होते हैं
वे
दुख कम नहीं करते
पर दुख सहने की
ताक़त बन जाते हैं
जब दुनिया
धीरे-धीरे अपरिचित होने लगे
दोस्त ही
घर की तरह याद आते हैं।
~मालिनी गौतम
@malini_gautam
(FB वॉल से साभार)
केमेस्ट्री की प्रेक्टिकल लैब में
सावधानी से काम करने के लिए
लड़की ने अपने कंधे पर झूलते बालों की
एक पोनी बना ली
कुछ शरारती लटें
फिर भी झूलती रहीं
आँखों के इर्द-गिर्द
लड़का अपने हाथ में परखनली लिए
ठीक पीछे ही खड़ा था
वह थोड़ा-सा झुककर धीरे से बोला
चोटी में अच्छी लगती हो तुम
लड़की का दिल इतनी ज़ोर से धड़का
कि उसके हाथ की परखनली काँप उठी
और दूसरे हाथ में पकड़ा हुआ
पोटैशियम परमेगनेट का कोनिकल फ्लास्क
हवा में ही ठहर गया
वह पीछे मुड़कर
लड़के को देखना चाहती थी
उसके चेहरे पर छाए असीम प्रेम को
अपनी आँखों में छुपा लेना चाहती थी
पंक्ति में खड़े विद्यार्थियों के मध्य
जल्दी करो,जल्दी करो का कोलाहल उठा
और लड़का फिर धीरे से बोला
कहाँ खो गई?
कैरी ऑन...
हिंदी मीडियम में पढ़ती उस लड़की ने
जानते हुए भी
घर आकर दस बार देखा डिक्शनरी में
कैरी ऑन का अर्थ
बरसों बीते
स्कूल, कॉलेज,जीवन
सब कैरी ऑन होता चला गया
न जाने क्यों
बस वह एक पल ही
कैरी ऑन नही होता लड़की के लिए
डिक्शनरी के सभी अर्थ कब सही हुए हैं जीवन में...
मालिनी गौतम
दुख मिटता नहीं
वह धीरे-धीरे किसी पुराने स्वेटर की तरह
ढीला हो जाता है
और एक दिन
हमें पहनना ही छोड़ देना पड़ता है
- मालिनी गौतम
@MaliniGautam
(Poster Manoj Chhabra )
Dear Vyapak
Learning and exploring should be goals of life, Success is a by-product .May you come out with flying colours. Best wishes from CSC & your school family for the big day.May your journey inspires others
@narottamsahoo@InfoGujcost@Punam_Bhargava@IndiaDST@pavitshah
प्रेमिकाएं नहीं मिलीं
अपने प्रेमियों से
बगीचों में
सिनेमाघरों में
भीड़-भाड़ भरे इलाकों में
जहां टकराते हों परिचित चेहरे... @malini_gautam के कविता-संग्रह 'समकाल की आवाज़: चयनित कविताएं' से कुछ चुनिंदा कविताएं सुनें वरिष्ठ पत्रकार @sanjeevpaliwal से.
https://t.co/FP5GlzQD3F
Congratulations to Master Vyapak Pandya of Vibrant Waves International Academy, Lunawada, #Mahisagar, for achieving the top spot at the #StateScienceSeminar!
Best wishes as you gear up to represent #Gujarat at the National Science Seminar in #NewDelhi.
@IYM2023@mygovindia
साहित्य अकादेमी द्वारा प्रकाशित मेरी पुस्तक "गुजराती दलित कविता" को गुजरात के साथ साथ अन्य प्रदेशों में भी उत्सुकता से देखा-पढ़ा जा रहा है। आज #इंडियन_एक्सप्रेस में विस्तार से लिखा गया है इस पुस्तक के बारे में।