AIIMS ऋषिकेश में SC/ST कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण संबंधी नियमों के अनुपालन तथा दिनांक 10.10.2026 के DPC आदेश की समीक्षा कर नियमानुसार Review DPC आयोजित कराने के संबंध में माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री @JPNadda जी को पत्र लिखा।
@mygovindia@MoHFW_INDIA
DUSU चुनाव सिर्फ पदों का चुनाव नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकार, सुरक्षित कैंपस और जवाबदेही की लड़ाई है। पेपर लीक, महंगे PG और कोचिंग के दबाव से लेकर सत्यनिकेतन हादसे तक - छात्रों के सवालों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए।
18 सितंबर को छात्रहित, सुरक्षित कैंपस और न्याय की आवाज़ को मजबूत करें।
NSUI DUSU Panel 2026-27:
6️⃣ विजय शंकर मीणा — अध्यक्ष
4️⃣ वीर चतरथ — उपाध्यक्ष
1️⃣ नम्रता चौधरी — सचिव
2️⃣ गोपाल चौधरी — सह-सचिव
Vote & Support NSUI Panel: 6 • 4 • 1 • 2 💙
#DUSU2026 #DelhiUniversity #NSUIForABetterDU
संसद में गृह मंत्री का वोट चोरी पर जवाब घबराया हुआ, defensive जवाब है।
- डिजिटल, मशीन रीडेबल, पारदर्शी वोटर रोल देने पर एक शब्द नहीं
- EVM के Architecture की अब transparent audit पर घबराहट
- BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के कई राज्यों में वोट रखने और करने पर कोई जवाब नहीं
- CJI को चयन प्रक्रिया से निकालने पर भी कोई जवाब नहीं
- EC को immunity देने पर ऊटपटांग जवाब
- CCTV फुटेज न देने का बहाना भी बहुत हास्यास्पद
मैं फिर से दोहरा रहा हूं - वोट चोरी सबसे बड़ा देशद्रोह है।
गुरु नानक देव जी की करुणा, प्रेम, सौहार्द और ‘सरबत दा भला’ की शिक्षाएं हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगी। उनके आदर्श संपूर्ण मानवता के लिए प्रकाशपुंज हैं, जो हमें सद्भाव और सेवा के पथ पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
आप सभी को गुरु पूरब की लख-लख बधाइयां।
पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आज़माया।
सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है - ख़ालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली।
दीपावली की असली मिठास सिर्फ़ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है।
आप सब बताएं, आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं, और उसे कैसे ख़ास बना रहे हैं?
भाजपा चाहे जितने भी झूठ और ध्यान भटकाने की साज़िश करे, हम अतिपिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और पिछड़े समाज को उनका पूरा हक़ दिलाने के लिए संकल्पित हैं।
बिहार में अतिपिछड़ा समाज को मज़बूत बनाने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए हमने ‘अतिपिछड़ा न्याय संकल्प पत्र’ में ठोस वादे किए हैं।
शिक्षा इन समुदायों की प्रगति का सबसे बड़ा साधन है, इसलिए इस क्षेत्र में उनकी पहुंच बढ़ाने के लिए विशेष संकल्प हैं –
अब प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्सिटीज़ में भी आरक्षण लागू होगा, प्राइवेट स्कूलों की आरक्षित आधी सीटें SC/ST/OBC/EBC बच्चों को मिलेंगी और नियुक्तियों में “Not Found Suitable” जैसी अन्यायपूर्ण व्यवस्था ख़त्म होगी।
यह सिर्फ़ शिक्षा नहीं, बल्कि अति पिछड़ों की बराबरी और सम्मान की लड़ाई है। यही है सच्चा सामाजिक न्याय और समान विकास की गारंटी।
रोज़गार मांगने पर मिलती है लाठी,
अधिकार की जगह मिलता है अत्याचार।
बिहार के युवा अबकी बार इस गुNDA सरकार को उसकी असली जगह दिखाएंगे - उल्टी गिनती चालू हो गई है।
"The Great Nicobar Island Project is a misadventure, trampling on tribal rights and making a mockery of legal and deliberative processes."
Through this article, Congress Parliamentary Party Chairperson Smt. Sonia Gandhi highlights the injustices inflicted on Nicobar’s people and its delicate ecosystem by this project.
Must read:
बिहार की इन युवा बेटियों की समझ, हौसला और सपने सब प्रेरणादायक हैं।
मगर NDA सरकार की उपेक्षा उनके साथ सबसे बड़ा धोखा है - जो इन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे बुनियादी अधिकार तक नहीं दे पाई।
हम उनकी आवाज़ दबने नहीं देंगे। हर बेटी अपने सपनों को पूरा करेगी - ये वादा है।
बिहार में चुनाव आयोग का करिश्मा
➡️ निदानी गांव, बोधगया (बूथ नं. 161, बाराचट्टी विधानसभा) में EC ने चमत्कार कर दिखाया
➡️ आधिकारिक वोटर लिस्ट में – 947 वोटर एक ही घर (मकान नं. 6) में रहते हैं
➡️ हकीकत? निदानी में सैकड़ों घर और परिवार हैं, मगर लिस्ट में पूरा गांव एक काल्पनिक मकान में समा गया
❓ BLO ने किस तरह डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन की?
❓ असली मकान नंबर वोटर लिस्ट से क्यों गायब कर दिए गए?
❓ इसका फायदा किसे पहुंचाया जा रहा है?
यह कोई साधारण गलती नहीं, बल्कि पारदर्शिता के नाम पर एक मज़ाक है।
जब मकान नंबर मिटा दिए जाते हैं, तो फर्जी वोटर, डुप्लीकेट नाम और भूतिया पहचान छिपाना आसान हो जाता है।
⚠️ अगर एक छोटे से गांव में 947 वोटरों को एक ही पते पर “डंप” किया जा सकता है, तो सोचिए बिहार और पूरे भारत में गड़बड़ी का पैमाना कितना बड़ा होगा।
जैसा राहुल गांधी जी लगातार कह रहे हैं – “लोकतंत्र की चोरी हो रही है।” निदानी इसका जीता-जागता सबूत है।
👉 ज्ञानेश गुप्ता जवाब दें –
क्या पूरा निदानी गांव सचमुच एक ही घर में रहता है, या ये लोकतंत्र लूटने का नया तरीका है?
वोट चोरों से वोट के अधिकार को बचाने के लिए
लोकतंत्र एवं संविधान को सुरक्षित रखने के लिए
आज सासाराम की ऐतिहासिक धरती से "वोटर अधिकार यात्रा" का आगाज!
#VoterAdhikarYatra#TejashwiYadav
ग़रीब की ताक़त है उसका वोट - यही उसका हक़, उसकी आवाज़, उसकी पहचान है।
आज वही ताक़त छीनी जा रही है - SIR के ज़रिए वोट चोरी की साज़िश चल रही है।
हम हर कीमत पर वोट चोरी रोकेंगे!
#VoterAdhikarYatra