सीतापुर में आज पुलिस विभाग के कई अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी स्कूल में पहुंचे और उन्होंने जांच में पाया कि उक्त शिक्षिका बहुत कम विद्यालय जाती थी और स्कूल देर में जाती थी और जल्दी चली जाती थी, BSA साहब के साथ शिक्षिका का फोटो वायरल l
मेहनती लोगों को ही सचल दल में जगह मिलती है. अवंतिका गुप्ता एक मेहनती महिला थी उन्हें आईटीआई पालीटेक्निक और इन्टर कालेज की परीक्षाओं की निगरानी के लिए नियुक्त किया जाता रहा. दो चार महीने वे स्कूल नहीं गई तो स्थानीय लोगों को इतना बुरा लगा जैसे उन्होंने पूरे गाँव की जमीन लिखवा ली हो. अब एक महिला क्या घर बैठे तनख़्वाह भी नहीं ले सकती है----😎
✍️
(जो पास है वो खास है )
#सीतापुर_बीएसए_कार्यालय
जो हुआ बेहद निंदनीय एवं चिंतनीय है।
यदि व्यवस्था शिक्षक का सम्मान नहीं कर पाती तो वह समाज को अज्ञानता की ओर धकेल देती है।
@thisissanjubjp महोदय कृपया प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें।
@myogiadityanath@rajendradev6
BSA से मारपीट करने वाले मामले में "रखैल" एंट्री...“रखैल शिक्षिका” पर विवाद से बिगड़ा मामला: सीमा वर्मा बोलीं-बीएसए को पीटा नहीं, बस डराया
सीतापुर जिले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को पीटे जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस विवाद पर अब तक चुप्पी साधे प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा के परिवार ने खुलकर बयान दिया है। बृजेंद्र की पत्नी सीमा वर्मा ने मीडिया में बीएसए पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति को एक “रखैल शिक्षिका” की अटेंडेंस लगाने के लिए जबरन दबाव डाला जा रहा था।
सीमा के मुताबिक, पहले तीन साल का स्कूल का ब्यौरा मांगा गया, फिर दस साल का, और आखिरकार बीएसए कार्यालय में बुलाकर दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा – “मेरे पति ने गुस्से में बीएसए को सिर्फ डराया था, पिटाई तब मानती जब वह चलने लायक न रहते। उन्होंने कहा कि ऐसे ही रखैलों के कारण देश में बड़े-बड़े युद्ध हो गए हैं और कई रियासत से मिट गई है।” सीमा ने आरोप लगाया कि ज्यादातर बीएसए ऐसी शिक्षिकाओं के कारण प्रधानाध्यापकों को प्रताड़ित करते हैं। उन्होंने शिक्षकों की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब शिक्षक अपने सम्मान के लिए आवाज नहीं उठा रहे। उन्होंने स्कूल के उन छोटे बच्चों के प्रति दिल से हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिन्होंने यह जानने के बाद कि उनके प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है स्कूल में ताला लगा दिया और पढ़ाई का बहिष्कार कर दिया। यह किसी भी शिक्षक के जीवन का "नोबेल प्राइज" है।
सूत्रों के अनुसार, यह विवाद तब शुरू हुआ जब स्कूल की शिक्षिका अवंतिका गुप्ता को अटैच किए जाने पर प्रधानाध्यापक ने कागजात मांगे। इसी बात से नाराज बीएसए ने बृजेंद्र को बुलाया और विवाद मारपीट तक पहुंच गया।
सच्चाई जांच में आएगी सामने या चुप्पी के साथ SIT करेगी पूरी मामले की जांच...
आज दिनांक 24.09.2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोनभद्र में आयोजित कला क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में गणित विषय (प्राथमिक) में जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आदरणीय BSA सर द्वारा प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
बहुत-बहुत धन्यवाद।🙏
@basicshiksha_up@BsaSonbhadra
सीतापुर में आरोप है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी स्कूल में टीचर न भेजकर झूठी हाजिरी लगाने का दबाव बना रहा था।
स्कूल प्रिंसिपल ने इनकार किया तो बीएसए ने नोटिस जारी कर दिया,
आरोप है कि प्रधानाचार्य सफाई देने पहुंचे तो बीएसए ने बदतमीजी की जिसके बाद प्रिंसिपल ने बीएसए को पीट दिया।
क्या टीचर न भेजना और हाजिरी लगा देना स्कूल बंदी का ही एक तरीका है?
क्या पुलिस को क्षेत्रीय विधायक की मौजूदगी में प्राथमिक विद्यालय नदवा में लगे ताला को तोड़ने का कानूनी अधिकार है! अगर नही है तो इन सबके विरुद्ध भी कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए!
#सीतापुर से बड़ी खबर…
सीतापुर में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ा मामला अब नया मोड़ ले चुका है।
23 सितंबर को बीएसए दफ़्तर में हुए हंगामे में जहाँ हेडमास्टर बृजेंद्र कुमार वर्मा पर बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बेल्ट से पिटाई करने और दस्तावेज़ फाड़ने का आरोप लगाया, वहीं अब ग्रामीणों और बच्चों का पक्ष सामने आ रहा है।
🔎 असली विवाद क्या है?
सूत्रों के मुताबिक़, यह विवाद नदवा प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका अवंतिका से जुड़ा है, जो बीएसए की करीबी बताई जा रही हैं।
आरोप है कि शिक्षिका महीनों से स्कूल नहीं आतीं, लेकिन उनकी फर्जी उपस्थिति भरकर वेतन निकाला जा रहा था।
23 तारीख़ को, जब शिक्षकों की उपस्थिति लॉक होती है, उस समय बीएसए द्वारा हेडमास्टर बृजेंद्र वर्मा पर दबाव डाला गया कि अवंतिका की हाजिरी दर्ज करें।
हेडमास्टर ने विरोध किया और विवाद इतना बढ़ा कि मामला हाथापाई और बेल्ट से पिटाई तक पहुँच गया।
🚨 प्रशासनिक कार्रवाई
पुलिस ने हेडमास्टर बृजेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
बीएसए अखिलेश सिंह ने तहरीर देकर मारपीट और दस्तावेज़ फाड़ने का आरोप लगाया है।
विभाग ने हेडमास्टर का निलंबन कर दिया है और सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।
✊ गाँव और बच्चों का विरोध
गाँव में यह कार्रवाई भारी विरोध का कारण बन गई है।
विद्यालय के बच्चों ने स्कूल गेट पर ताला डालकर ऐलान किया है कि “जब तक हमारे सर नहीं लौटते, तब तक स्कूल बंद रहेगा। हम किसी और से नहीं पढ़ेंगे।”
गाँव वालों का कहना है कि बृजेंद्र वर्मा समय से स्कूल आते थे, बच्चों में बेहद लोकप्रिय हैं और ईमानदार शिक्षक हैं।
❓ अनुत्तरित सवाल
क्या वाकई गायब चल रही शिक्षिका की फर्जी उपस्थिति दर्ज करने का दबाव बनाया गया था?
मीडिया और प्रशासन ने अब तक हेडमास्टर की बाइट या बयान क्यों नहीं लिया?
@dm_sitapur
#Sitapur #school
@basicshiksha_up@CMOfficeUP@DrDCSHARMAUPPSS@UPPSS1921
#Istandwithbrijendraverma
शिक्षक बृजेन्द्र वर्मा पर दर्ज मुकदमा को वापस ले,
शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले कार्यालय के बाबुओं पर मुकदमा दर्ज हो ,
निष्पक्ष जांच हो दोषियों को निलंबित किया जाए
बीएसए ऑफिस का सीसीटीवी फुटेज पूरी जारी किया जाए।।
जाँच कराइये सीतापुर प्रकरण की सारा सच सामने आ जायेगा l
BSA कैसे संबद्ध कर सकते हैं किसी को?
IGRS की कोशिश भी फेल I
आखिर पूरा गाँव और बच्चे भी झूठ बोल रहे हैं!
@DrDCSHARMAUPPSS
शिक्षक के साथ हुआ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निष्पक्ष जाँच हो,
शिक्षक को सम्मान वापस मिले,
दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले।
यही आम शिक्षक की माँग है |
सीतापुर में हुए अन्याय को,
नहीं सहेगा शिक्षक समाज!
@myogiadityanath@CMOfficeUP#Istandwithbrijendraverma
अनिवार्य सूचना :-
शिक्षक गरिमा को बचाने, शिक्षक बृजेन्द्र वर्मा पर दर्ज मुकदमा को वापस लेने, शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले कार्यालय के बाबुओं पर मुकदमा दर्ज करने के संदर्भ में आज रात आठ बजे से नौ बजे तक प्रदेशव्यापी एक्स अभियान चलाया जाएगा।
#Istandwithbrijendraverma
@sengarlive शिक्षक के साथ हुआ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
निष्पक्ष जाँच
शिक्षक को सम्मान वापस मिले
दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले
यही आम शिक्षक की माँग है
सीतापुर में हुए अन्याय को
नहीं सहेगा शिक्षक समाज
@myogiadityanath@CMOfficeUP#Istandwithbrijendraverma
शिक्षक गरिमा को बचाने, शिक्षक बृजेन्द्र वर्मा पर दर्ज मुकदमा को वापस लेने, शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले कार्यालय के बाबुओं पर मुकदमा दर्ज , दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए
#Istandwithbrijendraverma
#Istandwithbrijendraverma
सीतापुर बीएसए-प्रधानाध्यापक बेल्ट कांड:
बेल्ट चलाने वाले शिक्षक जेल में हैं,
अपने ऊपर आरोप लगने के बाद BSA ने
महिला शिक्षिका को निलंबित कर दिया है, BSA की भूमिका पूर्णतया संदिग्ध है, सख्त जाँच/कार्रवाई की दरकार है, उच्चाधिकारी सन्नाटे में हैं!